Author: shivam kumar

पलामू। जिले के हैदरनगर प्रखंड के बभंडी पंचायत के गोल्हना गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सह मतदान केन्द्र संख्या 51 पर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर ग्रामीण महीनों से मांग करते आये हैं। ग्रामीण मतदाताओं ने बुधवार को इस केन्द्र पर पहुंचकर बिजली, तार, खंभें नहीं तो वोट भी नहीं देने के नारे लगाए। ग्रामीण सह युवा एक्टिविस्ट अंकू सिंह राणा, बच्चन सिंह (वार्ड सदस्य), मनीष सिंह, उपेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, संतोष सिंह, संजय सिंह, अरुण सिंह, धीरज सिंह, अभिमन्यु सिंह, आलोक सिंह, टिंकू सिंह, दीपक सिंह, दुर्गेश सिंह, संजीत सिंह, नागेंद्र सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रामजी सिंह, सिद्धि सिंह,…

Read More

गिरिडीह। जिलाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार सुबह गिरिडीह केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी-एसपी के साथ करीब 25 पदाधिकारी और लगभग 100 से अधिक जवान कारा के अंदर पहुंचे और सभी पांच ब्लॉक के 20 वार्ड के अलावा महिला वार्ड को खंगाला। इस दौरान कारा के अंदर अवस्थित अस्पताल को भी खंगाला गया। जेल के अंदर सुबह छह बजे ही प्रशासन की टीम पहुंच गई थी और आठ बजे तक वार्डों का जायजा लिया। निरीक्षण टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि दो घंटे तक चले इस अभियान के दौरान…

Read More

रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा सीट से दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया है। नाम वापस लेने वालों में महेश प्रसाद साहू और जेबीकेएसएस के संजय कुमार मेहता शामिल हैं। डीसी चंदन कुमार ने बुधवार की शाम नाम वापसी की तिथि खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने बताया कि बड़का गांव विधानसभा में अब कुल 26 उम्मीदवार रह गए हैं, जो अपनी किस्मत आजमाएंगे। कुल 386000 मतदाता उनके भाग्य का फैसला करेंगे। डीसी ने कहा कि 456 बूथ पर 13 नवंबर को बड़कागांव विधानसभा सीट के लिए मतदान होगा। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता और…

Read More

कोडरमा। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह ने बताया कि नामांकन वापस लेने के लिए अभ्यर्थी के पास 30 अक्टूबर तक का समय निर्धारित था। 19-कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगा। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसमें से तीन प्रत्याशियों लक्ष्मण यादव, प्रेमचंद नायक निर्दलीय और मनोज कुमार झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मंच का नामांकन रद्द कर दिया गया। प्रत्याशी ईश्वरी राणा, महेंद्र प्रसाद और गोपाल यादव…

Read More

रांची। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार काे 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल जैसे टॉप लीडर शामिल हैं। झारखंड के प्रभारी और जम्मू कश्मीर के विधायक गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री रामेश्वर उरांव, छत्तीसगढ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद जैसे प्रमुख नाम भी इस लिस्ट में हैं। तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, किशन लाल शर्मा, सुबोधकांत सहाय, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदीप कुमार बलमुचू, राजेश ठाकुर,…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चुनाव को जीतने के लिए भाजपा जांच एजेंसियों को टूल्स की तरह इस्तेमाल कर रही है। भट्टाचार्य ने कहा कि मैंने पांच दिन पहले ही ये बात कही थी। भाजपा के राजनीतिक फेल्योर के कारण उनको जांच एजेंसियों का सहारा लेना पड़ रहा है। भाजपा उन्हें अपना टूल कीट की तरह इस्तेमाल करना चाहती है। भट्टाचार्य ने मंगलवार को हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं जांच एजेंसी से पूछना चाहता…

Read More

पूर्णिया। आज धनतेरस के मौके पूर्णिया के भट्ठा बाजार ,बहुमंजिला, अम्बेडकर मार्केट,मधुबनी इत्यादि में भारी भीड़ देखने को मिला। जहां लोग दीपावली की तैयारी में जुटे नजर आए। बाजार में घरेलू सजावट का सामान बर्तन, पटाखे, मिठाइयां, मिट्टी के दिए खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ज्वेलरी के दुकानों में भी भीड़ देखी जा रही है।स्थानीय दुकानदारों के अनुसार इस वर्ष खरीदारी का रुझान पिछले साल की तुलना में अधिक देखने को मिल रहा है। विशेष कर मिट्टी के दीयों का घरेलू सजावट की वस्तुओं की मांग बढ़ी है। बाजार में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही…

Read More

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन भारत के खिलाफ शुक्रवार से मुंबई में शुरू होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। 34 वर्षीय विलियमसन, जो बेंगलुरु और पुणे में पहले दो टेस्ट में भी नहीं खेल पाए थे, तीसरे टेस्ट का भी हिस्सा नहीं होंगे, इसके बजाय वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला के लिए तैयार होने के लिए अपनी कमर की चोट का पुनर्वास जारी रखेंगे। इंग्लैंड का पहला टेस्ट 28 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में शुरू होगा। न्यूज़ीलैंड ने बेंगलुरु में भारत को आठ विकेट से और…

Read More

-70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का हर साल 5 लाख रुपये तक का होगा फ्री इलाज – एम्स ऋषिकेश के लिए हेलीकॉप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का भी शुभारंभ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धन्वंतरि जयंती और धनतेरस के दिन देश के सभी 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को दिवाली का तोहफा दिया है।मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 12,850 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल और…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना से जुड़ी कांग्रेस पार्टी की शिकायतों का निपटान कर दिया है। आयोग ने कहा है कि पार्टी की ओर से प्राप्त सभी शिकायतें ‘एक पेजर’ की तरह बहुत सामान्य हैं, जैसे कि उम्मीदवारों ने इन्हें किसी ‘सामान्य’ निर्देश के तहत दर्ज कराया हो। चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान कांग्रेस की ओर से प्राप्त शिकायतों का जवाब देते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा है। इसमें आयोग ने शिकायतों के जवाब के साथ ही ईवीएम के पॉवर पैक पर भी विस्तार से जानकारी दी…

Read More

काठमांडू। भारतीय वायुसेना के नवनियुक्त एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह इसी हफ्ते नेपाल का दौरा करने वाले हैं। नेपाली सेना उनके भ्रमण की तैयारी में जुटी है। इस दौरे को लेकर दोनों तरफ से जल्द ही तारीखों का औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय और नेपाली सेना मुख्यालय के शीर्ष अधिकारियों के बीच भारत के एयर चीफ मार्शल के भ्रमण को लेकर मंगलवार को बैठक हुई है। सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल गर्व केसी ने कहा कि भारत के वायुसेना प्रमुख के भ्रमण के तैयारियों की समीक्षा की गई साथ ही उनके द्वारा काठमांडू में की जाने वाली मुलाकातों को…

Read More