विशेष विश्रामपुर और छतरपुर में कांग्रेस और राजद ने उतार दिये प्रत्याशी धनवार में भाकपा माले और झामुमो के बीच नहीं बन सकी बात नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का काम पूरा हो गया है। इसके साथ ही दो चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे योद्धाओं की स्थिति भी लगभग साफ हो गयी है। झारखंड का यह चुनाव मुख्य रूप से झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ इंडी गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच है। सत्तारूढ़ गठबंधन में…
Author: shivam kumar
एकता नगर(गुजरात)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार शाम को नर्मदा जिले के केवडिया स्थित एकता नगर में करीब 280 करोड़ रुपये की ढांचागत और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। आज शाम को ही मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। इन विकास प्रकल्पाें में एकता नगर में सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, ट्रैफिक सर्कल्स, स्मार्ट बस स्टॉप, सीईएसएल-कार चार्जिंग पोर्ट, 4 मेगावाट क्षमता की सोलर परियोजना, इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) ऑन व्हील्स का लोकार्पण शामिल है। नागरिकों को बुनियादी चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 22 करोड़ रुपये के खर्च से 50 बेड की क्षमता वाले सब डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल…
केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह ने दी झारखंड वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं -झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार आएगी,लूट ,भ्रष्टाचार का अंधेरा छटेगा, विकास का प्रकाश फैलेगा -हेमंत सोरेन ने 144 वायदे किए थे, कोई पूरा नहीं किया रांची । केंद्रीय कृषि मंत्री एवं भाजपा झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की सरकार रहते हुए झारखंडवासी सुखी नहीं रह सकते। झारखंड में आज घोर अंधकार है। कुशासन का अंधकार है। भ्रष्टाचार का अंधकार है। झारखंड में विकास ठप पड़ा हुआ है। झारखंड में कानून और व्यवस्था पर…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन बीजेपी में उम्मीदवारों की घोषणा के बाद से ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखने को मिली। जिसके बाद से ही प्रदेश आलाकमान डैमेज कंट्रोल में लग गया है। इसी कड़ी में बुधवार को वे चाईबासा पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समझाया। दरअसल कई लोगों ने चाईबासा सीट पर प्रत्याशी गीता बलमुचु के उम्मीदवारी पर आपत्ति जतायी थी। इन वजहों से चाइबासा पहुंचे थे हिमंता बिस्वा सरमा कार्यकर्ताओं की आपत्ति के कारण ही बुधवार को नाराज कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने और पीएम…
रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आदिवासी महिलाओं का अपमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार की नयी पहचान बन गयी है। सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि बीते कुछ दिनों में ही जेएमएम-कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों द्वारा लगातार अपने वक्तव्यों और अभद्र टिप्पणियों से महिलाओं के चरित्र और अस्मिता पर उंगली उठायी जा रही है। चाहे हेमंत कैबिनेट के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन पर की गयी अभद्र टिप्पणी हो या विधायक प्रत्याशी डॉ अजय…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित है। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल विधानसभा निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों से केवल प्रत्याशियों को ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को भी अवगत कराते हुए उसका अनुपालन सुनिश्चित कराएं। कुमार बुधवार को निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। कुमार ने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य 12 पहचान पत्र…
रांची। देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाये जाने का फैसला भारत निर्वाचन आयोग ने लिया। इस संबंध में आयोग ने राज्य सरकार को लेटर लिखकर तीन आइपीएस अधिकारियों का पैनल मांगा है। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के बीच अजीत पीटर डुंगडुंग को हटाये जाने के फैसले पर सीएम हेमंत सोरेन ने नाराजगी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर इसे साझा करते भाजपा को निशाने पर लिया है। कहा है कि दलित आइएएस अफसर को हटाया गया, लगातार परेशान किया गया। अब आदिवासी आइपीएस अफसर को लगातार परेशान किया जा रहा है। भाजपा को घेरते हुए कहा कि उसे आखिर दलितों,…
मांडर। झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड कांग्रेस की चुनाव आचार संहिता समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने 30 अक्टूबर को आयोजित जनसंपर्क अभियान को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा है कि पिछले 5 साल में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन सरकार ने झारखंड के लोगों के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है। अबकी बार भी झारखंड के लोगों की भावना कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है क्योंकि न केवल वे बल्कि मांडर की जनता भी इस…
बलिया। जनपद में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के 18वीं बटालियन की ई-कंपनी के जवानों को लेकर जा रही एक बस मंगलवार रात्रि बैरिया थाना के चांद दियर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से उसमें सवार 29 जवान घायल हो गए। सभी को स्थानीय पुलिस की मदद से पहले सोनबरसा सीएचसी और फिर दस जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसपी विक्रांत वीर ने भी घायल जवानों का हालचाल लिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बिहार पुलिस के सशस्त्र बलों…
अयोध्या। अष्टम दीपोत्सव के अवसर पर प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या अद्भुत व अलौकिक आभा की अनुभूति करा रही है। दीपोत्सव के लिए अयोध्या सज चुकी है। आज संपूर्ण अयोध्या उल्लासित है। यहां का जन- मन प्रफुल्लित है। दीपोत्सव पर अयोध्या को भव्य तरीके से विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों का उपयोग कर सजाया गया है। श्री राम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के बाद यह पहला अवसर है जब दीपोत्सव हो रहा है। स्वयंसेवक कार्यकर्ता दीपों को सजाने में लगे हैं। वहीं दीपोत्सव का साक्षी बनने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है। श्री…
कोलकाता। गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को काली पूजा है। इस मौके पर लोग पंडाल दर्शन के लिए निकलते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो ने काली पूजा की रात अतिरिक्त सेवायें देने का फैसला लिया है। मेट्रो रेल सूत्रों के अनुसार, गुरुवार यानी काली पूजा के मौके पर अन्य दिनों की तुलना में दिन के वक्त फेरों में कटौती की जायेगी। इस दिन 292 की जगह 198 मेट्रो चलेंगी। हालांकि रात में अतिरिक्त मेट्रो चलेगी। कवि सुभाष और दक्षिणेश्वर के लिए पहली मेट्रो सामान्य समय पर रवाना होंगी। रात में आठ स्पेशल मेट्रो चलेंगी। मेट्रो रात 9:40 बजे…
