-वैकुण्ठ द्वार दर्शन के टोकन के लिए उमड़ी थी श्रद्धालुओं की भीड़ तिरुपति। तिरुपति मंदिर के विष्णु निवास के पास भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई है। यह घटना उस वक्त हुई जब वैकुंड द्वार दर्शन के टोकन के लिए उमड़ी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस घटना में 50 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए तिरुपति रुया अस्पताल ले जाया गया है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की ओर से यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के…
Author: shivam kumar
-सात साल बाद बेटे से मुलाकात कर हुईं भावुक लंदन। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया इलाज कराने के लिए लंदन पहुंचीं हैं। कई बीमारियों से पीड़ित 79 वर्षीय खालिदा जिया कतरी रॉयल एयर एम्बुलेंस से लंदन पहुंची हैं। वर्ष 2017 के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। खालिदा जिया के लंदन पहुंचने की जानकारी बीएनपी के मीडिया सदस्य शैरुल कबीर खान ने दी। उन्होंने बताया कि जिया की एयर एम्बुलेंस दोपहर 2:55 बजे (बांग्लादेश समय) लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरी। सरकारी बीएसएस समाचार एजेंसी के अनुसार लंदन में बांग्लादेश…
कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग ने धारण किया भीषण रूप, 5 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में इमारतें नष्ट, लाखों प्रभावित कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में लॉस एंजिल्स के नजदीक जंगलों में लगी आग ने भयावह रूप ले लिया है। आग से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और काफी संख्या में लोग घायल हैं। करीब तीस हजार लोगों को घर-बार छोड़ना पड़ा है। आग की चपेट में आकर बड़ी संख्या में इमारतें नष्ट हो गई हैं। शुरुआत में यह आग पैसिफिक पैलिसेड्स, ईटन और हर्स्ट के जंगलों में लगी जो तमाम प्रयासों बावजूद दूसरे इलाकों में फैल गई। बताया जा रहा है कि दक्षिण कैलिफोर्निया के सूखे जंगलों में तेज हवाओं के साथ यह आग…
नई दिल्ली। मेटल सेक्टर की कंपनी परमेश्वर मेटल के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री हुई। कंपनी के शेयर 61 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इनकी लिस्टिंग 38.52 प्रतिशत के प्रीमियर के साथ 84.50 रुपये के स्तर पर हुई। हालांकि लिस्टिंग के तुरंत बाद बिकवाली के दबाव की वजह से ये शेयर टूट कर 81.05 रुपये के स्तर तक गिर गया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से पहले घंटे के कारोबार के बाद ये शेयर 88.72 रुपये के अपर सर्किट लेवल…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली तेजी नजर आ रही है। हालांकि चांदी बिना किसी बदलाव के सपाट स्तर पर ही कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,970 रुपये से लेकर 78,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 72,400 रुपये से लेकर 72,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में बदलाव नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत आज भी…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच दबाव में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण पहले 15 मिनट के कारोबार में ही शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों में बड़ी गिरावट आ गई। हालांकि आधे घंटे के कारोबार के बाद बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण बाजार की स्थिति में कुछ सुधार होता हुआ नजर आया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.20 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज दबाव के बीच मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की…
अररिया। भरी शीतलहर को लेकर अररिया जिलाधिकारी अनिल कुमार ने सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के लिए आदेश निकालते हुए 12 जनवरी तक वर्ग आठ तक की कक्षा के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है। डीएम ने सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोचिंग संस्थानों पर भी आदेश दिया है। डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत सुबह और शाम जिला में अधिक ठंड ओर कम तापमान की स्थिति है।जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।9…
रामगढ़। रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो क्षेत्र में जामा मस्जिद कमेटी का अंतर्कलह अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। कमेटी के सचिव मोहम्मद मोइनुद्दीन की नमाज पढ़ते वक्त कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। इस वारदात में घायल मोहम्मद मोइनुद्दीन की हालत अब गंभीर हो गई है। उन्हें आनन-फानन में गुरुवार की सुबह वेस्ट बोकारो के अस्पताल से रेफर कर टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल जमशेदपुर ले जाया गया है। जिस तरह नाजुक हालत बनी हुई है, परिजन भी चिंतित हो गए हैं। इसके अलावा जामा मस्जिद कमेटी के अन्य सदस्य भी अब इस मुद्दे पर काफी गंभीर हो गए…
डिमा हसाओ (असम)। राज्य के पहाड़ी जिला डिमा हसाओ के उमरांग्सू से 25 किमी दूर असम-मेघालय के सीमावर्ती 3किलो में हुए कोयला खदान हादसे के चौथे दिन बचाव अभियान फिर से आज सुबह गोताखोरों की मदद से आरंभ किया गया। हादसे के तीसरे दिन सुबह गोताखोरों ने एक शव को खदान से बाहर निकाला था। उसके बाद पूरे दिन अभियान को कोई सफलता नहीं मिली। प्रथम बटालियन एनडीआरएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज बताया है कि नेवी, थल सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत अन्य एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इलाके में हुई बरसात के कारण बचाव…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को दिल्ली चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। आज दोपहर साढ़े बारह बजे दिल्ली भाजपा की अहम बैठक होने जा रही है। भाजपा अध्यक्ष चुनाव समिति और अन्य चुनाव समितियों के साथ बैठक कर प्रचार की दिशा की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस अहम बैठक के बाद शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है जिसमें दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाकी उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। पार्टी की तरफ से कल ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी की जा सकती है। दिल्ली भाजपा के एक पदाधिकारी ने…
