रांची। कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के देश को तोड़कर अलग देश बनाने की मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश का विभाजन, देश को तोड़ना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में उप-मुख्यमंत्री के भाई और कांग्रेस से बेंगलुरु (ग्रामीण) से लोक सभा सांसद ने बजट पेश होने के बाद बयान दिया कि हमारी मांग है कि दक्षिण को भारत से अलग कर देनी चाहिए। मरांडी ने कहा कि अब पता चला कि राहुल गांधी वास्तव में कौन सी यात्रा निकाल रहे हैं।…
Author: azad sipahi
रांची। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चम्पाई सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ले ली है। वे हेमंत सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जब बिहार से अलग झारखंड राज्य की मांग उठ रही थी उस दौरान चम्पाई का नाम खूब चर्चा में रहा। लोग उन्हें ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से बुलाने लगे। इनकी गिनती न केवल शिबू सोरेन परिवार के विश्वस्त नेता के रूप में होती है, बल्कि पूरी तरह समर्पित कार्यकर्ता भी कहे जाते हैं। राज्य के नये मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन का जन्म सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगौड़ा में 11…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड मिली है। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने शुक्रवार को रिमांड के दौरान हेमंत सोरेन का मेडिकल चेकअप कराते रहने का निर्देश दिया है। साथ ही किसी तरह की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना नहीं करने का भी निर्देश है। इस दौरान हेमंत सोरेन को परिवार के सदस्यों और वकील से मुलाकात करने की छूट दी गयी है। उल्लेखनीय है कि हेमंत को बड़गाईं अंचल की 8.45 एकड़ जमीन का मामले में गिरफ्तार किया गया है। हेमंत…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने शुक्रवार दोपहर 12:21 बजे 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ सोरेन की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उनसे कहा- आपको पहले हाईकोर्ट जाना चाहिए था। कोर्ट ने कहा कि हम एक व्यक्ति को अनुमति देंगे तो सभी को देनी होगी। जांच एजेंसी ने सोरेन को 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था।
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक दल के नेता चंपई सोरेन आज (शुक्रवार) दोपहर 12:15 बजे 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार रात चंपई को मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत कर उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था। राज्यपाल राधाकृष्णन के बुलावे पर वो गुरुरात रात करीब 11 बजे राजभवन मिलने पहुंचे थे। चंपई के साथ कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम भी मौजूद थे। चंपई सोरेन के साथ आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता भी शपथ लेंगे। महागठबंधन विधायक दल के नेता चंपई सुबह शिबू सोरेन से मिलने…
रांची। झारखंड में महागठबंधन को अब अपने विधायकों के टूटने का डर सताने लगा है। इसलिए महागठबंधन के विधायकों को गुरुवार को एहतियातन रांची सर्किट हाउस से कड़ी सुरक्षा में बस से रांची एयरपोर्ट लाया गया। जहां से उन्हें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। रांची एयरपोर्ट से चार्टर प्लेन के जरिए 38 विधायक हैदराबाद के लिए निकले। इससे पहले रांची के सर्किट हाउस से बस के जरिए गठबंधन दलों के विधायक रांची एयरपोर्ट पहुंचे। इनके पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर दो चार्टर प्लेन तैयार थे। हैदराबाद जाने वाले विधायकों में झामुमो, कांग्रेस, राजद व भाकपा माले…
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज पेश किया गया बजट सतत विकास का बजट है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे पर फोकस किया है। रेल मंत्री ने कहा, “भारतीय रेलवे गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए परिवहन का एक माध्यम है और हमारी अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण ढांचा है। दस साल पहले इस क्षेत्र को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया था और क्षमता निर्माण के लिए निवेश प्रदान नहीं किया गया था।” वैष्णव ने कहा कि 10 साल पहले रेल…
जल्द विचार कर करेंगे सूचित: राज्यपाल रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शुक्रवार को बाद चंपई सोरेन के साथ चार अन्य विधायक राजभवन पहुंचे। राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। मौके पर राजभवन से बाहर निकलकर चंपई सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्यपाल ने कहा कि जल्द विचार कर सूचित करेंगे। हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है। हमारा कोई कुछ नहीं कर सकेगा। हमारे पास पर्याप्त विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 43 विधायकों का समर्थन हमने राज्यपाल को सौंपा है। हालांकि अभी राजभवन से समय नहीं दिया गया है। यह संख्या शुक्रवार तक 47 हो जायेगी।…
रांची। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आईएएस विनय कुमार चौबे ने गुरुवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव के पद का परित्याग कर दिया है। विनय चौबे 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को संसद में पेश अंतरिम बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस अंतरिम बजट में मोदी सरकार की पिछले 10 वर्षों की विकास गाथा है। साथ ही 2047 के विकसित भारत की रूप रेखा है। गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा सभी वर्गों के उत्थान की सोच है। मरांडी ने कहा कि कहा कि बजट में स्पष्ट नीति और नीयत की झलक है। यह अंतरिम बजट विकास के दशक का बजट है, जिसमें 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर…