नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए गांधी परिवार को पिछड़ी जाति का विरोधी बताया है। पार्टी ने राहुल गांधी के उस बयान को झूठा बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी जाति को ओबीसी के रूप में अधिसूचित किया था। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जाति को गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पूरे 2 साल पहले 27 अक्टूबर, 1999 को ओबीसी के रूप में अधिसूचित किया गया…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। केंद्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में गुरुवार को वर्ष 2014 के पहले की भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ा श्वेत पत्र पेश किया। इस श्वेत पत्र में केंद्र की कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के बारे में बताया गया है। इसमें यूपीए सरकार के मुकाबले नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा-नीत एनडीए सरकार के कामकाज को दर्शाया गया है। इस ‘श्वेत पत्र’ में यूपीए सरकार के 10 सालों के आर्थिक कुप्रबंधन को दिखाने के साथ-साथ एनडीए सरकार के कामकाज को भी दर्शाया गया है। ‘श्वेत पत्र’ में यूपीए सरकार के दौरान आर्थिक कुप्रबंधन पर विस्तार से जानकारी…
रांची। राजभवन पर लग रहे आरोपों पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी में राजभवन की कोई भूमिका नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन ने 31 जनवरी को स्वयं राजभवन आकर इस्तीफा सौंपा था। राज्यपाल ने गुरुवार को राजभवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हेमंत सोरेन ने खुद इस्तीफा सौंपा। हेमंत की गिरफ्तारी में उनकी कोई भूमिका नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि ईडी ने हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया था। इस बात का जिक्र खुद हेमंत सोरेन ने अपने इस्तीफे में किया है। इसमें बताया कि उन्हें ईडी ने…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को मोदी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी कर केन्द्र सरकार की कमियां गिनाईं और मोदी सरकार पर झूठी गारंटी देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल पर ब्लैक पेपर जारी करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में इस सरकार की नीतियों से गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं परेशान रही हैं। ये सरकार सिर्फ झूठ की गारंटी दे रही है। खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी संसद में अपनी बात रखते हैं तो अपनी असफलताओं को…
सरायकेला। मुख्यमंत्री का पद संभालने के के बाद चम्पाई सोरेन का बुधवार को सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में पहली बार पहुंचे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से अभिवादन और स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने यहां अमर वीर शहीद डीबा-किशुन जी व जागेश्वर टुडू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सरना पूजा स्थल-जाहेरस्थान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति और राज्यवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों की उच्च स्तरीय बैठक की रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि बिजली सब्सिडी में जल्द बढ़ोतरी की जाएगी। बिजली उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट की बजाय 125 यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ सभी वंचित टोलों में बिजली पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का उन्होंने निर्देश दिया। मुख्यमंत्री बुधवार को झारखंड मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2023-24 के राजस्व प्राप्ति और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस मौके…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बरियातू के बड़गाईं अंचल के राजस्व निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) भानु प्रताप प्रसाद के जमीन के दस्तावेज से संबंधित कई कागजात ईडी को मिले हैं। ईडी को भानु प्रताप प्रसाद के आवास से मिले दस्तावेज से संबंधित कई कागजात ईडी को हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर छापेमारी के दौरान मिले हैं। ईडी इस नये तथ्य पर भी अनुसंधान कर रहा है। इसकी जानकारी ईडी ने हेमंत सोरेन को सात दिनों की रिमांड पर मांगे जाने के दौरान बुधवार को कोर्ट को दी है। हालांकि, हेमंत सोरेन की ओर से रिमांड का विरोध करते हुए…
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक रांची। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने रविवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित एक उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि अपराध मुक्त झारखंड, राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से राज्य में विधि व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की विस्तृत जानकारी रखी। बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को अवगत कराया कि पिछले दिनों नामकुम थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों…
रांची। आदिवासी संगठनों के तत्वावधान में रविवार को मोरहाबादी मैदान में आदिवासी एकता महारैली का आयोजन किया गया। महारैली में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे आदिवासी समुदाय के लोगों ने आदिवासी समुदाय की एकता का संकल्प लिया। साथ ही झारखंड में आदिवासियों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर लड़ने की बात कही। यह महारैली आदिवासियों के ऊपर हो रहे चौतरफा हमले और केंद्र सरकार के जरिये आदिवासियों को संविधान में प्रदत्त सुरक्षा कवच कानूनों को कमजोर करने के खिलाफ आयोजित किया गया। इसके अलावा डीलिस्टिंग का मुद्दा भी उठाया गया। महारैली को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और झारखंड कांग्रेस…
रांची। झारखंड की चम्पाई सरकार के लिए सोमवार का दिन काफी अहम है। इस दिन विधानसभा में सरकार बहुमत साबित करेगी। पांच और छह फरवरी को पंचम झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत होगा। इसमें पहले ही दिन चम्पाई सोरेन को विश्वास मत हासिल करना होगा। माना जा रहा है कि सरकार को बहुमत साबित करने में कोई परेशानी नहीं होगी। विशेष सत्र सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण से शुरू होगा। इसके बाद विधायी कार्य आरंभ हो जाएंगे। फिर स्पीकर रबींद्र नाथ महतो को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन विश्वास मत हासिल किए जाने संबंधी प्रस्ताव देंगे। स्पीकर फ्लोर टेस्ट…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी )जमीन घोटाला मामले में रिमांड पर लिये गये पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं के राजस्व निरीक्षक (हल्का कर्मचारी) भानू प्रताप प्रसाद से पूछताछ करेगी। शनिवार को पीएमएलए की धारा 19 के तहत भानू प्रताप प्रसाद को पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़े जमीन मामले में गिरफ्तार किया गया। ईडी के अनुरोध पर जारी प्रोडक्शन वारंट पर भानू को पेश किया गया। जहां ईडी ने रिमांड की मांग की। हालांकि रिमांड पर सोमवार को सुनवाई होगी। हेमंत पर 8.5 एकड़ जमीन को अवैध तरीके से हड़पने का आरोप है। इससे पहले भानु प्रताप प्रसाद को ईडी ने सेना…