Author: azad sipahi

नई दिल्ली कांग्रेस नेतृत्व के फार्मूले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार सहमत हो गए हैं। यह जानकारी कांग्रेस सूत्रों ने दी। सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार को कुछ बड़े मंत्रालयों के साथ उप मुख्यमंत्री पद दिया जाएगा। इसकी आधिकारिक घोषणा आज शाम बेंगलुरु में हो सकती है। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच सूचना है कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास के बाहर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को कांग्रेस…

Read More

डॉ. अनिल कुमार निगम साइबर सुरक्षा आज वैश्विक मुद्दा है। जितनी तीव्र गति से भारत समेत विभिन्न देशों में डिजिटलाइजेशन बढ़ रहा है, उतनी ही गति से साइबर हमलों का खतरा मंडरा रहा है। भारत के बुनियादी ढांचे पर साइबर हमले का खतरा बना हुआ है। अमेरिका, भारत और ब्राजील साइबर हमलावरों के सीधे निशाने पर हैं। स्वास्थ्य और वित्त क्षेत्र के साथ-साथ विमानन उद्योग, तेल, गैस और ऊर्जा सेक्टर और तकनीकी कंपनियों जैसे मूलभूत ढांचे के महत्वपूर्ण अंगों को साइबर हमलों का निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि भारत अपनी साइबर सुरक्षा पर काफी ध्यान दे रहा है, परंतु…

Read More

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म ”द केरल स्टोरी” रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के रिलीज होते ही कुछ लोगों ने इसकी आलोचना करनी शुरू कर दी थी। राजनीतिक संगठन फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। फिल्म की कहानी धर्म परिवर्तन करने वाली चार महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें आतंकी संगठन आईएसआईएस में भर्ती किया जाता है। एक तरफ जहां कुछ लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। एक भी स्टार ना होने के बावजूद…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम पांच मैचों की सीरीज के लिए इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। टीम अपना पहला मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया से गुरुवार को खेलेगी। मैच से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच जन्नेके शोपमैन ने कहा है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी उत्साहित हैं और ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार हैं। हॉकी इंडिया की ओर से बुधवार को जारी बयान में शोपमैन ने कहा कि यहां का मौसम काफी अच्छा है। हम अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा…

Read More

– खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता में गोरखपुर आएंगे देशभर के युवा खिलाड़ी – प्रतिभागियों के लिए प्रतिदिन होगा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन – मयूर, राई, धोबिया, इंद्रासनी व कथक नृत्य के साथ लोकगायन की होंगी प्रस्तुतियां गोरखपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभाग करने आ रहे खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश की कला-संस्कृति के दर्शन भी होंगे। इतना ही नहीं, ये खिलाडी यूपी के खास नृत्य कलाओं व लोकगायन का आनंद भी उठाएंगे। उल्लेखनीय है कि गोरखपुर की मेजबानी में रामगढ़ताल में 27 से 31 मई तक रोइंग…

Read More

– टॉप 10 में सिर्फ 2 क्रिप्टो करेंसी में तेजी, 8 करेंसीज लुढ़कीं नई दिल्ली। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आज एक बार फिर गिरावट का रुख बना हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन में आज 1.35 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण ये आभासी मुद्रा 27 डॉलर के स्तर से भी नीचे खिसक गई है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम भी आज 0.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ लुढ़क कर 1,806.64 डॉलर के स्तर तक पहुंच गई है। आज के कारोबार में टर्नओवर के लिहाज से टॉप…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य के पुलिस थानों एवं इकाईयों के लिए 576 पुलिस वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान 576 पुलिस वाहनों में से सभी पुलिस जिलों के थानों के लिए 528, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की विभिन्न वाहिनियां (बटालियन) के लिए 34 एवं बिहार पुलिस मुख्यालय की विभिन्न इकाईयों के लिए 14 पुलिस वाहनों को रवाना किया गया। इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्यक्षमता एवं दक्षता और बढ़ेगी, साथ ही विधि व्यवस्था के संधारण में सहूलियत होगी। इस अवसर…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस पार्टी में मंथन जारी है। पार्टी अध्यक्ष आज या कल फैसला ले सकते हैं। सुरजेवाला ने मीडिया से अनुरोध करते हुए कहा कि कर्नाटक से जुड़ी कोई गलत खबर न चलाएं। जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे हम मीडिया से आधिकारिक तौर पर साझा करेंगे। हालांकि कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सिद्धारमैया को पार्टी कर्नाटक का मुख्यमंत्री बना सकती है। आज (बुधवार) शाम तक उनके नाम की घोषणा होने की संभावना है। इस संदर्भ में कांग्रेस सूत्र ने आगे…

Read More

– प्रधानमंत्री पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा में 8000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन ओडिशा के खोरधा, कटक, जाजपुर, भद्रक, बालासोर जिलों और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, पुरबा मेदिनीपुर जिलों से गुजरेगी। ट्रेन यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। इसके…

Read More

कोडरमा। सतगावां थाना क्षेत्र के मरचोई पंचायत अंतर्गत बिझवरिया में लघु सिंचाई योजना के तहत बन रहे आहर गहरीकरण कार्यस्थल पर बुधवार की सुबह उग्रवादियों के नाम का पोस्टर देखा गया। पोस्टर के जरिये उग्रवादियों ने कार्य एजेंसी से लेवी के रूप में फिलहाल 3 लाख रुपये की मांग की है। साथ ही 18 मई तक नहीं देने पर कार्य बंद करने व कार्यस्थल पर काम करने वाले लोगों को जान मारने की धमकी दी है। इस मामले को देख रहे मुंशी मोहन यादव ने बताया कि उक्त योजना लघु सिंचाई योजना विभाग ने अमित कंस्ट्रक्शन के नाम पर 56…

Read More

उत्तरप्रदेश/रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से लखनऊ स्थित राज भवन में मुलाकात की। बताया गया कि यह दोनों की शिष्टाचार भेंट थी।

Read More