कोलकाता। वन विभाग के अधिकारी के साथ मंत्री अखिल गिरी के आपत्तिजनक वार्ताव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नाराज हैं। सीएम के बेहद करीबी एक सूत्र ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। पता चला है कि पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ और अब वन विभाग की एक महिला अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक व्यवहार की वजह से अखिल गिरी पर गाज गिर सकती है। तृणमूल कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों ने बताया है कि सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक निर्धारित है। इसमें मुख्यमंत्री गिरि से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांग सकती हैं। बैठक से पहले,…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पश्चिम बंगाल राज्य सुधार प्रशासन मंत्री अखिल गिरि की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक महिला वन अधिकारी के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उन्हें माफी मांगने और तत्काल इस्तीफा देने का निर्देश दिया है। यह पहली बार नहीं है जब गिरि विवादों में फंसे हैं। इससे पहले 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई उनकी टिप्पणी की भी काफी आलोचना हुई थी। तब पार्टी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गिरि की ओर से माफी मांगी थी। ताजा मामले में पश्चिम मिदनापुर जिले…
अयोध्या। थाना पूराकलंदर के भदरसा में सामूहिक बलात्कार की शिकार नाबालिग लड़की के परिजनों से मिलने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश के मंत्री नरेंद्र कश्यप, भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूराम निषाद और स्थानीय भाजपा नेता शामिल थे। तीन सदस्यीय भाजपा डेलिगेशन के सदस्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि यह जो जघन्य अपराध है,वह अमानवीय है, समाज को शर्मिंदा करने वाला है । हम सबको शर्मिंदा करने वाला है, हम इसकी निंदा करते हैं, समाजवादी पार्टी के बड़े नेता अखिलेश यादव नारको टेस्ट…
पूर्णिया। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव की हत्या के बाद उनके शौकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। सांसद पप्पू यादव ने उनके परिवार जनों से मुलाकात करने के बाद जिला प्रशासन से हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिला के कसबा थाना अंतर्गत कसबा तीनपनिया वार्ड नं०-14 में कसबा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अवधेश यादव जी की हत्या से गहरा दुःख हुआ है। बीते तीन दिन पूर्व अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज हमने शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस…
काठमांडू। भारतीय कथावाचक अनिरुद्धाचार्यजी महाराज ने नेपाल में तेजी से हो रहे धर्मांतरण पर चिंता जाहिर की है। श्रावण महीने में पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित कोटि होम महायज्ञ में प्रवचन के लिए आए अनिरुद्धाचार्यजी महाराज ने कहा कि नेपाल प्रकृति, धर्म और संस्कृति की दृष्टि से एक पवित्र स्थान है। नेपाल और भारत के लोगों के प्रकृति एवं संस्कृति से जुड़े होने से दोनों देशों के बीच का संबंध अद्वितीय और अनुपम है। भारत में जातिगत जनगणना पर हो रही चर्चा पर टिप्पणी करते हुए अनिरुद्धाचार्यजी ने इसे हिन्दू समाज के लिए अभिशाप बताया है। अपनी कथा के दौरान उन्होंने…
भारतीय जनता पार्टी शुरू से अयोध्या में मंदिर निर्माण और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के खात्मे को लेकर वचनबद्ध रही है। इन दोनों वायदों को भाजपा ने अपने घोषणापत्र में शामिल किया। खास बात यह है कि दोनों ही वायदों को अलग-अलग वर्षों में भाजपा ने एक ही दिन मूर्त रूप दिया, वह तारीख थी-5 अगस्त। पहले 5 अगस्त 2019 में नरेन्द्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने का एतिहासिक कार्य कर देश की जनता से किया गया वायदा पूरा किया। दूसरे वर्ष, 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी…
रांची। भाजपा नेता सह धुर्वा वार्ड नंबर 39 के पार्षद दिवंगत वेद प्रकाश सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को हुआ। सिठियो घाट पर नम आंखों से उन्हें विदाई दी गयी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन सहित हजारों की उपस्थिति यह बताने के लिए काफी थी कि वेद प्रकाश की लोकप्रियता कितनी थी।
रांची। झामुमो के रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा है कि रंका को अनुमंडल बनाने का श्रेय सिर्फ और सिर्फ झामुमो को जाता है। तत्कालीन मधु कोड़ा सरकार में सुधीर महतो की अनुशंसा पर मधु कोड़ा कैबिनेट की अंतिम बैठक में रंका और जगन्नाथपुर को अनुमंडल बनाने पर मुहर लगी थी। नेताओं ने पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह को याददाश्त ठीक करने की सलाह दी है। उन्होंने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि 4 अक्टूबर, 2008 को तब के मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के द्वारा रंका अनुमंडल और डंडा प्रखंड का उद्घाटन कर जनता को समर्पित…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) में शासन ने रविवार को एक पीसीएस (PCS) अधिकारी का तबादला किया है। वहीं दो आईएएस (IPS) अधिकारियों काे अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। वर्ष 2016 बैच के पीसीएस अधिकारी लवी त्रिपाठी को हापुड़ जनपद में धौलाना का नया एसडीएम बनाया गया है। आईएएस राजेश कुमार सचिव होम को सतर्कता विभाग का अतिरिक्त चार्ज मिला है। वहीं, राजकमल को अपर आयुक्त उद्योग कानपुर नगर को उत्तर प्रदेश लघु उद्योग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के मोहरा अखिलेश यादव को अपने वोटबैंक की चिंता है। उप मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि निषाद समाज की पीड़ित बेटी के मामले में पहले आप पीडीए भूल डीएनए अब न्यायालय की बात कर गुमराह न करें। आपको वोट बैंक के नाराज़ होने की चिंता है, प्रदेशवासियों को दोषी को दंड पीड़ित को न्याय दिलाने की अपेक्षा है। सरकार अपनी ज़िम्मेदारी निभायेगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान राम, कृष्ण, शिव और तथागत बुद्ध में से किसी…
विशेष झारखंड में जदयू-सरयू की जोड़ी से भाजपा को मिलेगी ताकत -11 सीटों पर दावेदारी कर विधानसभा चुनाव में जदयू ने पैदा किया नया रोमांच -कुछ सीटों पर आजसू के साथ टकराव की आशंका, पर मामला सुलझ जायेगा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए जारी राजनीतिक गतिविधियों में से एक महत्वपूर्ण गतिविधि है समीकरण और सीटों का तालमेल। इन समीकरणों में इन दिनों जिस एक समीकरण की सबसे अधिक चर्चा है, वह है निर्दलीय विधायक और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक सरयू राय का बिहार में सत्तारूढ़…