रांची। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ का मानवीय चेहरा शनिवार को सामने आया। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान हुसीपी के घनघोर जंगल में एक नाबालिग नक्सली को घायल अवस्था में देखा गया। सुरक्षाबलों के जवान जख्मी नक्सली को कंधों पर बिठाकर हाथीगुरु कैंप लेकर आए, जहां प्रारंभिक इलाज कर झारखंड पुलिस के सहयोग से हेलिकाप्टर से रांची लाया गया। आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने शनिवार को बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक नक्सली धायल अवस्था में मिला। घायल नक्सली को उसके साथी छोड़कर भाग गये। पुलिस ने उसे जंगल…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। मणिपुर के शंकर हेइसनाम और महाराष्ट्र की प्रिशा शिंदे ने शनिवार को यहां डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में 28वीं फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैंपियनशिप में अपने-अपने वर्ग में खिताब जीता। 16वीं वरीयता प्राप्त शंकर ने उत्कृष्ट बेसलाइन खेल का प्रदर्शन किया और सातवीं वरीयता प्राप्त तमिलनाडु के थिरुमुरुगन वी को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर लड़कों के एकल अंडर-16 का खिताब जीता, जबकि प्रिशा ने छठी वरीयता प्राप्त आनंदिता उपाध्याय को 6-1, 6-2 से हराकर टूर्नामेंट में लड़कियों के एकल अंडर-14 वर्ग का खिताब जीता। इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु समूहों की श्रेणियों में लगभग 1,000 खिलाड़ी शामिल…
नई दिल्ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष को देखते हुए तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी निर्धारित उड़ानों को 18 अक्टूबर तक निलंबित कर दिया है। एयर इंडिया ने शनिवार को जारी एक अधिकारिक बयान में कहा कि तेल अवीव से आने-जाने वाली निर्धारित उड़ानें अब 18 अक्टूबर तक निलंबित कर दी गई हैं। एयरलाइंस के अधिकारी ने कहा कि एयर इंडिया जरूरत के अनुसार भारतीयों को वापस लाने के लिए अपनी विशेष उड़ानें संचालित करेगी। एयरलाइंस आमतौर पर तेल अवीव के लिए हफ्ते में पांच निर्धारित उड़ानें संचालित करती है।…
बेगूसराय/पटना। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर बिहार में हिंदुओं के धर्मांतरण, लव-जिहाद के द्वारा दलित पिछड़ों के साथ शोषण तथा हिंदुओं के त्योहार में अघोषित पाबंदी पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। गिरिराज सिंह ने सांसद राम कृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया, विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक शिवेश राम, प्रदेश मंत्री संतोष रंजन राय एवं मीडिया प्रभारी दानिश इक़बाल के साथ राज्यपाल से मुलाकात किया है। गिरिराज सिंह के नेतृत्व में मिलने गए सभी नेताओं ने बिहार सरकार द्वारा हिंदुओं के साथ किया जा…
पटना। बिहार सरकार ने साप्ताहिक छुट्टियों को रद्द करने का आदेश जारी किया। इस आदेश के बाद सभी सरकारी कार्यालय शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे। अपर सचिव के तरफ से आदेश जारी किया गया है। इसके पीछे की वजह बिहार सरकार प्रमोशन में रिजर्वेशन को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय बताया जा रहा है। अपर सचिव के जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के प्रशासनिक हित में प्रमोशन में रिजर्वेशन को लेकर जो योजना बनाई गई है उसके कार्यों के निष्पादन के लिए विभागीय आदेश के अनुसार 03,04, 08, 09, 12, 14 15, 16, 17,…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट से रांची के एससी/एसटी थाने में दर्ज कांड संख्या 56/2022 में झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार को शनिवार को बड़ी राहत मिली है। जस्टिस एसके द्विवेदी की कोर्ट ने राजीव कुमार