रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने आज राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संतोष कुमार गंगवार को नये वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। रघुवर दास ने राज्यपाल से मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट की है। कड़िया मुंडा से मिलकर जाना हालचाल पूर्व सीएम रघुवर दास ने लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा से भी मेडिका अस्पताल जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। ओड़िशा के पूर्व राज्यपाल ने फोटो शेयर कर लिखा कि कड़िया मुंडा जी से आज मेडिका अस्पताल में मुलाकात…
Author: shivam kumar
रांची मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डोंबारी बुरु गोलीकांड में शहीद हुए असंख्य वीर पुरुखों को याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि देश की आजादी और हक-अधिकार की लड़ाई में झारखंड के असंख्य वीर पुरुखों ने अपना बलिदान दिया है। लेकिन इतिहास के पन्नों में इन बलिदानों को कहीं भुला दिया गया। हमें साथ मिलकर अपने वीर पुरुखों के महा बलिदानों को उचित स्थान दिलाना होगा। वीर पुरुखों के बलिदान को कभी भूलने नहीं दिया जायेगा हेमंत सोरेन ने लिखा कि डोंबारी बुरु गोलीकांड की घटना ऐसी ही एक विभत्स घटना है, जहां झारखंडी अस्मिता, हक-अधिकार और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के…
रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने झारखंड में आए दिन हो रही दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर गंभरी सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि झारखंड में बेटियों की सुरक्षा का मुद्दा गंभीर है। प्रतिदिन हो रही दुष्कर्म की घटनाएं दर्शाती है कि महिलाओं के सम्मान का ढोंग करने वाली राज्य सरकार दरिंदों से बेटियों की सुरक्षा करने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना होगा।
रांची। केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी ने रांची के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही सीसीएल के कार्यों की समीक्षा की। मौके पर सांसद महुआ मांझी विधायक समेत सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सुरक्षा कर्मियों के कौशल को बेहतर बनाने में मिलेगी मदद सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण सुरक्षा कर्मियों को ओरिएंटेशन और रिफ्रेशर प्रशिक्षण देने के लिए किया गया है, ताकि उनके पेशेवर कौशल को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। अत्याधुनिक इनडोर और आउटडोर प्रशिक्षण सुविधाओं की विशेषता वाला यह केंद्र कर्मचारियों को उनकी क्षमताओं को बढ़ाने, सुरक्षित और…
रांची। माइनिंग घोटाले के आरोपित सुनील सिंह ने गुरुवार को सीबीआई की विशेष अदालत में न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने 50-50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके और पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर उन्हें सशर्त जमानत दे दी। सुनील सिंह के खिलाफ जब केस हुआ था, तब वह उषा मार्टिन में कार्यरत थे। लेकिन फिलहाल वह जेएसडब्ल्यू में जीएम के पद पर कार्यरत हैं। उन पर वर्ष 2005 में उषा मार्टिन को माइंस आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप है। वर्ष 2005 में उषा मार्टिन कंपनी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के घाटकुरी में एक लौह…
नई दिल्ली। वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय ने गुरुवार को यहां वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग (डीओआर) के सचिव का पदभार संभाल लिया है। बुधवार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पांडेय को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि पांडे वित्त सचिव के पद पर भी बने रहेंगे। इससे पहले ओडिशा कैडर के वर्ष 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी पांडेय 24 अक्टूबर 2019 से निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम), 1 अगस्त 2024 से सार्वजनिक उद्यम विभाग…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अगले दो सप्ताह तक पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह फैसला गुरुवार को न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सुनवाई के दौरान आया। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय देने का आग्रह किया गया, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। यह मामला देवघर स्थित परित्राण मेडिकल ट्रस्ट की सम्पति बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट द्वारा खरीदे जाने से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता शिवदत्त शर्मा ने सांसद निशिकांत दुबे पर जालसाजी का आरोप लगाते हुए…
नई दिल्ली। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और संभावित रूप से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में वापसी करने की उम्मीद है। नवंबर 2023 में विश्व कप फाइनल के बाद से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज ने हाल ही में सफेद गेंद क्रिकेट खेलना फिर से शुरू किया है और उनके भारतीय टीम के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार, एनसीए की मेडिकल टीम शमी की बारीकी से निगरानी कर रही है, जिनकी दाहिनी एड़ी की सर्जरी हुई है। एड़ी ठीक हो गई है, लेकिन उनके घुटने…
बुडापेस्ट। “आयरन लेडी” के नाम से मशहूर हंगरी की तैराक कैटिंका होस्ज़ू ने बुधवार को प्रतिस्पर्धी तैराकी से संन्यास की घोषणा की। सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण संदेश में, 35 वर्षीय तैराक ने उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनका समर्थन किया और खेल द्वारा प्रदान की गई परिवर्तनकारी यात्रा पर विचार किया। उन्होंने कहा, “अब, जब मैं अपने करियर पर नज़र डालती हूँ, तो मुझे बहुत संतुष्टि का एहसास होता है। पदक और रिकॉर्ड मूल्यवान हैं, लेकिन जो चीज़ मेरे साथ सबसे ज़्यादा जुड़ी हुई है, वह है तैराकी के प्रति मेरा शाश्वत प्रेम।” होस्ज़ू की उपलब्धियों की…
रांची। भाकपा माओवादी के लिए काम करने वाले बच्चा सिंह से एनआइए पूछताछ कर रही है। एनआइए ने चार जनवरी को बोकारो से बच्चा सिंह को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद एनआइए ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, जो 13 जनवरी तक चलेगी। बच्चा सिंह पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी और उसके शीर्ष नेताओं से जुड़े होने का आरोप है। उसपर नक्सली संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देने का भी आरोप है। वह झारखंड समेत अन्य जगहों पर नक्सली गतिविधियों के लिए पैसे जुटाने का काम करता था। पूछताछ के बाद बच्चा सिंह को कर लिया…
नई दिल्ली/ तिरुपति। आंध्र प्रदेश के सुप्रसिद्ध तिरुपति मंदिर में गत देर शाम भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 घायल श्रद्धालुओं का तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार टिकट काउंटर के करीब विष्णु निवासम के पास ‘दर्शन’ टोकन वितरण के दौरान हुई। ये सभी बुधवार शाम 10 जनवरी से 19 जनवरी तक वैकुंठ एकादशी के अवसर पर खुलने वाले “तिरुमाला वैकुंठ द्वार” के दर्शन का टोकन लेने के लिए लाइन में खड़े थे और वहां अचानक भगदड़ मच गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने…
