Author: azad sipahi

रांची। जेएसएससी पेपर लीक मामले में मंगलवार को गिरफ्तार झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मोहम्मद शमीम और उसके दोनों बेटों शहजादा और शाहनवाज को रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तीनों को नगड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला है कि इस पेपर लीक कांड में रांची से लेकर पटना तक के सरकारी अफसरों, कोचिंग संचालकों और धंधेबाजों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय था। पुलिस जांच में यह…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम जमीन घोटाला मामले में मंगलवार सुबह से रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और उनके पूर्व प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से जुड़े करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम अशोकनगर और कोकर में छापेमारी कर रही है। कोकर में ईडी की टीम जमीन कारोबारी रमेश गोप के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। साथ ही अशोक नगर स्थित एक प्ले स्कूल में छापेमारी की गई है। उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी को ईडी ने जमीन घोटाला मामले में…

Read More

रांची। राज्य सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। साथ कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सोमवार रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल को स्थानातंरित करते हुए अगले आदेश तक वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। साथ ही दादेल को महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग का प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पूर्वी सिहंभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को स्थानांतरित करते…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में स्मृति ईरानी ने कहा कि टीएमसी के गुंडे लड़कियों का अपहरण कर रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि ममता बनर्जी टीएमसी कार्यकर्ताओं को यह इजाजत कैसे दे रही हैं कि वो घर-घर जाकर महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस भी संदेशखाली हिंसा में मौन है। स्मृति ईरानी ने कहा कि आज संदेशखाली में पीड़ित महिलाओं ने प्रेसवार्ता की लेकिन उनकी आवाज को दबाने के…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को नौसेना के पूर्व अधिकारियों के कतर से सकुशल घर वापसी पर खुशी जाहिर की और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट किया। पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “नए भारत में हर भारतीय की जान बेशकीमती है। कतर से भारत लौटे देश के वीर जवानों का हार्दिक अभिनंदन। मोदी है तो, मुमकिन है।” अनुराग ठाकुर ने कहा, “आज से 45 दिन पहले इन नौसेना के पूर्व अधिकारियों की फांसी की सजा को उम्र कैद में बदला गया था। आज इन सभी…

Read More

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने ध्वज दिखाकर किया रवाना रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र के 1350 रामभक्तों को लेकर आस्था ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। ये सभी अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सोमवार को भगवा ध्वज दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप सभी रामभक्त भाग्यशाली है कि चंद घंटों में आप अयोध्या में भव्य एवं दिव्य मंदिर में रामलला का दर्शन करेंगे। राम मंदिर सिर्फ प्रभु राम का मंदिर नहीं, भारत का मंदिर है, राष्ट्र…

Read More

पलामू। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार को पलामू जिले को पलामू पाइपलाइन सिंचाई योजना की सौगात दी। योजना की लागत 456.63 करोड़ रुपये है। इससे 8 प्रखंडों के 14 जलाशयों से 95 गांव के 25 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। पाइपलाइन से पानी लिफ्ट कर जलाशय को भरा जाएगा। पलामू स्थित शिवाजी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सिंचाई योजना का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के पूरा होने से पूरे पलामू प्रमंडल क्षेत्र के छोटे-बड़े किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की सूरत तभी बदलेगी, जब ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।…

Read More

पलामू मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन पहली बार पलामू आयेंगे। 10 फरवरी को पूर्वाहन 11 बजे उनका आगमन होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। शिवाजी मैदान में समारोह का आयोजन किया जायेगा, जहां मुख्यमंत्री शामिल होंगे और कई तरह की योजनाओं का शिलान्यास, उदघाटन एवं परिसंपत्तियों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री पलामू में सोन, कोयल, औरंगा, पाइपलाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस योजना को 436 करोड़ रूपए से पूरा किया जाना है। इस परियोजना के पूर्ण होने से पलामू के प्रमुख जलाशयों में सालों भर पानी रहेगा। सोन, कोयल, औरंगा नदी से पाइपलाइन…

Read More

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के सिसई में चार लोगों को कुल्हाड़ी (टांगी) से काट दिया गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक की हालत गंभीर है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। जानकारी के अनुसार गुमला जिले के सिसई में रह रहे एक परिवार में शुक्रवार को जमीन को लेकर विवाद हो गया। परिवार के लोग पूर्वजों द्वारा जमीन पर लगाए गए फुटकल के पेड़ को लेकर झगड़ने लगे। आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि भाई-भाई में ही खूनी संघर्ष हो गया।…

Read More

– 300 से ज्यादा लोगों ने थामा भाजपा का दामन रांची। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण जिला की अध्यक्षता में मिलन समारोह का गुरुवार को आयोजन स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में किया गया। इस दौरान कांग्रेस-झामुमों को छोड़कर मुस्लिम समाज के 300 से ज्यादा लोगों ने भाजपा का दामन थामा। मिलन समारोह की अध्यक्षता ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इमरान खान ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब के प्रयास के मंत्र पर भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। भाजपा हर समाज के…

Read More

– मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ खनन एवं भूतत्व विभाग के कार्य प्रगति की समीक्षा की रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में खनन एवं भूतत्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि खनन विभाग राजस्व का एक मुख्य स्रोत माना जाता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैसे खनन ब्लॉक जिनकी पहले से नीलामी अथवा आवंटन हो चुका है उन खनन ब्लॉकों को जल्द से जल्द चालू किया जाए। खनन कार्य का जिम्मा जिस कंपनी या संस्थान को आवंटित किया गया है, उनके…

Read More