-सीएम ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा की पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को यहां पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा की और पौधरोपण अभियान की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की बड़ी भूमिका है। विभाग नीतियों एवं प्राथमिकताओं के आधार पर बेहतर ढंग से कार्य करे और लक्ष्य के अनुरूप और तेजी से पौधारोपण कराएं। सीएम ने कहा कि पौधारोपण के लिए जो कार्ययोजना बनाई गई है उसको ठीक ढंग से कार्यान्वित…
Author: azad sipahi
पटना। पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने शुक्रवार को सुपौल के सिसौनी गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। आनंद मोहन ने कहा कि आज देश में भाजपा की तीन टीम काम कर रही है। भाजपा की ए टीम दिल्ली में काम करती है तो बी टीम हैदराबाद और उत्तर प्रदेश में है। वहीं इनलोगों की सी टीम ईडी, सीबीआई और आयोग है। आनंद मोहन ने कहा भाजपा के लिए देश में मुसलमान और पड़ोसी में पाकिस्तान ही बस एक मुद्दा है। अगर ये दोनों मुद्दे नहीं हों और देश का प्रेस का स्विच…
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि इसी जून के महीने में देश के सभी राज्यों को वंदे भारत ट्रेन से कवर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के केवल आठ देशों के पास वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन को बनाने की क्षमता है। नरेन्द्र मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने पर रेल मंत्रालय की उपलब्धियों को गिनवाते हुए अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि साल 2014 के बाद…
रांची। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन से रांची में मुख्यमंत्री आवास में औपचारिक मुलाकात की। इसके बाद तीनों ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत की। केजरीवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन के साथ हमारा भाई का रिश्ता है। आपस में हम लोगों ने कई विषयों पर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने हमसे बहुत सी शक्तियां छीन ली थी लेकिन 11 मई को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की चुनी हुई सरकार को वो सारी शक्तियां लौटा दीं। इसके बाद 19 मई…
खूंटी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएलएफआई)के सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद पुलिस संगठन को झटके पर झटका दे रही है। जिला पुलिस पीएलएफआई के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही और हर दिन पुलिस को नई-नई स्फलता हाथ लग रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुरुवार को पीएलएफआई के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्टल, गोंली और संगठन का पर्चा बरामद किया है। एसपी अमन कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जरियागढ़ थाना के रेगरे जंगल में भ्रमणशील और किसी बड़ी घटना को…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (3 जून) को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मडगांव रेलवे स्टेशन से गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करते हुए, अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई – गोवा मार्ग में कनेक्टिविटी में सुधार करेगी और क्षेत्र के लोगों को गति और आराम से यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी। यह ट्रेन देश में चलने वाली 19वीं वंदे भारत…
रांची। आईएएस राजीव अरुण एक्का के वायरल वीडियो की जांच कर रही एक सदस्यीय जांच आयोग ने भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का को नोटिस भेजा है। भेजे गए नोटिस में बाबूलाल से कहा गया है कि उनके पास वीडियो से संबंधित जो भी साक्ष्य हैं, वो जांच आयोग को उपलब्ध कराएं। साथ ही आईएएस अधिकारी राजीव अरुण एक्का से कहा गया है कि वायरल वीडियो के बारे में वो जो भी जानते हैं उसे आयोग के सामने 15 जून तक रखें। बाबूलाल मरांडी ने ही पत्रकार वार्ता…
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ जल्द ही पर्दे पर आएगी। सारा और विक्की इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। दोनों अलग-अलग शहरों का दौरा कर रहे हैं। फिल्म के मौके पर सारा उज्जैन के महाकाल मंदिर भी गईं, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब उन्होंने इस ट्रोलिंग का जवाब दिया है। मीडिया को बताया, “ईमानदारी से कहूं तो मैंने पहले भी कहा है और मैं बार-बार कह रही हूं कि मैं अपने काम को बहुत गंभीरता से लेती हूं। मैं लोगों के लिए काम करती…
बॉलीवुड में मौजूदा समय में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर पसंदीदा और प्यारी जोड़ी मानी जाती थी। यह हमेशा साथ नजर आते हैं। पिछले साल नवंबर में ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि मलाइका प्रेग्नेंट हैं। इस पर अर्जुन ने अपनी प्रतिक्रिया में विराम लगा दिया। अब एक इंटरव्यू में एक बार फिर यह बात सामने आई है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मीडिया को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि, “नकारात्मकता बहुत आसानी से फैलाई जा सकती है। यह बहुत जल्दी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। लोग ऐसी चीजों की ओर…
– नवनिर्वाचित नगर निकाय के अध्यक्ष, महापौर की आयोजित हुई कार्यशाला लखनऊ। बहुत सारे लोगों ने प्रयास किया कि नगर निकाय चुनाव टल जाय, लेकिन हमारे नगर निकाय की टीम एक-एक समस्या का निस्तारण करती रही। इसी का परिणाम है कि पहली बार कमीशन की रिपोर्ट लागू करते हुए चुनाव हुए। इतना निश्पक्ष और शांति पूर्ण चुनाव लोगों की कल्पना के बाहर है। ये बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। वे गुरुवार को नवनिर्वाचित नगर निगमों के महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आयोजित एक दिवसीय ‘अभिमुखीकरण कार्यशाला’ में बोल रहे थे। उन्होंने…
-पहले यूपी में गुण्डे-माफिया हमसे फ्री में गवा लेते थे गाना, नहीं देते थे पैसा: मनोज तिवारी -देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का : सुरेश खन्ना लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल में किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ। देश के गरीबों, वंचितों और शोषितों को मुख्यधारा में लाया गया। यही कारण है कि इन नौ सालों में भाजपा सरकार के प्रति सबका विश्वास बढ़ता जा रहा है। यह बातें उन्होंने गुरुवार को वह उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के…