Author: azad sipahi

नयी दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में 6 साल कैद रहे हामिद निहाल अंसारी (33) ने बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इस दौरान वे भावुक हो गये। हामिद के साथ उनके माता-पिता भी थे। उन्होंने बेटे की वतन वापसी के लिए विदेश मंत्री का शुक्रिया जताया। मंगलवार को हामिद को वाघा बॉर्डर से लाने के लिए माता-पिता और भाई पहुंचे थे। हामिद पाकिस्तानी लड़की से फेसबुक के जरिए हुई मोहब्बत के बाद अवैध रूप से सरहद पार करके पाकिस्तान पहुंचे थे। उन्हें 2012 में गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान सैन्य अदालत ने फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने…

Read More

रांची। रांची नगर निगम में कार्यरत टैक्स कलेक्टर सुनील कुमार को मंगलवार को एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। होल्डिंग नंबर जारी करने के लिए सुनील कुमार ने एक व्यवसायी से रकम की मांग की थी। मंगलवार सुबह जैसे ही टैक्स कलेक्टर आफिस पहुंचे। शिकायकर्ता उनके पास रकम देने के लिए पहुंचा। उसने सुनील कुमार को रकम देनी चाही, लेकिन सुनील ने रुपये नहीं लिए और उसे ड्रावर में रखने को कहा। शिकायतकर्ता ने जैसे ही रुपये रखे, निगरानी की टीम मौके पर पहुंची और सुनील कुमार को कब्जे में ले लिया। फिलहाल, घूस कितनी…

Read More

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दबाव डालकर देश के हर किसान का कर्ज माफ करवायेंगे। उन्होंने संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा, देखा आप लोगों ने काम शुरू हो गया है। हमने 10 दिन में कर्ज माफ करने का वादा किया था। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में हमारी नयी सरकारों को किसानों का कर्ज माफ करने में छह घंटे का वक्त भी नहीं लगा, लेकिन मोदी के पास साढ़े चार साल थे। उन्होंने देश के किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया। जब तक देश के हर…

Read More

रामगढ़। बोलेरो सवार अपराधियों ने मंगलवार सुबह उरीमारी थाना क्षेत्र में एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद घायल को इलाज के रांची लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बोलेरो जब्त किया है जिससे अपराधी घटना को अंजाम देने आए थे। पुलिस ने बताया कि युवक से छह से सात गोलियां मारी गई है। उधर, संजीव की मौत के बाद पतरातू इलाके में स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर दिया है। बच्चे को स्कूल से छोड़कर लौट रहा था युवक…

Read More

रांची। फेथई चक्रवात का असर रांची सहित राज्य के कई जिलों में दिखा। पूरे राज्य में रविवार की देर शाम से जारी बारिश का सिलसिला मंगलवार की दोपहर थम गया। हल्की धूप भी खिली। हालांकि लगातार बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ गयी है। लोगों को मौसम में हुए अचानक इस परिवर्तन से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 19 दिसंबर को मौसम साफ रहने के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम को देखते हुए राज्य के 5वीं तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही छठवीं से ऊपर की कक्षाओं का संचालन सुबह…

Read More

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 99% वस्तुओं को 18% जीएसटी के दायरे में लाने की कोशिश की जा रही है। रिपब्लिक समिट में मोदी ने ऐसा कहा। उन्होंने संकेत दिए कि 28% टैक्स स्लैब में सिर्फ लग्जरी और कुछ अन्य वस्तुओं को रखा जायेगा। जीएसटी को कारोबारियों के लिए आसान बनाया जा रहा मोदी ने कहा कि आम आदमी के इस्तेमाल की ज्यादातर वस्तुओं को 18% या इससे कम के टैक्स स्लैब में रखने के लिए कदम उठाये जायेंगे। जीएसटी को कारोबारियों के लिए आसान बनाने की कोशिशें भी जारी हैं। जीएसटी के फिलहाल चार स्लैब…

Read More

रांची। राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में भर्ती लालू यादव से मिलने के लिए मंगलवार शाम उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव रांची पहुंचे। तेजप्रताप ने लालू यादव का हालचाल जाना। फिलहाल, दोनों के बीच बातचीत हो रही है। लालू से मुलाकात के लिए रिम्स सुप्रीटेंडेंट ने अनुमति दी थी। विशेष अनुमति पर एक व्यक्ति मुलाकात कर सकता है। लालू की कुर्सी पर बैठ की थी मीटिंग इससे पहले तलाक मामला सामने आने के बाद से राजनीति से दूर चल रहे तेजप्रताप यादव रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद का कमरा खुलवाकर उनकी कुर्सी पर बैठे…

Read More

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जयपुर में शुरू हो चुकी है। पहली बार बेंगलुरु से बाहर हो रही इस नीलामी में 351 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। पहले 346 खिलाड़ी ही नीलामी के लिए चुने गये थे, लेकिन बाद में इनकी संख्या 351 की गयी। इसमें 228 भारतीय और 13 देशों के 123 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, सभी आठ फ्रेंचाइजी अधिकतम 70 खिलाड़ी ही खरीद पायेंगी। अमिताभ चौधरी ने आइपीएल नीलामी शुरू करने का ऐलान किया। सबसे पहले मार्टिन गुप्टिल, एलेक्स हेल्स, शिमरॉन हेटमेयर, ब्रैंडन मैकुलम, चेतेश्वर पुजारा, मनोज तिवारी और हनुमा विहारी…

Read More

बोकारो। शहर थाना क्षेत्र के दून्दीबाद में मंगलवार सुबह अर्धनग्न हालत में एक युवक का शव मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चाकू से वार के कई निशान मिले हैं। फिलहाल, पुलिस मृतक की पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर रही है। घर से 100 मीटर की दूरी पर मिला शव सुबह लोगों ने गली में एक युवक का शव पड़ा देखा। शव मृतक के घर से 100 मीटर की दूरी पर…

Read More

मुंबई। पाकिस्तानी लड़की से फेसबुक के जरिए हुई मोहब्बत के बाद अवैध रूप से सरहद पार करने वाले मुंबई के हामिद निहाल अंसारी (33) की छह साल बाद आज वतन वापसी होगी। 2012 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान सैन्य अदालत ने फर्जी पाकिस्तानी पहचान पत्र रखने के आरोप में 15 दिसंबर 2015 को हामिद को तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। अटारी बॉर्डर पर हामिद को लेने के लिए उनके माता-पिता और भाई पहुंचे हैं। हामिद की मां फौजिया मुंबई में एक कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल हैं। काबुल से नौकरी का आफर आने की बात कहकर हामिद…

Read More

गढ़वा। सोमवार की सुबह एक और पारा शिक्षक की मौत गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल में हो गयी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लंबी चल रही हड़ताल की वजह से मृतक पारा शिक्षक काफी तनाव में थे। सोमवार की सुबह नौ बजे अपने पुत्र को सरस्वती ज्ञान मंदिर रंका छोड़कर सलेया स्थित अपने घर पहुंचे ही थे कि एकाएक अचेत होकर गिर पडें। जिसके बाद उनके बड़े भाई हरिशंकर पांडेय ने आनन-फानन मे उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पारा शिक्षक की मौत की खबर सुनते ही जिला के सभी…

Read More