जशपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 में रात को हाथी के हमले में घर में साे रहे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्री, चाचा और पड़ोसी युवक शामिल है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बीती आधीरात लगभग 12 बजे क्षेत्र में एक हाथी घूम रहा था । हाथी ने बगीचा में जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने सड़क किनारे एक घर पर हमला कर दिया। घर पर छह लोग सो रहे थे। हमले में घर की दीवार पूरी तरह…
Author: shivam kumar
रांची। पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य में अच्छी बारिश देखने को मिली है। मानसून सक्रिय होने से लोगों राहत मिली है। वहीं, राज्य की प्रमुख नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। जहां स्वर्णरेखा और खरकई जैसी नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। ये नदियां डेंजर लेवल पर पहुंचने वाली है। 15 अगस्त तक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में भारी बारिश होने पर इन नदियों पर असर देखा जायेगा। संभावना…
रांची। कोलेबिरा से कांग्रेस के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विश्व आदिवासी दिवस पर कहा कि आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक विविधता और समाज में उनके योगदान को पहचानने और मनाने का एक अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत में, पेसा कानून आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा और उनकी स्वायत्तता को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि पंचम झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से पेसा कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिये राज्य सरकार को जल्द से जल्द नियमावली बनाने का आग्रह किया…
रामगढ़। जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम बरकाकाना ओपी में पहुंचकर बच्ची और उसके परिवार वालों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की ओर आरोपित चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना लगभग 20 दिन पहले की है। तीन किशोरियां लोहा चुनने के लिए बाहर निकली थी। पास के तीन-चार युवकों…
गिरिडीह। नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में स्वर्गीय अनिल केसरी की पुत्री रिया कुमारी (21 ) ने आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के भाई दीपक केसरी ने पुलिस को बताया कि दोपहर में खाना खाने के बाद वह अपनी मिठाई की दुकान पर चला गया। अंधेरा होने के बाद जब वह वापस ऊपर के कमरे में आया तो देखा कि उसकी बहन रिया ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शनिवार…
रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर से करियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित शशि भूषण प्रसाद ने विद्यार्थियों को कंपनी सेक्रेटरी सहित वाणिज्य के विभिन्न क्षेत्रों में करियर की असीम संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्राचार्य एसके मिश्र ने आइसीएसआइ संस्था और उसके प्रतिनिधि शशि भूषण प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज-कल के विद्यार्थी विशेष प्रतिभाओं के धनी होते हैं। यदि उन्हें उचित मार्गदर्शन, सलाह मिल जाये, तो वे कमाल कर सकते हैं। वे…
रांची। राज्य में आने वाले दिनों में सक्रिय मानसून का असर देखा जायेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 10 और 11 अगस्त को राज्यभर में बारिश होगी। इस दौरान कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इसमें राज्य के उत्तरी हिस्से में मुख्य रूप से बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग जिला शामिल है। इसके साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश राज्य के मध्य हिस्से में भी देखने को मिलेगी। इसमें रांची, खूंटी, बोकारो समेत अन्य जिले शामिल हैं, जहां 10 और 11…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मुस्लिम समुदाय की संपत्ति से जुड़े वक्फ (संशोधन) विधेयक-2024 पर विचार के लिए 31 सदस्यीय संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की शुक्रवार को घोषणा की। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में बताया कि समिति में 21 सदस्य लोकसभा के और 10 सदस्य राज्यसभा के होंगे। रिजिजू ने इस संबंध में लोकसभा से 21 नामों को समिति के लिए प्रस्तावित किया। समिति में लोकसभा से जगदंबिका पाल, डॉ. निशिकांत दुबे, तेजस्वी सूर्या, अपराजिता सारंगी, डॉ. संजय जयसवाल, दिलीप सैकिया, अभिजीत गंगोपाध्याय, डीके अरुणा (सभी भाजपा), गौरव गोगोई, इमरान मसूद, डॉ. मोहम्मद…
– चट्टोग्राम सेंट्रल जेल में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को बुलाया गया ढाका। बांग्लादेश में भारी हिंसा के बीच हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अब जेलों में मारकाट शुरू हो गई है। पिछले 24 घंटे में झड़प और गोलीबारी में छह कैदी मारे गए हैं। कई जेल मुलाजिम घायल हुए हैं। जेल अधिकारियों को जान बचाने के लाले पड़े हुए हैं। शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे चट्टोग्राम सेंट्रल जेल में कैदियों और गार्डों के एक वर्ग के बीच झड़प के दौरान गोलियों की आवाज सुनी गई। अधिकारियों ने बताया कि जमालपुर जिला जेल में गुरुवार दोपहर…
नई दिल्ली। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। वहीं मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया कि प्रधानमंत्री से मुलाकात कर खुशी हुई। राज्य के विकास के लिए प्रमुख परियोजनाओं और पहलों के बारे में उन्हें जानकारी दी। उनके निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की आशा है।
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से तीन साल अलग होने के बाद नागा चैतन्य दूसरी बार सगाई कर ली। उन्होंने 8 अगस्त को लोकप्रिय अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला के साथ सगाई की। चैतन्य की सगाई के बाद सामंथा ने अपना पहला पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने शादी की थी। इस जोड़े ने गोवा में ईसाई और साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की। हालांकि ये रिश्ता चार साल में ही खत्म हो गया। दोनों ने अपनी चौथी शादी की सालगिरह से कुछ दिन…