लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रमुख नवाज शरीफ ने घरवापसी से पहले शुक्रवार को सभी टीवी चैनलों के पत्रकारों को अनौपचारिक बातचीत के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान लंदन में अपने चार साल के निर्वासन पर कवरेज के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि अब वह अपने वतन लौट जाएंगे। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के लंदन मुख्यालय स्टैनहोप हाउस में उन्होंने पत्रकारों से कहा, कार्यालय में आज कामकाज के लिहाज से उनका यह आखिरी जुमा है। इस दौरान उनका दर्द भी छलका। नवाज ने कहा कि इमरान खान की पार्टी पीटीआई के…
Author: azad sipahi
कैनन सिटी। अमेरिका के कोलोराडो में एक ग्रीन फ्यूनरल होम में 115 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि शवों के गलत तरीके से रखने की जांच की जा रही है। फ्रेमोंट काउंटी शेरिफ एलन कूपर ने बताया कि जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या यहां कुछ गलत हुआ है या कोई बड़ी लापरवाही की गई है। कोलोराडो के पेनरोज में रिटर्न टू नेचर फ्यूनरल होम में शवों की ‘हरित’ अंत्येष्टि बिना केमिकल व ताबूत के किया जाता है। यह जांच फ्यूनरल होम वाली एक इमारत पर…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में रांची नगर निगम (आरएमसी) में फोर्थ ग्रेड में नियुक्त कर्मियों के थर्ड ग्रेड में प्रमोशन से संबंधित अवमानना याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। कोर्ट ने रांची नगर निगम प्रशासन को तीन सप्ताह में कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया। जस्टिस डॉ एसएन पाठक की कोर्ट ने मामले की सुनवाई की। इस दौरान नगर आयुक्त की ओर से कोर्ट में सशरीर उपस्थिति से छूट के लिए हस्तक्षेप याचिका (आईए) दाखिल की गई। इसमें कहा गया कि आने वाले पांच राज्यों के चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की बैठक दिल्ली में बुलाई…
पलामू में संकल्प यात्रा के अंतिम दिन चैनपुर में जनसभा पलामू।संकल्प यात्रा के तीसरे चरण में पलामू पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंतिम दिन शुक्रवार की शाम चैनपुर में जनसभा को संबोधित किया। कर्बला के मैदान में मरांडी ने कहा कि जब वह पलामू आए थे तो बारिश हो रही थी, जहां-जहां उनकी सभा हुई वहां बारिश होती रही बावजूद लोगों का हुजुम उनकी जनसभा में उमड़ा। लोग भींगते रहे लेकिन मैदान में डटे रहें। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पलामू की सभी पांच सीट भाजपा जीतेगी। इसके लिए लोग संकल्पित हैं। उन्होंने…
रांची। कांग्रेस के महासचिव और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि आदिवासी हित और ग्राम सभा के प्रति हमेशा से कांग्रेस समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि आज की सबसे बड़ी जरूरत यही है कि जनजातीय परंपरा एवं संस्कृति का संरक्षण, सम्मान करते हुए उसके संवर्धन के लिए भी न केवल सरकारी स्तर पर बल्कि लोगों के द्वारा भी प्रत्येक संभव प्रयास किया जाये। पांडेय शुक्रवार को राजधानी में पेसा अधिकार यात्रा की शुरुआत के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से न केवल जनजातीय समुदाय बल्कि अनुसूचित जाति, दलितों, अन्य पिछड़े…
– आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति के फैसले से बाजार को मिला सपोर्ट नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बिकवालों ने दबाव बनाने की भी कोशिश की। लेकिन इसी बीच रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति का रेपो रेट की दरों को मौजूदा स्तर पर ही बरकरार रखने का फैसला आ गया। इस फैसले से बाजार की तेजी को और सपोर्ट मिला, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद होने…
मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने त्योहार से पहले लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। आरबीआई ने लगातार चौथी बार नीतिगत दर रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को यहां प्रेस में कहा कि एमपीसी ने मुख्य नीतिगत दर रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है। जीडीपी के अनुमान में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में सबसे बड़े परमाणु संयंत्र के पास धमाका हुआ है। यह परमाणु प्लांट पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान में हमले कर रहा पिछले कई सालों से तहरीक-ए-तालिबान के निशाने पर है। हालांकि, इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान ने पहले इस परमाणु इकाई पर हमले की कई धमकियां दी हैं। इस धमाके के पीछे ड्रोन हमले की आशंका जताई जा रही है। डीजी खान में पाकिस्तानी सेना की न्यूक्लियर फैसिलिटी में हुए धमाके के बाद स्थानीय लोगों के अनुसार बड़ी संख्या में सुरक्षा बल और एम्बुलेंस और…
कांकेर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी सभा में वादा किया कि अगर अगले चुनाव में छत्तीसगढ़ में सरकार बनी तो बिहार की तरह यहां पर भी जातीय जनगणना कराई जाएगी। भूपेश सरकार में बस्तर प्रमुख पर्यटन स्थल, अंतरराष्ट्रीय नाम व मॉडल बन गया है। सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ाने का काम कर रही है। कांकेर में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब इंदिरा गांधी 1972 में बस्तर आई थी, तब उन्होंने स्वामी आत्मानंद से कहा था कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा का विकास करना है, आज भूपेश सरकार यह कार्य…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि वामपंथी उग्रवाद को अगले दो वर्षों में पूरी तरह समाप्त करने के संकल्प का यह वर्ष है। राज्यों के सहयोग से 2022 और 2023 में इस समस्या के खिलाफ बड़ी सफलताएं प्राप्त हुई हैं। अब यह लड़ाई निर्णायक दौर में आ चुकी है। अमित शाह ने नई दिल्ली में वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के महानिदेशक, केंद्र सरकार…
बेगूसराय, 06 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम (मनरेगा) के संबंध में देशवासियों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा ग्रामीण भारत में आर्थिक संकट गहराने की बात कहे जाने पर शुक्रवार की शाम गिरिराज सिंह ने कहा है मल्लिकार्जुन खड़गे भ्रम फैलाने का काम नहीं करें। मनरेगा मांग आधारित मजदूरी रोजगार कार्यक्रम है और इसमें धनराशि जारी करना एक सतत प्रक्रिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि केन्द्र सरकार काम की मांग को ध्यान में रखते हुए…