Author: azad sipahi

मुख्यमंत्री ने जोहार परियोजना पोर्टल पर अपलोड योजनाओं की समीक्षा की रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गुड गवर्नेंस के लिए जरूरी है कि योजनाएं तय समय पर पूरी हों। योजनाओं में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। विशेषकर बजट में विभिन्न विभागों के लिए जो बजटीय प्रावधान किए जाते हैं, उसके अनुरूप कार्यों में गति होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को पूरी जवाबदेही और गंभीरता से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में विभागों के प्रधान सचिव, सचिव के साथ उच्च स्तरीय बैठक में जोहार परियोजना पोर्टल पर अपलोड योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को यहां कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालकों और परिचालकों को ओवरटाइम एवं रात्रि भत्ते के भुगतान के लिए 4.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पिछले लगभग तीन वर्षों से एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों को उनके भत्तों का भुगतान नहीं किया गया था। वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह राशि आवंटित कर अपने वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता निभाई है। अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि एचआरटीसी के विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने पिछले माह उनसे भेंट कर उनकी…

Read More

नई दिल्ली। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आज दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे के कारोबार के दौरान मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 में शामिल ज्यादातर क्रिप्टो करेंसी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन में आज 0.86 प्रतिशत तक की कमजोरी दर्ज की गई है, जिसके कारण ये आभासी मुद्रा 27 हजार डॉलर के स्तर से भी नीचे लुढ़क कर 26,912.45 डॉलर के स्तर तक गिर गई। इसी तरह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम भी आज 0.45 प्रतिशत की गिरावट के…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गुरुवार को घुटने की सर्जरी की गयी। यह सर्जरी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई। धोनी गुजरात के खिलाफ आईपीएल के पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। गुजरात की पारी के 19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई जिसके बाद धोनी कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। वह किसी तरह खड़े हो गए। कुछ देर धोनी परेशान नजर आए। उसके बाद भी उन्होंने विकेट कीपिंग जारी रखी। बता दें कि आईपीएल…

Read More

 100 करोड़ टैक्स चोरी मामले में होगी पूछताछ रांची। विधायक प्रदीप यादव के निजी सचिव देवेंद्र पंडित समेत पांच लोगों को ईडी समन जारी करेगी. समन जारी कर 100 करोड़ टैक्स चोरी मामले में पूछताछ की जाएगी. ईडी के अधिकारियों ने देर रात तक कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के आवास पर तलाशी ली और बरामद दस्तावेज के आधार पर सवाल जवाब किए. ईडी को जो महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं उसके अनुसार 100 करोड़ टैक्स चोरी का मामला सामने आया है. जल्द ही इस मामले में शिव कुमार, अजय झा, विनोद लाल, देवेंद्र पंडित, अजय अकेला, श्यामाकांत यादव से पूछताछ करेगी.…

Read More

पेरिस। फ्रांस के स्टार टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स बाएं हाथ की चोट के कारण चल रहे फ्रेंच ओपन 2023 से हट गए हैं। फ्रांसीसी खिलाड़ी मोनफिल्स ने कोर्ट फिलिप-चैटरियर पर देर रात पहले दौर में सेबस्टियन बैज को हराया था। मोनफिल्स को गुरुवार शाम तीसरे दौर में छठी वरीयता प्राप्त होल्गर रून से भिड़ना था। मोनफिल्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,”वास्तव में, शारीरिक रूप से, मैं काफी ठीक हूं। मैं आज सुबह काफी खुश था। मैं काफी अच्छे से उठा, लेकिन मेरी कलाई में एक समस्या थी जिसे मैंने पहले दौर के मैच के दौरान महसूस किया था। डॉक्टर…

Read More

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के खिताबी मुकाबले को जियोसिनेमा पर 12 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा। इसी के साथ आईपीएल 2023 विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला डिजिटल इवेंट बन गया। जियोसिनेमा के रिकॉर्ड तोड़ कंज्यूमर इंगेजमेंट के पीछे का कारण यह था कि टाटा आईपीएल के इस आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर ने 2023 सीज़न को 12 भाषाओं में फैंस के सामने पेश किया, जिसमें 17 फीड्स थे। ये प्रसारण दर्शकों को एआर-वीआर और 360 डिग्री व्यूइंग के साथ मैच को हर कोण से देखने की आजादी देते थे। इस कारण आईपीएल देखने का…

Read More

बोकारो : मेरे पुत्र साजन व उसके साथियों को आदिवासी बोल कर रमेश सिंह व उसके साथियों ने जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बचाने की कोशिश की तो उसे भी जमकर पीटा गया. जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली दी गयी. सिटी थाना जाने पर एससी-एसटी थाना सेक्टर चार भेज दिया गया, लेकिन वहां भी केस नहीं लिया गया. कोई नहीं सुन रहा है. बिरंची नारायण के पैरों में गिर गयी साजन की मां यह फरियाद लेकर साजन की मां सुरिका केराई (पति जी केराई) एसपी चंदन झा से मिलने कैंप दो कार्यालय…

Read More

रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य अलग बनने के बाद से ही राज्य में घोटाले होते रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में ही घोटाले हुए हैं। बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि राज्य में पूर्व की सरकारों की तुलना में अभी फर्क यह है कि यदि ऐसे घोटाले या भ्रष्टाचार के मामले सरकार के संज्ञान में आते थे, तो तुरन्त कार्रवाई होती थी लेकिन आज ऐसा नहीं हो रहा है। अब तो ऐसे भ्रष्ट लोगों के पकड़े जाने…

Read More

रांची। झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने गुरूवार को राज्य में नयी बिजली दरों का एलान किया. आयोग के कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आयोग के अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता ने नई दरों का एलना किया. इसके तहत अब ग्रामीण इलाकों में घरेलू की दर 5.80 रूपए प्रति यूनिट होगी जबकि घरेलू शहरी की दर 6.30 रूपए प्रति यूनिट होगी. इसी प्रकार घरेलू एचटी की दर 6.15 रूपए निर्धारित की गई है. आयोग ने 6.50 फीसदी टेरिफ वृद्धि को अपनी मंजूरी दी है जबकि जेबीवीएनएल ने 20 फीसदी बढ़ोत्तरी किए जाने की मांग की थी. नई टैरिफ झारखंड बिजली वितरण के…

Read More

सूरत /अहमदाबाद। भारत की वसुधैव कुटुम्बकम की सोच से प्रभावित सूरत के छह युवाओं ने साइकिल से 550 किलोमीटर की यात्रा कर खारदुंगला की 17,982 फीट ऊंचाई पर भगवा फहराया। इन युवक व युवतियों ने इस ऊंचाई पर भगवा ध्वज फहराकर सनातन धर्म परंपरा का संदेश भी दिया। इन साइक्लिस्टों का समूह अटल सुरंग से होकर गुजरा। यह पहली बार है कि अटल सुरंग से साइकिल से यात्रा करने की अनुमति दी गई। दरअसल, सूरत के अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े युवक-युवतियों ने देश की सनातन धर्म परंपरा और वैश्विक बंधुत्व की सोच को प्रचारित करने के लिए अनूठा बीड़ा उठाया…

Read More