फिल्म प्रमोशन से जुड़े एक इवेंट में शाहरुख खान से पूछा गया कि, वे अपने जीवन के किसी ऐसे राज का खुलासा करें जो उन्होंने आज तक किसी से शेयर न किया हो।
Author: azad sipahi
क्रांति के महानायकों के वंशजों को झेलनी पड़ रही जलालत आश्चर्य: टिकैत उमरांव के कारण खटंगा में घर-घर पहुंचा पानी वंशजों ने पानी टंकी के लिए जमीन दी, लेकिन इनके घर ही सप्लाई नहीं जिनकी वजह से गांव चमका, उनका परिवार ही तंगहाली में रांची। क्या कभीआपने सोचा है कि किसी शख्सीयत के चलते गांव मॉडल बन जाये। घर-घर में बिजली और पानी पहुंच जाये और उसी शख्स का घर इन सुविधाओं से महरूम रह जाये! निश्चित तौर पर आपका जवाब होगा, ना। लेकिन झारखंड में ऐसा हो रहा है। वह भीझारखंड का कोई साधारण परिवार या घर के साथ…
योद्धा तैयार, महायुद्ध का बिगुल फूंक गया साल 2018 भाजपा को सीएनटी, तो सुदेश और हेमंत को उप चुनाव ने दिया झटका जाते-जाते झाविमो और कांग्रेस को लाभ पहुंचा गया साल 2018 आज के विशेष में हम बात करेंगे गुजरते हुए साल 2018 में राजनीतिक हलचलों की। इस साल ने झारखंड की राजनीति कई मुकामों से होकर गुजरी। खट्टे-मीठे हालातों से, टेढ़े-मेढ़े रास्तों से होती हुई झारखंड की राजनीतिक की गाड़ी हिचकोले लेकर आगे बढ़ती रही। सत्ता पक्ष और विपक्ष में झकझूमर तो आम बात है, लेकिन सबसे खास बात यह रही कि सत्ताधारी दल भाजपा और उसके सहयोगी आजसू…
आजाद सिपाही संवाददाता धनबाद। झारखंड प्रदेश जदयू अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। जलेश्वर महतो ने शनिवार को नयी दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से टिकट का आश्वासन मिला है। जानकारों की मानें, तो झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद जलेश्वर महतो ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में ढुल्लू ने बाघमारा में माफियाराज कायम कर रखा है। इसके खात्मे के लिए वह कांग्रेस में शामिल…
आजाद सिपाही संवाददाता चैनपुर (गुमला)। परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का को उनके पैतृक गांव में आगामी चार जनवरी को भारतीय थल सेना के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। जनरल रावत शहीद के गांव जारी में परमवीर के परिजनों से मिलेंगे। थल सेना प्रमुख के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। यह पहला मौका होगा, जब भारतीय सेना के प्रमुख गुमला जिले के इस नक्सल प्रभावित इलाके में आयेंगे। जनरल रावत के दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमा चौकस हो गया है। जानकारी के अनुसार जनरल रावत चार जनवरी को हेलीकॉप्टर से सबसे पहले चैनपुर पहुंचेंगे।…
रांची। झारखंड की राजनीति के लिए साल 2018 बेहद खास रहा। राजनीतिक झंझावातों के साथ कुछ ऐसे मुद्दे भी रहे, जिन्होंने झारखंड की राजनीति को गर्मा कर रखा। पूरे साल के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर झारखंड की राजनीतिक खबरें देश भर में सुर्खियां बनती रहीं, जबकि बिहार की राजनीति भी कमोबेश झारखंड में ही केंद्रित रही। इसी दौरान राज्य के तीन विधायकों को अपनी विधायकी तक गंवानी पड़ गयी। लालू को झटका: झारखंड में साल 2018 की बात करें, तो साल की शुरुआत ही धमाकेदार रही। छह जनवरी को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बहुचर्चित चारा घोटाले के…
गाजीपुर/ वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्वांचल के नाम से मशहूर पूर्वी उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। ‘मिशन पूर्वांचल’ के तहत गाजीपुर और वाराणसी के दौरे पर उन्होंने कहा कि देश का चौकीदार अब चोरों को सही जगह ले जायेगा। इस कारण चोरों में खलबली मची हुई है। ‘कर्जमाफी वोट लेने के लिए कांग्रेस का लॉलीपॉप’ प्रधानमंत्री ने गाजीपुर में कांग्रेस पार्टी को कर्जमाफी के मुद्दे पर घेरते हुए इसे वोट हासिल करने के लिए दिया जाने वाला लॉलीपॉप बताया। उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया। पीएम ने महाराजा सुहेलदेव पर डाक टिकट…
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को डेढ़ महीना हो गया है। शादी होते ही यह दोनों स्टार काम पर लौट आए हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण ने हाल में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में दीपिका ने मां बनने को लेकर अपनी राय साझा की। साथ ही दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनका प्रेग्नेंसी प्लान क्या है? दीपिका से पूछा गया कि समाज में शादी के बाद महिलाओं की प्रेग्नेंसी को लेकर जो धारणा बनी हुई है उसे आप कैसे हैंडल करेंगी? इस पर दीपिका ने कहा – ‘मुझे नहीं लगता है कि कुछ हैंडल करने की जरूरत है।…
रांची। रिम्स में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से शनिवार को उनके छोटे पुत्र तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी ने मुलाकात की। लालू से मिलने के बाद बाहर निकले उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बिहार और झारखंड में महागठबंधन में सीटों को लेकर बंटवारे पर लालू यादव से चर्चा हुई है। महागठबंधन के सभी दलों के प्रतिनिधि यहां मौजूद नहीं हैं। इसलिए इसके बारे में बाद में जानकारी दी जायेगी। लालू का स्वास्थ्य सामान्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सबसे…
Heavy Snowfall दार्जिलिंग में मौसम की अजीबोगरीब करवट देखकर लोग हैरान भी हुए और खुशी से सराबोर भी. हालांकि सड़क पर बारिश के बीच धड़ाधड़ गिरते ओलों का मंजर सिहरन पैदा करने वाला था, बर्फ और ओलों की तड़तड़ाहट से सहमकर सड़कों पर मौजूद गाड़ियां जहां की तहां थम गईं. फिर भी बच्चे और बड़े मौसम के इस नायाब मिजाज का मजा लेने से खुद को रोक नहीं पाए और बाहर निकल पड़े. उत्तर से पूरब तक सर्दी हवाओं और आसमान से बरसती बर्फ ने करोड़ों लोगों की जान आफत में डाल दी है. सामान्य से नीचे चल रहे पारे…
हेमंत अकेले नहीं बाबूलाल समेत विपक्ष में हैं कई नेता: आरपीएन सिंह आरपीएन सिंह के बयान ने चौंका दिया है नेताओं को मकर संक्रांति के बाद तय होगा महागठबंधन का खाका, सीटों के बंटवारे पर लगेगी मुहर महागठबंधन के नेता का एलान विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद होगा आजाद सिपाही खबर विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। खबर विशेष में आज हम बात कर रहे हैं झारखंड में महागठबंधन के नेता को लेकर हो रही खिचखिच की। महागठबंधन बने इस पर तो सभी तैयार हैं, लेकिन कौन होगा महागठबंधन का नेता, यह तय नहीं है। राज्यसभा चुनाव…