के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी सहित इस मामले में रांची की निचली अदालत में चल रही क्रिमिनल प्रोसिडिंग को निरस्त कर दिया है। राजीव कुमार ने अपने खिलाफ एसटी/एससी थाने में दर्ज केस को निरस्त करने को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस मामले में अधिवक्ता राजीव कुमार के खिलाफ यह प्राथमिकी दीपक कच्छप ने 16 अगस्त, 2022 को दर्ज कराई…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में हमास का समर्थन करने वालों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या हैं। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर के माध्यम से कहा कि कांग्रेस शासित झारखंड, कर्नाटक सहित कई अन्य राज्यों में हमास आतंकवादियों के समर्थन में रैली निकाली जा रही है। इजरायल पर फिलिस्तीन समर्थित हमास द्वारा किए जा रहे कायराना आतंकी हमले की भर्त्सना पूरा विश्व जगत कर रहा है। हाफिज सईद और ओसामा बिन लादेन के प्रति सम्मान जताने वाली और 2008 मुंबई हमलों के बहाने हिन्दुओं को बदनाम करने वाली कांग्रेस का आतंक के प्रेम भाव…
नवादा। नवादा जिले के हिसुआ की जदयू नेत्री,वार्ड पार्षद व नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शोभा देवी ने हिसुआ के पूर्व विधायक अनिल सिंह पर फर्जी कागज बनवाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। जदयू नेता का कहना है कि अतिपिछड़ी जाति के होने के कारण हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। इसके साथ ही जदयू नेत्री शोभा देवी का कहना है कि जब सारे अधिकारियों को मैंने हालात से अवगत कराया तो फिर कब्जा किए गए जमीन पर बाउंड्री होने के बाद भी प्रशासन द्वारा 107 का नोटिस वहां क्यों चिपकाया गया, जो एक सोची-समझी चाल है।…
नवादा। नवादा में 18 फर्जी शिक्षकों को शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया है। जिस पर जालसाजी की प्राथमिक की भी दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। जिले में फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाल शिक्षकों पर कार्रवाई तेज हो गई है। विभाग की ओर से शिक्षकों के सर्टिफिकेट जांच में इसका खुलासा हुआ है। एक माह के अंदर सर्टिफिकेट जांच में कुल 23 शिक्षक और शिक्षिकाओं के प्रमाण-पत्र जाली पाए गए हैं। इनमें पांच शिक्षकों को पहले और 18 शिक्षकों के अब प्रमाण-पत्र फर्जी पाए गए हैं। इस कड़ी में झारखंड के अधिविध परिषद रांची के नाम पर फर्जी सर्टिफिकेट…
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को पार्लियामेंट 20 के तीसरे सत्र में कहा कि भारत में महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। हमारा मानना है कि महिलाओं को केवल समानता नहीं बल्कि सभी क्षेत्रों में नेतृत्व के अवसर मिलने चाहिए। यशोभूमि, द्वारका में आयोजित पी20 सम्मेलन में तीसरे सत्र का विषय एक परिवार-लैंगिक समानता को मुख्यधारा में लाना- महिला विकास से महिला नेतृत्व वाले विकास तक रहा। बिरला ने लैंगिक समानता के लिए महिला विकास से महिला नेतृत्व वाले विकास पर जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में संवैधानिक…
– पिछले वित्तीय वर्ष में अप्रैल से सितंबर तक 7395.18 करोड़ की तुलना में 15.86% प्रतिशत की वृद्धि मुंबई। मध्य रेल ने वाणिज्यिक राजस्व में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बरकरार रखा है। चालू वित्तीय वर्ष के पहले 6 महीनों के दौरान यानी अप्रैल से सितंबर तक 8568.41 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया है। यह राजस्व 7395.18 करोड़ रुपये के साथ पिछले वर्ष की तुलना में 15.86% अधिक है। मध्य रेल के मुंबई मंडल के अनुसार सितंबर-2023 के दौरान मध्य रेल ने 609.50 रुपये के राजस्व के मुकाबले 609.50 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व दर्ज किया है, जो पिछले वर्ष…