आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड में रघुवर सरकार के चार साल शुक्रवार को पूरे हो गये। इस मौके पर सीएम आवास में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मीडिया प्रतिनिधि और राज्य के मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। मौके पर रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि चौदह साल में जनता को अच्छा शासन नहीं मिला। राजनीतिक अस्थिरता के चलते राज्य का विकास नहीं हो पाया। कमजोर सरकारों का ध्यान कुर्सी बचाने में लगा रहा। 2014 में उनकी सरकार बनी। यह बहुमत की सरकार थी। हमने पिछले 14 साल के कुशासन को सुशासन में तब्दील किया।…
Author: azad sipahi
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सरकार के चार सालों की उपलब्धियों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि सरकार के दावे झूठ का पुलिंदा है। पूरी उपलब्धियां जुमलेबाजी पर आधारित हैं। देश में पहली बार हुआ है कि झूठ की नींव पर बैठी कोई सरकार ने झूठे आंकड़े पेश किया है। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहीं। डॉ अजय ने कहा कि बात चाहे रोजगार की हो या बिजली, ओडीएफ, मॉब लिंचिंग, कृषि, आयुष्मान भारत योजना की, सभी की सभी जुमलेबाजी से…
आजाद सिपाही संवाहददाता रांची। झारखंड सरकार के चार साल पूरा होने पर झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रतिपक्ष नेता हेमंत सोरेन ने सरकार की उपलब्धियों पर निशाना साधा। सोरेन ने कहा कि प्रदेश में सरकार नहीं सर्कस चल रहा है। भय, भूख, बलात्कार और भ्रष्टाचार ही इस सरकार की इन चार सालों में मुख्य उपलब्धियां रही हैं। इस सरकार में भूमि घोटाला, कंबल घोटाला और निविदा घोटाला जैसे काम ही इन सालों में हुए हैं। यही है प्रवासी मुख्यमंत्री के चार साल। उन्होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करने, मनरेगा और आवासों के लिए पैसा नहीं है, लेकिन विदेशों में…
महागठबंधन को लेकर नये-नये बयान आ रहे हैं सामने रांची। तीन राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद पूरे देश में कांग्रेस पार्टी एग्रेसिव हो गयी है। कांग्रेस नये तेवर में है, यह कहना गलत नहीं होगा। झारखंड में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। कोलेबिरा उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस पार्टी खासा उत्साह में है। उसे यह लगने लगा है कि झारखंड में भी वह कुछ नया कर सकती है और यही वजह है कि चुनाव परिणाम के बाद से ही कांग्रेस पार्टी नये जोश में है। लगातार कांग्रेस के नेताओं के द्वारा महागठबंधन को लेकर…
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच जनवरी को झारखंड आ रहे हैं। यहां वह तीन योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी। इस दौरान पलामू में वह मंडल डैम की आधारशिला रखेंगे। सीएम ने कहा कि वर्ष 1972 से मंडल डैम का कार्य रुका पड़ा था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मंडल डैम की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने साबरमती नदी से क्षेत्र में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया था।…
रांची। एडीजी तदाशा मिश्रा के बेटे 28 वर्षीय अत्येंद्र मिश्रा को शुक्रवार सुबह संदेहास्पद स्थित में गोली लगी। जिसके बाद मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में मेडिका में भर्ती कराया गया था। घटना के वक्त अत्येंद्र टाटासिल्वे आवास से एयरपोर्ट जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी में उनके साथ ड्राइवर और उनका बॉडीगार्ड दिलीप कुमार सिन्हा मौजूद थे। बॉडीगार्ड से मांगी रिवॉल्वर पुलिस को दिए बयान में ड्राइवर और बॉडीगार्ड ने बताया कि अत्येंद्र बंगलुरु जा रहे थे। इस दौरान हीनू से एयरपोर्ट के बीच उन्होंने बॉडीगार्ड से रिवॉल्वर…
नयी दिल्ली। मोदी सरकार राफेल डील पर आगे बढ़ गयी है। विवादों और डील में घोटाला होने के विपक्ष के आरोपों के बीच सरकार ने 36 लड़ाकू विमानों के ऐवज में 25% रकम फ्रांस को चुका दी है। यह डील 59 हजार करोड़ रुपये की मानी जा रही है। न्यूज एजेंसी एएनआइ ने वायुसेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि सितंबर 2016 की डील के मुताबिक वायुसेना को भारत की जरूरतों के मुताबिक 36 तैयार राफेल विमान मिलने हैं। डील के नियम-शर्तों के मुताबिक एक चौथाई रकम फ्रांस सरकार को चुकाई जा चुकी है। सरकार चाहती है कि तय…
नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर विवाद शुरू हो गया है। गुरुवार रात भाजपा के ट्विटर हैंडल से इसका ट्रेलर पोस्ट किया गया। शुक्रवार को इस पर मीडिया ने मनमोहन से सवाल किया, तो वे बिना जवाब दिए आगे बढ़ गये। फिल्मकारों को भेजा नोटिस महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस ने इस फिल्म के निमार्ताओं को नोटिस भेजा है। संगठन के पदाधिकारियों ने रिलीज से पहले फिल्म उन्हें दिखाने की मांग की है। यह फिल्म पत्रकार संजय बारू की किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर आधारित है। बारू 10 साल…
धनबाद। सिंदरी थाना क्षेत्र में नूतनडीह स्थित कांड्रा-जोरिया पुल के पास शुक्रवार सुबह झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के चेहरे पर तेज धार हथियार से वार के निशान हैं। मृतक के परिजनों के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग का है। गुरुवार देर रात एक लड़की ने उनके बेटे को फोन किया था। जिसके बाद वो बाहर गया था। देर रात तक खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। सुबह उसके हत्या की खबर मिली। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आशंका जतायी की हत्या के बाद यहां लाकर शव को फेंका…
आज की प्राइम खबरों में.. विधायक ढुल्लू के टाइगर की धुनाई, गिरिडीह के पीरटांड़ में नक्सलियों ने जन अदालत लगा कर मुखिया को पीटा, ढुल्लू महतो का साथ छोड़ने की दी धमकी रघुवर के नाम बना रिकार्ड, पूरे कर लिये चार साल सीपी सिंह ने कहा: दिन में तरफदारी करते हैं, रात में घोलट जाते हैं हेमंत और प्रदीप प्रदीप यादव बोले: जीवन के अंतिम दिन गिन रहे हैं मंत्री, माफी मांगना सीखिये रांची से अपहृत बच्चा सकुशल बरामद, एक गिरफ्तार, गिरफ्तार शिवानंद उरांव की निशानदेही पर छापेमारी कर रही रांची पुलिस खबरें अब विस्तार से.. माओवादी नक्सलियों ने बाघमारा…
रांची। झारखंड के इतिहास में राज्य गठन के 18 साल बाद पहली बार कोई सरकार चार वर्ष पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में मौजूदा राज्य सरकार 28 दिसंबर को चार वर्ष का लंबा सफर तय करने जा रही है। इससे पूर्व राजनीतिक अस्थिरता के कारण कोई भी सरकार अपना कार्यकाल तो क्या, हजार दिन भी पूरा नहीं कर पायी थी। खंडित जनादेश के कारण हर बार गठबंधन की सरकार बनी, जिसके कारण अधिक से अधिक ढाई साल तक ही सरकार चली। झारखंड में पहली बार बनी बहुमत की सरकार पहली बार झारखंड में भाजपा के नेतृत्व…