नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 83 नाम शामिल हैं। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां समेत कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। इस सूची में दस महिलाएं शामिल हैं। इनमें अनूपगढ़ से संतोष बावरी, बीकानेर पूर्व से सिद्धी कुमारी, सूरजगढ़ से संतोष अहलावत, अजमेर दक्षिण अनिता भदेल, जायल से मंजू बाघमार, नागौर से डॉ. ज्योति मिर्धा, मकराना से…
Author: azad sipahi
रांची । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने शनिवार को बयान जारी कर झामुमो प्रवक्ता से सवाल करते हुए कहा कि झामुमो योगेंद्र तिवारी मामले में एसआईटी गठित करने से पहले एफआईआर दर्ज करने की मांग क्यों नहीं करती? उन्होंने कहा कि आखिर योगेंद्र तिवारी को शराब का ठेका किसने दिया? किसने टेंडर में ऐसे नियम जोड़े, जिसके कारण कोई साधारण ठेकेदार टेंडर भर ही नही पाए। आखिर शराब के टेंडर में 25 लाख रुपये का नॉन रिफंडेबल राशि का नियम किसके इशारे पर बनाया गया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कौन कौन पदाधिकारी इस साजिश में शामिल…
शहीद होने वाले पुलिसकर्मी हमेशा ही कर्तव्यपथ पर बेहतर करने की देते हैं प्रेरणा: डीजीपी रांची। झारखंड पुलिस की ओर से शनिवार को डोरंडा स्थित जैप ग्राउंड में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया। जैप वन ग्राउंड में डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने एक साल के भीतर देश की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शहीद होने वाले पुलिसकर्मी हमेशा ही कर्तव्यपथ पर बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं। आज के दिन सिर्फ और सिर्फ शहीदों…
रांची। टेट सफल सहायक अध्यापकों ने शनिवार को राजद के प्रदेश कार्यालय का एक दिवसीय घेराव किया। इसमें चतरा और लातेहार के टेट पास सहायक अध्यापकों ने राजद कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगायी। मौके पर प्रदेश संरक्षक सह सदस्य प्रमोद कुमार ने बताया कि इस दुर्गा पूजा जैसे पावन पर्व पर भी हमें आंदोलन करना पड रहा क्योंकि झारखंड सरकार अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की है। इसलिए पारा शिक्षक सरकार के द्वार की तर्ज पर सरकार में शामिल राजद कार्यालय का घेराव कर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। सरकार वादा कर अपने वादे से मुकर रही…
पलामू। झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले बूढ़ा पहाड़ की फिजा बदल रही है। इलाके के लोग अब मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूढ़ा पहाड़ और उसके आसपास के इलाके की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। झारखंड सरकार के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार बूढ़ा पहाड़ के इलाके का दौरा कर रहे हैं। इलाके में तैनात जवान और ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है। बूढ़ा पहाड़ इलाके के हालात पर पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि बूढ़ा पहाड़ के इलाके में सुरक्षाबल मौजूद हैं। इस इलाके…
रांची। झारखंड मलखंब टीम राष्ट्रीय खेल में भाग लेने शनिवार को गोवा रवाना हुई।झारखंड खेल विभाग के सहयोग से झारखंड ओलंपिक संघ ने टीम के सभी सदस्यों को किट्स देकर रवाना किया। मलखंब प्रतियोगिता 26 से 28 अक्टूबर तक कैम्पल खेल गांव पणजी में होगी। झारखंड पुरुष-महिला मलखंब टीम पुरुष वर्ग : निखिल कुमार (कप्तान), राकेश नायक (उप कप्तान), रोहण कुमार, पिंटू कुमार, कौशल कुमार, मनमीत सिंह गिल, विवेक कुमार (प्रशिक्षक)। महिला वर्ग : अनुशिखा कुमारी (कप्तान) , सरिता कुमारी (उप कप्तान) , आरुषी कुमारी, काबेरी कुमारी, साक्षी कुमारी, नेहा कुमारी, प्रीति रानी (प्रशिक्षक), अजय झा (मुख्य प्रशिक्षक) अजय झा,…
जयपुर। राजस्थान में बसपा ने शनिवार को दस उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। पार्टी ने अजमेर, भरतपुर, बूंदी समेत कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। बहुजन समाज पार्टी ने 10 उम्मीदवारों को अजमेर, भरतपुर, कांमा, महुवा, टोडाभीम, सपोटरा, गंगापुर, नीमकाथाना, हिंडोन और बांदीकुई से चुनावी मैदान में उतारा है। इन्हें मिलाकर अब तक बसपा राजस्थान में 22 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने नौ अक्टूबर को ही तेलंगाना और राजस्थान में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने राजस्थान सहित अन्य राज्यों में अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई थी। विधानसभा…
नवादा । सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल कर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर रखी जा रही है नजर। इसके लिए जिला जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया टीम एवं पुलिस का साइबर सेल नजर रख रहा है। नवादा के डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने कहा कि इसके लिए 24 घंटे सोशल मीडिया सेल कार्यरत है। सोशल मीडिया यथा, फेसबुक व्हाट्सएप ,ट्विटर एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले संवाद ,अफवाहें एवं भ्रामक सूचनाओं फैलाने वालों पर जिला प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा। सभी अनुमंडल अधिकारी अनुमंडल पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि सोशल मीडिया…
काहिरा। मिस्र ने हमास-इजराइल युद्ध के पंद्रहवें दिन शनिवार को राफा क्रॉसिंग खोल दी। इसी के साथ फिलिस्तीनियों को जरूरी सामान पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया। क्रॉसिंग को पार कर करीब 200 ट्रक तीन हजार टन के सामान के साथ गाजा की सीमा में दाखिल हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी क्रॉसिंग का उपयोग कर विदेशी नागरिक गाजा छोड़कर मिस्र जाएंगे। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है। इस घटनाक्रम के बाद इजराइल ने कहा है कि मिस्र, जॉर्डन और मोरक्को में जो भी इजराइल के नागरिक हैं, वह जल्द से जल्द इन देशों को…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में आतंकी हमले, उग्रवाद और नक्सली हमलों में 65 फीसदी कमी आई है। हिंसा फैलाने वाले ऐसे राष्ट्रद्रोहियों पर तगड़ी चोट की गई है। इसमें देश की पुलिस की अहम भूमिका रही है। उन्होंने यह बात शनिवार को दिल्ली में ”पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर ”राष्ट्रीय पुलिस स्मारक” में आयोजित एक कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने और सीमा पर आजादी के बाद से अब तक जिन जवानों ने अपना बलिदान दिया है, उन्हें नमन। वह कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित…
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज पूर्वाह्न करीब 10 बजे अपने एकल-चरण तरल रॉकेट के प्रक्षेपण के जरिये पहले ‘क्रू मॉड्यूल’ परीक्षण के साथ महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम ‘गगनयान’ की यात्रा शुरू की। यह परीक्षण अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। इसरो का लक्ष्य तीन दिवसीय गगनयान अभियान के लिए मनुष्यों को 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा से अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है। इसरो के स्पेसपोर्ट के पहले लॉन्च पैड से अबॉर्ट-1 (टीवी-डी1) को लॉन्च किया गया। इसकी सफलता मानवरहित…