खूंटी (झारखंड)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को खूंटी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर राष्ट्रपति को पाकर हम सभी अत्यंत आह्लादित हैं। भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के मंत्री के रूप में राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। आपके आगमन से हम सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं सशक्त हों, यह मोदी सरकार की मंशा है। बेटी पढ़ाओ-बेटी बढ़ाओ के मूल मंत्र के साथ काम हो रहा है। मुंडा ने अपील किया कि महिलाएं…
Author: azad sipahi
खूंटी (झारखंड)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे के दूसरे दिन खूंटी के बिरसा मुंडा कॉलेज में गुरुवार को आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति का समस्त झारखंड राज्यवासियों की ओर से बिरसा मुंडा की इस पावन भूमि पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संवाद स्थापित करने का काम किया है। वे लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। महिलाओं के लिए बेहतर काम किया है। आज के इस कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति बहुत गर्व की…
वाशिंगटन। बांग्लादेश की चुनाव प्रक्रिया में दखल देने वाले को अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस संबंध में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने नई वीजा नीति की घोषणा की है। बांग्लादेश में जनवरी 2024 में चुनाव प्रस्तावित हैं। अमेरिका इन चुनावों को लेकर सख्त रुख अख्तियार कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपनी नई वीजा नीति में उन व्यक्तियों के यात्रा परमिट प्रतिबंधित करने की बात कही है, जो लोग बांग्लादेश में चुनाव में बाधा डालने के जिम्मेदार माने जाएंगे। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण राष्ट्रीय चुनाव कराने के बांग्लादेश के लक्ष्य…
हो, मुंडारी भाषा को आठवीं अनुसूची में करें शामिल : मुख्यमंत्री खूंटी (झारखंड)। झारखंड दौरे के दूसरे दिन गुरुवार पूर्वाह्न 10:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खूंटी पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार सामग्रियों का अवलोकन किया और एक-एक स्टॉल पर जाकर हर उत्पाद की जानकारी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हो, मुंडा भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। इनकी सभ्यता, संस्कृति को आगे बढ़ाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में लगभग 225 महिला हेल्प ग्रुप हैं लेकिन महिलाओं को इसका सही लाभ नहीं…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले प्रधानमंत्री ने ‘उत्तराखंड में रेलवे पटरियों का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण’ राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को आज देहरादून से दिल्ली के लिए अपनी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिल रही है। यह ट्रेन उत्तराखंड के नागरिकों के लिए ‘यात्रा में आसानी’ के साथ-साथ अधिक सुविधा सुनिश्चित करेगी। यह एक्सप्रेस लोगों के यात्रा समय को कम करेगी। उन्होंने कहा कि भारत को बड़ी उम्मीद…
पटना। पटना से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (संख्या 6ई736) की आज (बुधवार) सुबह अचानक रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। दरअसल, खराब मौसम के कारण इसे रांची में उतारना पड़ा। इस विमान के यात्रियों ने क्विड कार इंडिगो प्रबंधन की जमकर आलोचना की है। इंडिगो ने कहा है कि कोलकाता में मौसम खराब होने के कारण विमान को रांची डायवर्ट करना पड़ा। इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के बीच बुधवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई। प्रधानमंत्री ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाया। साथ ही ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री को भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। आज प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया। उन्हें सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा…
रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) सुबह झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच गईं। देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है-धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हार्दिक अभिनंदन स्वागत और जोहार। राष्ट्रपति के राजधानी रांची के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। सात आईपीएस अधिकारियों समेत 50 से अधिक डीएसपी और इंस्पेक्टर्स के अलावा 3,000 जवानों को तैनात किया गया है। बड़ी…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट में जोरदार गिरावट का रुख बना रहा। अमेरिकी बाजार के तीनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में बंद हुए। हालांकि अमेरिका के वायदा बाजार में तेजी का रुख नजर आया। यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। आर्थिक संकट की आशंका के कारण पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार में जबरदस्त गिरावट का रुख बना रहा। डाओ जोंस 220.50 अंक यानी 0.66…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी का रुख है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव उछलकर 78 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पिछले आठ दिनों के दौरान पांच जगहों पर पटाखा कारखाने और घरों में हुए बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत के बाद राज्य पुलिस सक्रिय हो गई है। राज्य भर में अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चल रहा है और महज चार दिनों के दौरान डेढ़ लाख किलो से अधिक विस्फोटक बरामद किए गए हैं जो राज्य में अवैध विस्फोटक एकत्रीकरण के गहरे नेटवर्क को उजागर करने वाला है। राज्य पुलिस के एक सूत्र ने बताया है कि विभिन्न जिलों में तलाशी अभियान के दौरान एक लाख 14 हजार 232 किलो पटाखे बरामद…