रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के ऊपर लातेहार के बालूमाथ थाने में दायर प्राथमिकी को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी निर्दोष व्यक्ति को अदालत के सामने बदनीयती से गलत प्राथमिकी दर्ज कर फंसाया जाएगा तो अदालत को हस्तक्षेप करना ही पड़ता है। हाई कोर्ट ने कहा कि पूरी प्लानिंग करके शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में ऐसी घटनाओं का उल्लेख किया है, जिससे लगाई गई धाराओं को बल मिल सके। मंटु राम ने प्रतुल शाहदेव पर मारपीट करने, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा…
Author: azad sipahi
पुलिस डयूटी मीट का समापन, दुमका ओवर ऑल चैंपियन और रांची बनी रनअप रांची। झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि पुलिस डयूटी मीट पुलिस को दक्ष बनाने और जिम्मेदारी निभाने में अहम भूमिका निभाता है। पुलिस को हर तरह से तकनीकी रूप से मजबूत बनने की जरूरत है। हर क्षेत्र में दक्ष बनना पड़ेगा। तभी अपराध पर अंकुश लगेगा। ठाकुर शनिवार को डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर में 18वीं झारखंड राज्य पुलिस डयूटी मीट प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस मजबूत होगी तभी जनता सुरक्षित रहेगी।…
रांची। साहिबगंज में एक हजार करोड़ के अवैध खनन मामले के आरोपित सुनील यादव की जमानत याचिका ईडी कोर्ट ने खारिज कर दी है। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। इससे पूर्व गुरुवार को कोर्ट में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई थी। अदालत ने फैसला सुरक्षीत रख लिया था। सुनील, दाहू यादव का भाई है। ईडी कोर्ट ने इन दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद साहिबगंज पुलिस ने 26 अगस्त 2023 को सुनील यादव को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आरोपित सुनील का भाई दाहू…
गंगटोक। सिक्किम में तीस्ता नदी में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। शुक्रवार तक मृतकों की संख्या 26 थी और आज यह संख्या बढ़कर 30 हो गई है। लापता लोगों की संख्या कल 142 थी, जो आज घटकर 81 हो गई है। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज जारी रिपोर्ट में कहा कि शनिवार शाम 6 बजे तक हादसे में मरने वालों की संख्या 30 तक पहुंच गई है। 81 लोग अभी भी लापता हैं। बाढ़ से 1320 घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और 2563 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। 26 लोगों…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एशियन गेम्स-2023 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में विभिन्न खेलों में ऐतिहासिक कुल 107 पदक जीतकर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो यही कामना करता हूं।
लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के भटको गांव में शनिवार को औरंगा नदी में नहाने गई छह बच्चियां पानी में डूब गईं। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पहुंचे और चार लड़कियों को किसी तरह बचा लिया। हालांकि, इस दौरान एक लड़की तेज धारा में बह गई और उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इस दौरान एक लड़की की नदी में डूबने से मौत हो गई, जिसकी पहचान पूर्णिमा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मनिका थाना क्षेत्र के भटको गांव की कुछ बच्चियां औरंगा नदी में नहाने गईं थीं। पिछले कई दिनों से…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को आरोप लगाया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा और कांग्रेस के लुभावने वादे से चुनावी माहौल प्रभावित हो रहा है। मायावती ने एक्स पोस्ट में कहा कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा के तरह-तरह के लुभावने वादे से चुनावी माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सवाल किया कि इन दलों ने पहले समय रहते क्यों नहीं लागू किए? इस प्रकार की घोषणाओं में गंभीरता कम व छलावा ज्यादा है। देश की जनता महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार की मार से त्रस्त है, लेकिन कांग्रेस व…
काठमांडू। नेपाल के कोशी प्रदेश में सिर्फ एक सांसद की कमी के कारण पिछले चार महीने में चौथी बार सरकार गिर गई है। बहुमत के लिए आवश्यक संख्या में सिर्फ एक सांसद की कमी होने से मुख्यमंत्री हिक्मत कार्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बहुमत साबित करने के आज आखिरी दिन कार्की ने बहुमत नहीं जुटा पाने के कारण सदन में मतदान से ठीक पहले अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एमाले के संसदीय दल के नेता रहे कार्की दूसरी बार बहुमत साबित नहीं कर पाने के कारण पद छोड़ने पर…
नई दिल्ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया ने शनिवार को लोगो और लिवरी (आउटफिट) बदलने के बाद अपने विमान का पहला लुक साझा किया। भारत की सबसे बड़ी विमानन कंपनी ने फ्रांस के टूलूज में एक पेंट की दुकान में खड़े अपने ए-350 विमान की तस्वीरें एक्स पोस्ट पर साझा की है। ये विमान आने वाली सर्दियों के दौरान भारत पहुंचेगा। एयर इंडिया ने एक्स पोस्ट पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि टूलूज़ में पेंट की दुकान पर हमारी नई लिवरी में मैजिस्टिक ए-350 का पहला लुक। हमारे ए-350 .इन सर्दियों में देश पहुंचेंगे। एयर इंडिया ने नए…
गंगटोक। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज (शनिवार) सुबह उत्तरी सिक्किम के मंगन निर्वाचन क्षेत्र के टुंग, नागा और रिल गांव का दौरा किया। दक्षिण लोनाक झील के फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ से इन गांवों में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। यहां बाढ़ से लोगों के घर, कृषियोग्य जमीन और सड़कें जमींदोज हो गई हैं। इन गांवों की स्थिति भयावह है। अधिकांश लोग विस्थापित हो गए हैं। फिलहाल इस जगह पर गांव को दोबारा बसाने की स्थिति नहीं है। ग्रामीणों ने राहत शिविरों में शरण ली है। मुख्यमंत्री तमांग ने प्रभावित लोगों से बातचीत की और आश्वासन…
नई दिल्ली। चंद्रयान, आदित्य एल वन के बाद अब अंतरिक्ष में गगनयान मिशन भेजने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को गगनयान यान के संबंध में सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी और तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि इसरो गगनयान मिशन के लिए मानवरहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। फ्लाइट टेस्ट व्हीकल एबॉर्ट मिशन-1 (टीवी-डी1) की तैयारी चल रही है, जिसमें क्रू एस्केप सिस्टम के प्रदर्शन शामिल है। क्रू एस्केप सिस्टम यानी विकसित यान से अंतरिक्ष यात्रियों को निकालने की प्रणाली है, जिसका परीक्षण जल्दी ही किया जाएगा। गगनयान मिशन के तहत चार महत्वपूर्ण…