बरवाडीह के राजा मेदनी राय इंटर कॉलेज में स्थापित है यमुना सिंह की प्रतिमा, अब पहली पुत्री मंजू सिंह संभाल रहीं राजनीतिक विरासत ।।रवि कुमार गुप्ता बरवाडीह प्रतिनिधि।। बरवाडीह : मनिका विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पूर्व विधायक एवं झारखंड के प्रथम वन एवं पर्यावरण मंत्री स्वर्गीय यमुना सिंह का नाम आज भी क्षेत्र में सम्मान के साथ लिया जाता है। छह बार विधायक निर्वाचित होने वाले यमुना सिंह को क्षेत्र में ‘हाथी सिंह’ के नाम से भी जाना जाता था। बिहार से लेकर अलग झारखंड राज्य बनने तक उनका राजनीतिक सफर कई महत्वपूर्ण पड़ावों…
Author: shivam kumar
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। तालझारी थाना क्षेत्र के मोतीझरना बाजार में तालझारी थाने में पदस्थापित एएसआई चिंटू कुमार को कथित तौर पर बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया। इस दौरान उनकी सरकारी वर्दी भी फाड़ दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में साहिबगंज के एसपी अमित सिंह ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एएसआई को खंभे से बांधकर उनके साथ मारपीट करते और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कुछ…
रांची। झारखंड में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिस के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य योजना के तहत विभिन्न जिलों में नए थाना, यातायात थाना, स्मार्ट थाना और आउटपोस्ट (ओपी) भवनों के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इन परियोजनाओं पर करीब 13.86 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव तैयार किया गया है। झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के अनुसार, इन भवनों के निर्माण से पुलिस को बेहतर आधारभूत…
26 अक्टूबर को राजनीतिक दलों के साथ बैठक में पेश होगी एसआईआर-2026 की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत नए मतदाताओं को जोड़ने की धीमी रफ्तार पर निर्वाचन विभाग ने चिंता जताई है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नए मतदाताओं का पंजीकरण नहीं होने के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सुनवाई की प्रक्रिया में तेजी लाने और फॉर्म-6, 7 एवं 8 के डिजिटाइजेशन में प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, निर्वाचक…
रामगढ़: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रामगढ़ में गृह रक्षकों के नव नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता एवं हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। सिद्धू-कान्हू मैदान में आयोजित यह परीक्षा 5 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा प्रतिदिन सुबह 5 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। डीसी और एसपी ने किया परीक्षा स्थल का निरीक्षण परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने सिद्धू-कान्हू मैदान का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर बनाए…
रांची: झारखंड भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार से रांची में शुरू हो रही है। रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू के हवेली बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस बैठक का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। बैठक में प्रदेश संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं और राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा होने की संभावना है। जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ होगी बैठक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे से प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य बैठक शुरू होगी।…
खूंटी। खूंटी जिले के आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बेनेडिक्ट बारला पर हुए जानलेवा हमले और चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सिलसिले में पुलिस ने तीन नाबालिग पूर्व छात्रों को हिरासत में लेते हुए बाल सुधार गृह भेज दिया है। खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरी कार्रवाई का खुलासा करते हुए बताया कि ये सभी किशोर चोरी की नीयत से स्कूल परिसर में घुसे थे, लेकिन वहां फादर की मौजूदगी के चलते उन्होंने इस हिंसक घटना को अंजाम दिया। ज्ञात हो कि गत 20…
-1974 में टाइगर रिजर्व की स्थापना से मिली राष्ट्रीय पहचान, आज जंगल सफारी, पलामू किला और मड हाउस पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र; शुल्क और सुविधाओं को लेकर चर्चा -बरवाडीह से विशेष रिपोर्ट | रवि कुमार गुप्ता बरवाडीह:- झारखंड के लातेहार जिले में स्थित बेतला केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि राज्य की प्राकृतिक संपदा, वन्यजीव संरक्षण और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। घने साल के जंगल, ऊंची पहाड़ियां, वन्यजीवों की अठखेलियां, कल-कल बहती नदियां और सदियों पुराने पलामू किले के अवशेष इस क्षेत्र को विशिष्ट पहचान देते हैं। बेतला की पहचान देश के शुरुआती बाघ अभयारण्यों में शामिल…
रांची: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 27 अक्टूबर 2026 को होगी। मंगलवार को दोपहर 3 बजे झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन में बैठक आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में सूचना जारी की है। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होने वाली इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों और सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों पर भी फैसला हो सकता है। पिछली कैबिनेट बैठक में हुए थे अहम…
चाईबासा/रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के पैरा तीरंदाज विजय सुंडी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का गौरव बढ़ाया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित 5वें पैरा एशियाई खेलों की पुरुष रिकर्व युगल स्पर्धा में भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल में विजय सुंडी और हरविंदर सिंह की जोड़ी ने चीन के खिलाड़ियों को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। चीन को हराकर भारत ने जीता स्वर्ण पुरुष रिकर्व युगल स्पर्धा के फाइनल में भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। विजय सुंडी और हरविंदर सिंह ने दबाव के बीच एकाग्रता और सटीक निशानेबाजी का परिचय…
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के मानिकबाद में दुर्गा पूजा के समापन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। मगही कलाकार रौशन रोही और निशा दूबे की प्रस्तुति देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटी थी। इसी दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट के बाद स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने मंच की ओर पथराव कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और कलाकारों को भी मामूली चोटें आईं। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना हीरोडीह थाना क्षेत्र के मानिकबाद…
