Author: azad sipahi

काठमांडू। नेपाल के चार दिवसीय दौरे पर आए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस राजनीतिक मुलाकातों में व्यस्त हैं। उन्होंने नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विपक्षी दल के नेता सहित प्रमुख दल के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। उनकी बातचीत का प्रमुख एजेंडा नेपाल की जारी शांति प्रक्रिया को निष्कर्ष तक पहुंचाना है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटेरस की राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से शिष्टाचार मुलाकात हुई। राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में हुई मुलाकात के दौरान पौडेल ने इजरायल गमास युद्ध में मानवाधिकार संबंधी मुद्दों पर उनकी राय जाननी चाही। साथ ही जलवायु परिवर्तन और उससे वैश्विक रूप से हो रहे…

Read More

समस्तीपुर।रसोइया का मानदेय 1650 से तत्काल बढ़ाकर प्रतिमाह 10 हजार करने, 10 महीने की बजाये मानदेय 12 माह करने, एमडीएम से एनजीओ को बाहर करने समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर 31अक्टूबर को मुख्यमंत्री के समक्ष बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ (ऐक्टू) समेत तमाम रसोईया संगठनों द्वारा आहुत प्रदर्शन में भागीदारी दिलाकर प्रदर्शन को सफल बनाने के उद्देश्य से योजना बनाने के लिए सोमवार को देवनारायण साह प्राथमिक विद्यालय चकमोतीपुर में बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ ( एक्टू) का प्रखण्ड स्तरीय बैठक हुआ। बैठक की अध्यक्षता गिरजा देवी ने की। बतौर संरक्षण बैठक में भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान मौलाना तारिक जमील के बेटे आसिम जमील ने पंजाब प्रांत के अपने पैतृक शहर तलंबा में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को घटना की प्रारंभिक जांच के बाद यह दावा किया। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। मुल्तान के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी सोहेल चौधरी के अनुसार, आसिम जमील अपने सीने में पिस्तौल से गोली दागी। वह मानसिक अवसाद में था। घर के सभी सीसीटीवी फुटेज को फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उसने अपनी पसंद की लड़की से शादी की लेकिन…

Read More

– कहा, मराठा आंदोलन भटक रहा है, मनोज जारांगे को इस पर ध्यान देना चाहिए मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मराठा आंदोलन भटक रहा है। इसलिए मराठा आरक्षण के लिए भूख हड़ताल कर रहे मनोज जारांगे पाटिल को इस पर ध्यान देना चाहिए। मराठा आंदोलकों की ओर से हो रही हिंसक घटनाओं के पीछे कौन हैं, आत्महत्याएं क्यों हो रही हैं, मनोज जारांगे को इस बारे में सोचना चाहिए। सीएम शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार मराठा आरक्षण देने के लिए हर संभव काम कर रही है, इसलिए सरकार को थोड़ा वक्त देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सोमवार को…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अडानी समूह ने कोयला के दामों में हेराफेरी की है। इसके कारण देश में बिजली के दाम बढ़े हैं। इस मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाना चाहिए, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि हाल में कई मीडिया रिपोर्ट्स में हुए खुलासों ने अडानी ग्रुप और अडानी के विश्वसनीय लोगों के बीच के घनिष्ठ संबंधों के गुप्त नेटवर्क को और स्पष्ट रूप से सामने ला दिया है। जो न सिर्फ़ कथित तौर…

Read More

भागलपुर। राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन संघ के बैनर तले सोमवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों की रसोईयों ने अपने मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी गेट के सामने एक दिवसीय धरना दिया। इसके पूर्व संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बिहार प्रदेश प्रभारी उमाशंकर प्रसाद के नेतृत्व में जिले के 16 प्रखंडों से पहुंची सैकड़ो रसोईयों ने आक्रोश जुलूस निकाला। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। सैकड़ो महिलाओं ने सेंडिस कंपाउंड से आक्रोश जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय होते हुए मनाली में इसका समापन किया। धरना में शामिल महिलाओं ने कहा कि हमलोगों का मानदेय 1500 रुपया है। सरकार इसको बढ़ाकर…

Read More

पलामू। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर मेदिनीनगर शहर के पुलिस लाइन स्टेडियम में तैयारी जोर शोर से चल रही है। पलामू उपायुक्त शशि रंजन, एसपी रीष्मा रमेशन, डीडीसी रवि आनंद, एसडीएम अनुराग तिवारी ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 अक्टूबर को पलामू आयेंगे। मेदिनीनगर में बेरोजगार युवक-युवतियों को ऑफर लेटर देंगे। पलामू प्रमंडल अंतर्गत कौशल विकास के तहत चार हजार से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर सौपेंगे। वहीं नियोजन विभाग के तहत 600 से अधिक युवाओं को ऑफर लेटर दिया जायेगा। आयोजन स्थल पर तैयारी तेजी से चल रही है। भवन निर्माण…

Read More

तेल अवीव/यरुशलम/दमास्कस/मॉस्को। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को इजराइल पर किए गए बर्बर आक्रमण के बाद उठ रही युद्ध की लपटों में गाजा पट्टी समेत कई देश झुलस रहे हैं। रविवार को गोलान हाइट्स की ओर किए गए रॉकेट हमले के जवाब में इजराइली वायुसेना ने दक्षिणी सीरिया के सैन्य ठिकानों पर रातभर ताबड़तोड़ हमला किया है। साथ ही उत्तरी गाजा में इजराइल की थल और नभ सेना का कहर जारी है। उत्तरी गाजा में आज (सोमवार) तड़के कई स्थानों पर मिसाइल और रॉकेट दागे गए। इस बीच रूस ने अपने एक हवाई अड्डे…

Read More

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के राजस्व मंत्री सुदाम मारांडी को ओडिशा- आंध्र प्रदेश सीमा पर बीती शाम हुई ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर विजयनगरम जाने का निर्देश दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है। उन्होंने मारांडी को अस्पताल में दाखिल घायलों से मिलने का भी निर्देश दिया है। राजस्व मंत्री के साथ राज्य के अतिरिक्त विशेष राहत कमिश्नर भी जाएंगे।

Read More

नई दिल्ली। इजराइल-हमास युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के मूल्य में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर…

Read More

अमरावती। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले मेंहावड़ा-चेन्नई लाइन पर रविवार शाम दो यात्री ट्रेनों की टक्कर के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है। इनके शव बाहर निकाल लिए गए हैं। 113 घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रायगड़ा पैसेंजर गाड़ी में लगभग 1400 यात्री सवार थे। इसकी चार बोगी पटरी से उतर गई थीं। गैस कटर के माध्यम से एक बोगी से घायलों को और शवों को निकाला गया। राहत और बचाव का काम जारी है। अन्य तीन डिब्बों में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।…

Read More