रांची। रांची के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री की पूजा की और व्रत रखा। महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना की और वट सावित्री की कथा सुनी। पुजारियों ने महिलाओं को सावित्री सत्यवान की व्रत कथा सुनाई । इस अवसर पर महिलाओं ने मां सावित्री को नये वस्त्र, कई प्रकार के फल-फूल, सिंदूर, चूड़ी देकर वट वृक्ष की परिक्रमा की और वृक्ष पर कलावा बांधा। महिलाओं ने वृक्ष की 108 बार परिक्रमा कर हर बार नैवेद्य अर्पित किया। किसी ने मूंगफली तो किसी ने सिक्का या…
Author: azad sipahi
पश्चिमी सिंहभूम । चाईबासा जिले में नक्सलियों के बिछाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना सर्वाधिक नक्सल प्रभावित सुदूरवर्ती टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगरा गांव के पास गुरुवार देर शाम हुई है। पुलिस को इसकी सूचना आज (शुक्रवार) सुबह मिली है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर का कहना है कि सुबह सूचना मिलते ही टोंटो पुलिस को रेंगरा भेजा गया है। विभाग के कर्मचारियों के वहां पहुंचने पर ही विस्तृत विवरण मिल पाएगा। अभी सिर्फ यही सूचना है कि इस घटना में बच्चे की मौत हुई। उल्लेखनीय है…
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हक की लड़ाई के लिए जंतर मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों की करुण पुकार सुनने के लिये मोदी सरकार तैयार नहीं है। इससे पता चलता है कि मोदी सरकार की प्राथमिकता में बेटियां और खिलाड़ी नहीं हैं। सुरजेवाल ने गुरुवार को ट्वीट कर सवालिया लहजे में कहा कि मोदी सरकार को देश की बेटियों की चीत्कार और न्याय की गुहार क्यों नहीं सुनाई देती ? पिछले 26 दिनों से अपने साथ हुई ज्यादतियों के लिए न्याय मांगने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रही…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पहले के मुकाबले आज ‘न्यू इंडिया’ तकनीक का निर्माण स्वदेशी रूप से कर रहा है और उसे देश के कोने-कोने में पहुंचा रहा है। ‘वंदे भारत’ ट्रेन भी भारत ने अपने बलबूते पर बनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ओडिशा में 8,200 करोड़ रुपये की कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया। परियोजनाओं में पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाना, पुरी और कटक रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखना, ओडिशा में रेल नेटवर्क के 100…
– एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका में डेट सीलिंग की डील पक्की हो जाने की उम्मीद की वजह से ग्लोबल मार्केट में जोश नजर आ रहा है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि यूरोपीय बाजार का रुख मिला-जुला रहा। एशियाई बाजारों में भी आज जोरदार तेजी की स्थिति बनी हुई है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान डाओ जोंस 408.63 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 33,420.77 अंक के…
नई दिल्ली। कच्चे हीरे की कमी से परेशान हीरा उद्योग को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद बन गई है। जून के पहले सप्ताह में दुबई में होने वाली वर्ल्ड डायमंड काउंसिल की बैठक में जिम्बाब्वे के खदानों से निकलने वाले कच्चे हीरे पर लगी पाबंदी को हटाए जाने का प्रस्ताव पेश किया जाना है। माना जा रहा है कि वर्ल्ड डायमंड काउंसिल जिम्बाब्वे के खदानों से निकलने वाले कच्चे हीरे की इंटरनेशनल मार्केट में लगाई गई रोक को हटाए जाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। उल्लेखनीय है कि कच्चे हीरे की सप्लाई में कमी होने की वजह…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच में गुरुवार को जेयूवीएनएल (झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड) पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। राज कुमार भदानी की नियुक्ति से जुड़े मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने जुर्माना लगाया है। राज कुमार भदानी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि स्विच बोर्ड ऑपरेटर के पद पर उनकी नियमित नियुक्ति वर्ष 2016 में हुई थी लेकिन नियुक्ति के एक वर्ष बाद उन्हें यह कहकर हटा दिया गया कि उनकी डिग्री सेवा के अनुरूप नहीं है। सुनवाई के दौरान…
नई दिल्ली। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया राज्य के अगले मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज (गुरुवार) शाम 7 बजे बेंगलुरु में आहूत की गई है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित हुए थे। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके बाद से इस बात पर सहमति नहीं बन पा रही थी कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के स्थान पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। जबकि किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव की ओर से गुरुवार को इस बाबत जानकारी दी गई। प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर मंत्रालयों में फेरबदल की अनुमति दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार किरेन रिजिजू को सौंपा गया है। जबकि अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय…
रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को गुरुवार को रांची के सिविल कोर्ट में प्रस्तुत किया। एटीएस के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में अमन श्रीवास्तव की पेशी हुई , जहां से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (जेल )भेज दिया गया। इससे पूर्व उसे कड़ी सुरक्षा के बीच डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में एटीएस की टीम गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को लेकर कोर्ट पहुंची थी। पेशी से पूर्व उसका मेडिकल जांच भी कराया गया। वहीं दूसरी ओर एटीएस ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन…
पुंछ। सुरक्षाबलों ने पुंछ जिले के मेंढर इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षाबलों को यहां कुछ आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री मिली। बम निरोधक दस्ते ने बाद में इनको सुरक्षित नष्ट कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना और पुलिस की संयुक्त टीम को मेंढर के लोअर कसबलरी इलाके में एक आतंकी ठिकाने की सूचना मिली था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने स्निफर डॉग के साथ अभियान शुरू किया। तब इस ठिकाने तक पहुंचा जा सका। गांव के सरपंच और नंबरदार की मौजूदगी में विस्फोटक सामग्री को नष्ट किया गया।