रायपुर। मंगलवार को यहां लोकतंत्र की ताकत का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। छत्तीसगढ़ में एक ऐसे विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली, जो पढ़ना नहीं जानते। उनका शपथ पत्र राज्यपाल ने पढ़ा। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कैबिनेट में कोंटा के विधायक कवासी लखमा भी शामिल किये गये हैं। उन्होंने दूसरे विधायकों के साथ मंगलवार को शपथ ली। लखमा पढ़ना भी नहीं जानते हैं। लिहाजा वह अपना शपथ पत्र नहीं पढ़ पाये। राज्यपाल ने उनका पत्र पढ़ा और शपथ की औपचारिकता पूरी करायी। मंच पर जब कवासी लखमा का नाम पुकारा गया, तब वह शपथ ग्रहण करने…
Author: azad sipahi
डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश के सबसे बड़े रेल-रोड ब्रिज बोगीबील का उद्घाटन किया। उनके साथ असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। यह पुल असम के डिब्रूगढ़ में बनाया गया है और ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तर और दक्षिण तट को जोड़ेगा। पुल की लंबाई 4.94 किमी है। इस मौके पर पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर घोटाले का जिक्र कर कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। अगुस्टा वेस्टलैंड वीवीआइपी हेलिकॉप्टर सौदा के कथित बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल पर पीएम मोदी ने कहा कि हेलिकॉप्टर घोटाले का सबसे बड़ा राजदार भारत तक पहुंचेगा, यह किसी ने सोचा भी नहीं था,…
बोकारो। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गयी। तीनों मृतक बोकारो के रहने वाले थे। वे बाइक से चास से पिंड्राजोरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक यात्री बस से उनकी टक्कर हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवक तेज रफ्तार में थे। इस दौरान सामने से आ रही पार्वती यात्री बस को देख बाइक चला रहे लड़के ने नियंत्रण खो दिया। हादसे के बाद भारी संख्या में…
गुमला। गुमला थाना क्षेत्र स्थित भरदा गांव में एक खेत में गिरे हाइवोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मंगलवार को एक युवक की मौत हो गयी। युवक के साथ जा रहा उसका भाई भी गंभीर रूप में झुलस गया। इस घटना के बाद से ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गये और गुमला-रांची मेन रोड को जाम कर दिया। ग्रामीण घटना के पीछे बिजली विभाग की लापरवाही मान रहे हैं। दरअसल, हाइवोल्टेज तार खेत में पिछले 6 माह से गिरा हुआ है। इस तार की चपेट में आने से एक शख्स की पहले भी मौत हो चुकी है। उस वक्त ग्रामीणों…
रांची। कोलेबिरा उपचुनाव का परिणाम झारखंड की राजनीति के लिए काफी अहम माना जा रहा है। यहां अहम कहने का तात्पर्य यह है कि कोलेबिरा की जनता ने एनोस के वर्चस्व को समाप्त किया, तो वहीं डेढ़ दशक बाद कांग्रेस के हाथों फिर कमान सौंप दी। कांग्रेस ने जिस प्रत्याशी को यहां उतारा था, उसके पास चुनाव से पहले बैंक एकाउंट तक नहीं थे। हालांकि पिछले 15 वर्षों से नमन विल्शन कोनगाड़ी इस क्षेत्र में काम कर रहे थे। इस जीत ने झारखंड में कांग्रेस के कद को बढ़ा दिया है। कांग्रेस के डॉ अजय कुमार इस परिणाम के बाद…
सरकार ने पारा शिक्षकों को 26 को वार्ता के लिए बुलाया हड़ताल तोड़ें नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई: नीरा यादव बकोरिया कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए : डॉ अरुण उरांव भीमा कोरेगांव मामला: बॉम्बे हाइकोर्ट ने कहा, साजिश की जड़ें हैं बहुत गहरी, नतीजे भी गंभी र स्वच्छता पुरुष बिंदु भूषण दुबे को मिला गोल्डेन बुक आॅफ रिकार्ड्स का प्रमाण पत्र राजनीतिक हलचल: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि प्रगतिशील सरकार की स्थापना करनी है पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा : जीत की गारंटी वाले उम्मीदवार को मिले टिकट हेडलाइंस: मोदी ने अटलजी…
स्किल समिट में एक लाख को नियुक्ति पत्र रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में हुई राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम का गठन होगा। राज्य सरकार निगम को वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट में पांच करोड़ की राशि उपलब्ध करायेगी। इससे पिछड़ा वर्ग के युवाओं को आसानी से ऋण उपलब्ध हो सकेगा तथा उन्हें ऋण में सब्सिडी भी उपलब्ध करायी जायेगी। प्रत्येक जिले में पिछड़ा वर्ग का सर्वेक्षण : मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछड़ा वर्ग का जिलावार सर्वेक्षण कराया जायेगा तथा सर्वेक्षण के आधार…
कोडरमा। डीवीसी के केटीपीएस (कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन) से झारखंड को अब 600 मेगावाट बिजली आपूर्ति की जायेगी। इसके लिए राज्य सरकार और डीवीसी के बीच पीपीए (पावर परचेज एग्रीमेंट) हो चुका है। यह जानकारी सोमवार को डीवीसी के चेयरमैन गुरदीप सिंह ने दी। कोडरमा थर्मल पावर प्लांट का दौरा करने आए चेयरमैन ने कहा कि केटीपीए प्लांट के बेहतर संचालन के लिए केटीपीएस की पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। फिलहाल, यहां बिजली उत्पादन की स्थिति बेहतर है। स्थानीय लोगों को कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए डीवीसी द्वारा कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ कल्याणकारी कार्य किये जा रहे…
रांची। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में मिली पहली जीत के पीछे कुशल व्यवस्था है। पहली बार उन्होंने महागठबंधन का खयाल किये बिना अपने स्टैंड पर कायम रहते हुए प्रत्याशी उतारा। इसमें बाबूलाल मरांडी का भी भरपूर समर्थन मिला। साथ ही सुबोधकांत सहाय ने भी पूरी तरह से कमान संभाल ली। वोटिंग के पहले तक हारी हुई बाजी को कांग्रेस जीत गयी। यह माना जा रहा था कि पूर्व विधायक एनोस एक्का की पत्नी की यहां से जीत तय है। बावजूद इसके इस हार को डॉ अजय के कुशल नेतृत्व के कारण जीत मिल गयी। यह…
आजाद सिपाही संवाददाता धनबाद। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भाजपा को यदि धूल चटानी है, तो महागठबंधन उन प्रत्याशियों को मैदान में उतारे, जो चुनाव जीतने का माद्दा रखते हों। सोमवार को वह पार्टी कार्य से धनबाद स्थित सर्किट हाउस पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 नजदीक है। महागठबंधन की तैयारी चल रही है। सीटों को लेकर उनकी राय साफ है। जहां से जो उम्मीदवार जीत सकता है, जिताया जा सकता है, उसे चुनाव लड़ाया जाये। इस बार भाजपा को चलता करना है। मरांडी ने कहा कि राज्य में पानी, बिजली, रेल…
रांची। चार दिनों पहले सिविल कोर्ट परिसर से हथकड़ी के साथ फरार अपराधी सतेंद्र उर्फ सकिंगर को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था। जेल भेजने से पहले पुलिस पेशी के लिए उसे सिविल कोर्ट लेकर पहुंची थी। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला तो एसएसपी अनीश गुप्ता ने लापरवाही के आरोप में पुलिस के दो जवानों को सस्पेंड कर दिया था। बाथरूम जाने की…