रांची। फेथई चक्रवात का असर झारखंड पर भी दिख रहा है। सोमवार की सुबह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश जारी है। एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि दो दिनों तक फेथई चक्रवात का असर रहेगा। वहीं, 19 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। यहां हो रही लगातार बारिश रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में अच्छी-खासी व लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में अब तक सबसे…
Author: azad sipahi
रांची। बालसिरिंग तुपुदाना में चल रहे अवैध क्रशर के खिलाफ सोमवार को एसडीओ गरिमा सिंह ने कार्रवाई की। इसके तहत दलबल के साथ क्रशर पहुंची। एसडीओ को शिकायत मिली थी कि बालसिरिंग में वर्षों से अवैध रूप से क्रसर चल रहा है। इसके बाद बारिश होने के बावजूद एसडीओ मौके पर पहुंची और जेसीबी से क्रशर को तोड़वाया। इस संबंध में एसडीओ गरिमा सिंह का कहना है कि अवैध रूप से चलने वाले क्रशरों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। भारी मात्रा में डेटोनेटर बरामद इस दौरान चार क्रशर तोड़े गये। जबकि दो को सील कर दिया गया। एक क्रशर पर…
आजाद सिपाही संवाददाता दुबई/रांची। वर्तमान परिवेश में झारखंड को हुनरमंद करने का अर्थ है, विश्व के स्किल्ड मानव संसाधन की आवश्यकताओं को पूरा करना। आनेवाले समय में झारखंड विश्व को स्किल्ड मानव संसाधन देगा। झारखंड में भी न्यू इंडिया की तर्ज पर न्यू झारखंड के निर्माण के तहत राज्य के युवाओं को डिग्री के साथ हुनरमंद बनाने पर जोर दिया गया है। संयुक्त अरब अमीरात में हुनरमंद युवाओं की मांग है। हम यहां आकर आपकी अपेक्षाओं को जानने और उसी अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ये बात होटल हयात रीजेंसी, क्रीक हाइट्स,…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। युगांतर भारती और नेचर फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित पर्यावरण पाठशाला में कहा गया कि समय के साथ विकास के लिए पेड़ों की कटाई हुई, लेकिन इससे पर्यावरण का भी नाश हुआ है। विचार उभरा कि राजनीतिक दलों को इस बार लोकसभा चुनाव से पूर्व घोषण-पत्र में पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण के बारे में भी बातें रखनी चाहिए, ताकि पता चले कि वे आमजन के स्वास्थ्य के बारे में बेहतरी की मंशा रखते हैं। पाठशाला का आयोजन युगांतर भारती परिसर सिदरौल नामकोम में किया गया। इसमें पर्यावरणीय कानून के संदर्भ में जानकारी दी गयी।…
रायपुर। पांच दिनों के सस्पेंस के बाद कांग्रेस ने भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। रविवार को यहां हुई विधायक दल की बैठक में यह फैसला किया गया। लोकसभा में विपक्ष के नेता और केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के बाद बघेल को विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की। वह सोमवार को शपथ लेंगे। राज्य में कोई उप मुख्यमंत्री नहीं होगा। खड़गे के साथ बघेल भी मौजूद थे। उनके अलावा सीएम पद के तीन अन्य दावेदार, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरणदास महंत भी वहां थे। खड़गे ने कहा कि…
कांग्रेसियों को मिला निर्देश, विस्थापितों के आंदोलन से जुड़ जायें आजाद सिपाही संवाददाता रांची। अघ्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार किसी राज्य में चल रहे आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए अपनी प्रदेश इकाई को निर्देशित किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोड्डा में अडाणी पावर प्लांट के खिलाफ चल रहे विस्थापितों के आंदोलन को पार्टी का सक्रिय समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने इस बाबत झारखंड प्रदेश कांग्रेस को पत्र लिख कर विस्थापितों के हक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को भेजे…
दुमका। कल्याण मंत्री डाॅ लुइस मरांडी के हथियापाथर आवास के सामने धरना पर बैठे एक पारा शिक्षक की रविवार अहले सुबह मौत हो गयी। रात में सभी पारा शिक्षक धरना स्थल पर ही सो गये थे। सुबह जब अन्य शिक्षकों ने साथी को जगाया तो पाया कि उनका पूरा शरीर अकड़ा हुआ था। माना जा रहा है कि पारा शिक्षक की मौत ठंड की वजह से हुई है। एंबुलेंस से पहुंचाया हॉस्पिटल डॉक्टर्स का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगा। मृतक पारा शिक्षक की पहचान कंचन दास के रूप में की गई।…
आजाद सिपाही संवाददाता धनबाद। अब तक कोयलांचल में कोयले की काली कमाई के लिए बाघमारा के विधायक ढुलू महतो ही भारतीय जनता पार्टी की छीछालेदर करवा रहे थे। अब धनबाद के विधायक राज सिन्हा का भी नाम जुड़ गया है। राज सिन्हा का राज खुल गया है। यह राज खोला है इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह ने। उन्होंने लोडिंग के नाम पर विधायक ढुलू महतो और विधायक राज सिन्हा को रंगदारी वसूलने के मामले में आरोपित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और झारखंड के डीजीपी डीके पांडेय को शिकायत पत्र लिखा है। इस…
आजाद सिपाही संवाददाता धनबाद। फर्जी कागजात के सहारे गैर आबाद भूमि को निजी भूमि बता बेचने की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम राज महेश्वरम ने शनिवार को गोविंदपुर स्थित निबंधन कार्यालय में छापामारी की। इस दौरान एसडीएम ने डीड राइटरों के आठ सहयोगियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसे दलाल बताया जा रहा है। एसडीएम ने छापामारी के दौरान बताया कि गैर आबाद भूमि की रजिस्ट्री कराने की शिकायत लगातार मिल रही है। इस पर रोकथाम के लिए डीसी के निर्देश पर छापामारी की गयी। छापामारी के दौरान भगदड़ शनिवार दोपहर निबंधन कार्यालय में छापामारी के दौरान भगदड़…
आजाद सिपाही संवाददाता चौपारण। झापा पंचायत के दानगुरी में शुक्रवार को हुई मां-बेटी की हत्या का खुलासा हो गया है। इस हत्याकांड को महिला के पति ने अपनी प्रेमिका के कहने पर अंजाम दिया। पुलिस ने महिला के पति आनंद दांगी को गिरफ्तार कर लिया है। आनंद ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने कहा है कि उसने अपनी प्रेमिका के कहने पर पत्नी और बेटी की हत्या की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर ली है। चौपारण के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार ने हत्याकांड का खुलासा करने की जानकारी शनिवार को मीडिया को दी।…