बेगूसराय। प्रदूषण तथा नदियों की स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं भारत सरकार के निर्देश के आलोक में इस वर्ष भी गंगा सहित सभी नदियों एवं प्रवाहित जल में किसी प्रकार की प्रतिमा विसर्जित नहीं करने की अपील की जा रही है। दुर्गा पूजा, काली पूजा, छठ पूजा एवं अन्य पूजनोत्सव पर नदी में प्रतिमा विसर्जन पर रोक लगाए जाने के साथ ही पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पूजा समितियों, स्थानीय निकाय तथा जिला प्रशासन के दायित्व का निर्धारण किया गया है। पर्यावरण के मद्देनजर इसका पालन कराया जाएगा। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) द्वारा पारित आदेश के…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज दबाव में कारोबार होता नजर आ रहा है। आज सपाट स्तर पर मिले-जुले कारोबार की शुरुआत हुई थी। शुरुआती कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से बाजार में मामूली तेजी आई नजर आई। लेकिन थोड़ी देर में ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लाल निशान में कारोबार करने लगे। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.23 प्रतिशत और निफ्टी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद…
नई दिल्ली। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड की तेजी का ग्लोबल मार्केट पर काफी नकारात्मक असर दिख रहा है। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान 1.5 प्रतिशत तक टूट कर बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड 16 सालों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। इस कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों पर लगातार दबाव…
रांची। झारखंड पुलिस के 314 मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को 93.30 लाख की सहायता राशि मिली है। यह राशि परोपकार कोष से दी गयी है। झारखंड पुलिस मुख्यालय में गत एक सितंबर को झारखंड पुलिस शिक्षा और परोपकार कोष से सहायता राशि की स्वीकृति के लिए बोर्ड की बैठक हुई थी। बैठक में पुलिसकर्मियों के आश्रितों को सहायता राशि देने का फैसला लिया गया था। बैठक की अध्यक्षता डीजीपी अजय कुमार सिंह ने की थी। किस जिले और विभाग के कितने पुलिसकर्मियों के आश्रितों मिली सहायता राशि रांची : 13, जमशेदपुर : 17, चतरा : 15, गिरिडीह : 07, पलामू…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नवरात्र पर्व की महाअष्टमी के दिन अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री की विधिवत पूजा करायी। मुख्यमंत्री ने मां शीतला देवी, मॉ बड़ी पटनदेवी एवं मॉ छोटी पटनदेवी से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री ने मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी जी तथा श्री श्री दलहट्टा देवी जी जाकर मां भगवती दुर्गा की भी पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री को मारूफगंज मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा अंगवस्त्र, पाग एवं प्रतीक चिह्न…
चेन्नई। अफगानिस्तान के क्रिकेट कोच जोनाथन ट्रॉट का मानना है कि हर मैच में स्पिनरों से अपेक्षा करने के बजाय समग्र टीम के प्रदर्शन पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा है कि मैच जीतना केवल स्पिनरों का काम नहीं है, पूरी टीम का प्रदर्शन अहम है। अफगानिस्तान आईसीसी वनडे विश्व कप में सोमवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां स्पिनरों को मदद मिल सकती है। अफगानिस्तान टीम के कोच जोनाथन ट्रॉट ने रविवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम में दो या तीन ही स्पिनर खेलते हैं। अन्य आठ…
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर निर्माणाधीन राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा चारों शंकराचार्य शामिल होंगे। देशभर के विभिन्न मत पंथों के करीब चार हजार साधु संत, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े करीब 10 हजार अति विशिष्ट अतिथि इस पल के साक्षी बनेंगे। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का देश-दुनिया में लाइव प्रसारण किया जायेगा। इसकी व्यवस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से रहेगी। इस दौरान अयोध्या आने वाले अतिथियों के ठहरने व भोजन की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। सभी प्रदेशों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को भेजा…
नई दिल्ली। भारत ने इजरायल-हमास संघर्ष के बीच फंसे फिलिस्तीन नागरिकों के लिए मानवीय सहायता भेजी है। भारतीय वायुसेना का सी-17 परिवहन विमान 32 टन राहत सामग्री और 6.5 टन चिकित्सा सहायता लेकर आज मिस्र से रवाना हुआ। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि फिलिस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर आईएएफ का सी-17 परिवहन विमान मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ। सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा तंत्र और सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि वह भारत की प्रगति और गरीबों के लिए बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने और सहकारी क्षेत्र को और विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान देकर एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। भाजपा को मजबूत करने में उनकी…
काठमांडू। नेपाल में आज सुबह चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। घबराए लोग घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के मुताबिक सुबह 7 बजकर 39 मिनट पर पहला झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मैग्नीच्यूट मापी गई है। इसका केंद्र धादिंग का खरी रहा। राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अनुसार भूकंप का दूसरा झटका 8 बजकर 8 मिनट पर आया। इसका केंद्र धादिंग का सल्यानटार रहा। इसकी तीव्रता 4.2 मैग्नीच्यूड रही। तीसरा झटका सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर महसूस हुआ। इसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीच्यूड रही। इसका केंद्र धादिंग…
पटना। बिहार के पश्चिमोत्तर जिलों में आज (रविवार) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। राजधानी पटना, गोपालगंज, मोतिहारी, छपरा और बगहा समेत राज्य के कई जिलों में सुबह करीब 7:24 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश नेपाल के डआरबूंग के पास बताया गया है। यह स्थान चीन सीमा के पास है। लोगों ने कुछ सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए और अपने घरों से बाहर निकल गए। अभी तक कहीं से भी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।