Author: azad sipahi

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति और औद्योगिक जगन्नाथपुर क्षेत्र दुर्गा पूजा समिति के सदस्य शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सपरिवार पूजा पंडालों में भ्रमण कर मां दुर्गा का दर्शन एवं आशीर्वाद लेने के लिए आमंत्रित किया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को माता रानी की प्रतिमा एवं चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा समितियों द्वारा…

Read More

नई दिल्ली। तमिलनाडु के नागपट्टिनम और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत जाफना के पास कांकेसंथुराई (केकेएस) के बीच आज नौका सेवा शुरू हुई। जुलाई में श्रीलंका के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने इस नौका सेवा की घोषणा की थी। शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित हाई-स्पीड फेरी की क्षमता 150 पैक्स की है। नागपट्टिनम और केकेएस के बीच समुद्र की स्थिति के आधार पर लगभग 3.5 घंटे में 60 एनएम (110 किमी) की दूरी तय की जाएगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार नौका सेवा शुरू करने के भारत सरकार के प्रयास पड़ोसियों और व्यापक हिंद महासागर…

Read More

मुख्यमंत्री 16 अक्टूबर को जी-गुरुजी मोबाइल ऐप की करेंगे शुरूआत रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों में भी निजी स्कूल की तर्ज पर मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ शिक्षा देने की तैयारी चल रही है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के खोले जाने के बाद अब राज्य सरकार ऑनलाइन डिजिटल शिक्षा देने पर जुटी है। इसी कड़ी में 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी-गुरुजी मोबाइल ऐप की शुरूआत करेंगे। झारखंड शिक्षा विभाग द्वारा तैयार जी-गुरुजी मोबाइल ऐप सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा मुहैया करायेगा। खास बात यह है कि इस ऐप में बच्चों को स्कूल के साथ साथ…

Read More

रांची। शहर के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरमू में दीनदयाल चौक पर स्थित होटल मौर्या में ठहरे लोगों पर मारपीट के बाद तीन कमरों में आग लगाने का आरोप है। तीन कमरों में ठहरे ग्राहकों ने पहले जमकर हंगामा किया। इसके बाद तीनों कमरों में आग लगा दी। इस घटना में होटल के 15.50 लाख के सामान जलकर राख हो गये। इस मामले में होटल के संचालक पप्पू कुमार यादव ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पिंटू कुमार, नेहा देवी, हर्ष साह, विशाखा कुमारी, अनिवाश कुमार मिश्रा, मनीषा कुमारी, विकास कुमार, नितिन कुमार…

Read More

पलामू। जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत परिसंपत्ति वितरण के लिए पशु मेला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त शशि रंजन ने भाग लिया। उन्होंने परिसंपत्ति वितरण का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त रवि आनंद एवं सदर अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरदीप सिंह बल्होत्रा, प्रमुख बसंती देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष तेजू साव, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से परिसंपत्तियों का वितरण किया। दो दुधारू गाय की योजना के 12 लाभुकों में प्रथम किस्त के तौर पर एक एक गाय का वितरण किया गया।…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। राज्य पुलिस को त्योहार में पंजाब को दहलाने का मंसूबा पाले लश्कर-ए- तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के इन आतंकवादियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार सुबह एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। पुलिस महानिदेशक यादव ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इन दोनों आतंकवादियों को फिरदौस अहमद भट ने टाइम बम बनाने का सामान, दो हैंड ग्रेनेड और…

Read More

रांची। सदर थाना पुलिस ने कोकर के तिरिल रोड बक्सा गली से बाइक चोर गिरोह के सरगना सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सरगना बोकारो निवासी सद्दाम हुसैन, अमन अली, बंटी कुमार यादव, विशाल यादव और पप्पु कुमार यादव शामिल हैं। इनके पास से चोरी की आठ बाइक और भारी मात्रा में टूल किट बरामद की गयी है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को सदर थाने में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह के सरगना को कोकर से गिरफ्तार किया गया। इसकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार…

Read More

कोलकाता। मध्य-पूर्व के देश इजराइल में फिलिस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के भीषण हमले के बाद भारत ने इजराइल के साथ खड़े होने का रुख अख्तियार किया है। इसके विपरीत पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कैबिनेट मंत्री सिद्दिकुल्ला चौधरी ने खुलेआम फिलिस्तीन और गाजा का साथ देने की घोषणा की है। उन्होंने तो यहां तक कहा कि आवश्यकता पड़ेगी तो गाजा के लिए हम अपना खून बहाएंगे। उन्हें जिस चीज की जरूरत पड़ेगी, हम देंगे। हर तरह से मदद करेंगे। शनिवार को अपने एक बयान में राज्य के पुस्तकालय मंत्री चौधरी ने कहा कि युद्ध से मुद्दे नहीं…

Read More

हजारीबाग। जिले के सुदरवर्ती दारू प्रखंड के दिग्वार के मक्का कुम्भा ग्राम स्थित बंधु टोला में एक युवक को गांव के लोगों ने शुक्रवार रातभर बंधक बनाकर रख लिया। शनिवार सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला धर्म परिवर्तन कराने से जुड़ा हुआ है। गांव आदिवासी बहुल क्षेत्र है। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात एक युवक उन लोगों के गांव में पहुंचा। गांव वालों ने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन कराने पहुंचा युवक एक ही परिवार के 10 लोगों से धर्मानंतरण की बात कर रहा था। आरोपित…

Read More

धनबाद। जिले के आईआईटी-आईएसएम में अकाउंट सेक्शन के बिल्डिंग में शनिवार अहले सुबह आग लग गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी। घटना की जानकारी होने पर अग्निशमन विभाग दलबल के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के कार्य में जुट गई। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि आईआईटी आईएसएमके एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के पीछे अकाउंट सेक्शन में आगलगी की घटना हुई। इससे जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। कमरे में काफी धुआं फैला हुआ था। अग्निशमन विभाग को आग बुझाने के दौरान कमरे में फैले…

Read More

वंता। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु वंता एनर्जिया में आर्कटिक ओपन 2023 महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में वियतनाम की थ्यू लिन्ह गुयेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पीवी सिंधु ने दुनिया की 26वें नंबर की शटलर को लगातार तीन गेमों में 20-22, 22-20 और 21-18 से हराया। बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 इवेंट आर्कटिक ओपन 2023 के परिणाम, पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग रैंकिंग में गिने जाएंगे। सिंधु ने इस साल 14 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट खेले हैं। इनमें वह एक बार फाइनल, दो-दो बार सेमीफाइनल और क्वार्टर…

Read More