अभिनेत्री तृप्ति डिमरी पिछले सात सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस सफर में उन्होंने लैला मजनू, काला और बुलबुल जैसी कई दमदार फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान फिल्म ‘एनिमल’ से मिली। इस फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इस फिल्म के बाद वह हर निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बन गई। तृप्ति डेमरी जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आएंगी। उनकी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज ने सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी के शुद्ध मुनाफे में करीब 8 गुना की बढ़ोतरी हो गई। इस अवधि में कंपनी के रेवेन्यू में भी लगभग 16 प्रतिशत की तेजी आ गई। अडाणी एंटरप्राइजेज के शानदार तिमाही नतीजे का असर स्टॉक मार्केट में इसके शेयर पर भी नजर आया। बीएसई में कंपनी के शेयर 1.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,841.45 रुपये के स्तर पर बंद हुए, जबकि कंपनी के नतीजे आने के पहले इसके शेयर 2.37…
– बाजार की मजबूती के बावजूद निवेशकों को 6.29 लाख करोड़ का नुकसान नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। दिन के पहले सत्र के कारोबार में बिकवाली के दबाव की वजह से शेयर बाजार में जोरदार गिरावट आ गई, लेकिन दूसरे सत्र में खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे शेयर बाजार मजबूती हासिल करने में सफल रहा। आज के कारोबार में सेंसेक्स ने निचले स्तर से 1,029 अंक तक की छलांग लगाई। इसी तरह निफ्टी भी निचले स्तर से…
नई दिल्ली। भारत के स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और देशभर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय और श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में कई स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखी। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं का कुल परिव्यय 12,855 करोड़ रुपये से अधिक है। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार…
नई दिल्ली। देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे का ऐलान कर दिया है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 18 फीसदी घटकर 3,102 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में मारुति सुजुकी इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.06 फीसदी घटकर 3102.50 करोड़ रुपये रह गया जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 3786.20 करोड़ रुपये रहा था। एमएसआई के मुताबिक दूसरी तिमाही में उसकी बिक्री 0.14 फीसदी बढ़कर…
इडी से डराना चाहती है भाजपा, लेकिन हो जाएगा टांय टांय फिस रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी ने मंगलवार को अपना नामांकन दूसरे सेट में किया है। नामांकन रैली में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलाम अहमद मीर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सीधे भाजपा पर हमला का किया और कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड की जनता का 176000 करोड़ रूपया अपने पास रोक कर रखा है। उनको इसका पूरा खामियाजा चुकाना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के बावजूद जनता को उसका पैसा नहीं मिला। उन्होंने आजसू और भाजपा गठबंधन पर…
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि हेमंत सरकार ने पिछले पांच वर्षों में झारखंड के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार देने का काम किया। तुष्टिकरण और सांप्रदायिकता की राजनीति चरम पर पहुंच गई लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं पूरे तरीके से इस सरकार में ध्वस्त हो गई। वह मंगलवार काे प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। प्रतुल ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार झारखंड के विभिन्न मिडिल स्कूलों में 96 प्रतिशत प्रिंसिपल के पद खाली है। सब प्रभार पर चल रहा है। कुल 3218 में 3163 पद मिडिल…
जनता का मिल रहा विश्वास और समर्थन, जीत है सुनिश्चित : ममता रामगढ़। कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी के नामांकन रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में ममता देवी ने आजसू की उम्मीदवार को हराया था। ममता देवी की सदस्यता रद्द होने के बाद उनके पति चुनावी मैदान में थे। जो काफी कम मार्जिन से हारे। इस बार के चुनाव में उस हार का भी पूरा बदला हम लेंगे। उन्होंने कहा कि ममता देवी रामगढ़ विधानसभा की सबसे प्रसिद्ध नेता है। जब उन्हें चुनाव लड़ने पर पार्टी ने विचार किया…
रांची। झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता का सुरक्षा गार्ड वापस ले लिया गया है। इससे पहले सारठ विधानसभा क्षेत्र (देवघर) से दो बार विधायक रह चुके भोक्ता का टिकट भी होने जा रहे विधानसभा चुनाव में काटा जा चुका है। शशांक शेखर भोक्ता ने इस स्थिति पर निराशा जाहिर की है। बातचीत में उन्होंने कहा कि पहले तो सारठ सीट से झामुमो से उनका टिकट काटा गया और अब पूर्व स्पीकर के नाते मिला गार्ड भी वापस ले लिया गया है। ऐसा क्यों हुआ होगा, इस पर कहना उचित नहीं। पर यह सब संयोग है या प्रयोग,…
गिरिडीह। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनभावनाओं का अपमान कर लोगों को छला है। इन्होंने जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास की जगह अपना विकास किया है। इनकी गलत नीतियों के चलते राज्य की पहचान बदल गई है। हमारा झारखंड आज देशभर में लूटखंड के नाम से जाना जा रहा है। यह दुःखद है। हमारी तैयारी राज्य की खोई अस्मिता को पुनः स्थापित करने की है। सुदेश कुमार महतो ने यह बात मंगलवार को डुमरी में एनडीए समर्थित उम्मीदवार यशोदा देवी के नामांकन कार्यक्रम में कही। डुमरी के बाद सुदेश कुमार महतो…
—पन्नाधाय स्मृति सेवा न्यास ने प्रौढ़ महिलाओं को पढ़ना लिखना सिखाने के बाद दिया उपहार वाराणसी। पन्नाधाय स्मृति सेवा न्यास की पहल पर भुल्लनपुर(मंड़ुवाडीह) की गरीब अनपढ़ प्रौढ़ महिलाओं को लिखना पढ़ना सिखाने के बाद धनतेरस पर्व पर उन्हें उपहार देकर उत्साह बढ़ाया गया। रमा गार्डेन में आयोजित कार्यक्रम में न्यास की प्रधान न्यासी व स्वदेशी जागरण मंच की काशी महानगर संयोजिका कविता मालवीय, आयडियल वीमेन वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापिका बीना सिंह ने प्रशिक्षित पचास पौढ़ मातृशक्ति को पर्व पर उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की। समाज के सम्पन्न वर्ग से आग्रह किया कि त्योहारों पर कमजोर वर्ग की महिलाओं की…
