रांची। मशहूर टीवी अभिनेता और लोकप्रिय कवि शैलेश लोढ़ा ने झारखंड के प्रसिद्ध मां दिउड़ी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले शैलेश लोढ़ा के मंदिर दर्शन की खबर से उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। रांची जिले के तमाड़ क्षेत्र में स्थित मां दिउड़ी मंदिर झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां मां दुर्गा के सोलहभुजी स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक विशेषताओं के कारण इस मंदिर में झारखंड के अलावा दूसरे…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड में सत्तारूढ़ हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजनीतिक मोर्चेबंदी तेज करने का संकल्प लिया है। रांची में आयोजित भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन 25 अक्टूबर को राज्य सरकार के खिलाफ राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रस्ताव में भाजपा ने सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और आदिवासी हितों की अनदेखी समेत कई गंभीर आरोप लगाए। भाजपा ने इन मुद्दों को लेकर राज्यव्यापी जनजागरण अभियान चलाने और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि…
अलग-अलग दिनों में हुई कथित घटनाएं, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी; न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी बरवाडीह:- बरवाडीह थाना क्षेत्र की मंगरा पंचायत में दो नाबालिग लड़कियों के साथ अलग-अलग दिनों में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 वर्षीय युवक छोटू सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी इसी पंचायत के अमडीहा गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। करीब दस दिनों के अंतराल में दूसरी घटना का आरोप… प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी…
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को मिली रफ्तार, सांसद की तबीयत बिगड़ने से नहीं हो सका आगमन; प्रतिनिधि राकेश कुमार ने किया शिलान्यास बरवाडीह:- ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में बरवाडीह प्रखंड में बड़ा कदम उठाया गया है।मण्डल केनाल रोड,पुटुवागड़ से खार, हिंदेहास से मुर्गीडीह, पनवाई, चुंगरु समेत अन्य सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली छह सड़क योजनाओं का शिलान्यास जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार ने किया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलने और क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में…
रांची। राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र में शनिवार देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक ऑटो चालक को एयर गन के साथ हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एयर गन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, चालक एयर गन रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पकड़ा गया चालक हिरासत में लिए गए ऑटो चालक की पहचान रवि स्टील क्षेत्र निवासी गुड्डू उर्फ रवि के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पलामू जिले के पांकी का रहने…
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और वही संगठन के वास्तविक मालिक हैं। कार्यकर्ताओं के समर्पण, मेहनत और प्रतिबद्धता के बल पर ही पार्टी की नीतियां तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं। नितिन नवीन रविवार को रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुकुरहुटू स्थित बिरसा मंडप अखाड़ा परिसर में बूथ संख्या-249 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें संस्करण का सामूहिक श्रवण…
रांची। राजधानी रांची में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब आईटीआई बजरा की एक महिला अपने चार बच्चों के साथ एसएसपी आवास के बाहर पहुंच गई। महिला ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी। उसका आरोप है कि करीब एक साल पहले सदर अस्पताल से उसका बच्चा चोरी हो गया था, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बच्चे की तलाश में भटक रही मां महिला का कहना है कि बच्चे के लापता होने के बाद से वह लगातार उसकी तलाश कर रही है। इस सिलसिले में उसने पुलिस और प्रशासन से भी मदद मांगी, लेकिन…
वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को एक बार फिर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि यदि ईरान अमेरिका के साथ समझौते पर सहमत नहीं होता है, तो वाशिंगटन एक और सैन्य अभियान शुरू कर सकता है। उन्होंने संभावित कार्रवाई को ‘एपिक फ्यूरी’ नाम से संबोधित किया। उनके इस बयान से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका पैदा हो गई है। 23 अक्टूबर को फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एक और ‘लिटिल एपिक फ्यूरी’ अभियान चला सकता…
JEE Main 2027 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2027 के पहले सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग कोर्स में दाखिले की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सेशन-1 की परीक्षा जनवरी 2027 में आयोजित होगी। नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main) 2027 के सेशन-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 22 नवंबर 2026…
ढाका/मक्का। सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को फांसी दिए जाने का मामला अब कई गंभीर सवालों के घेरे में है। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय के अनुसार, दोनों को मक्का की एक मस्जिद में कथित अनैतिक कृत्य के मामले में दोषी ठहराया गया था। अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई, जिसे संबंधित न्यायिक प्राधिकरण की मंजूरी के बाद लागू किया गया। दोनों को 14 अक्टूबर 2026 को फांसी दी गई। मृतकों की पहचान नाजरुल इस्लाम अब्दुल बासिर और सुटी अख्तर के रूप में हुई है। हालांकि, इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बांग्लादेशी अधिकारियों को…
तिरुवनंतपुरम। केरल के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के लोक भवन की रसोई में केवल शाकाहारी भोजन तैयार करने के कथित निर्देश को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे व्यक्तिगत खान-पान की पसंद से जुड़ा मामला बताया है। वहीं, राज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था राज्यपाल के निजी भोजन के लिए इस्तेमाल होने वाली रसोई तक सीमित है। लोक भवन के कर्मचारियों के खान-पान पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर ने…
