रांची। इडी की रेड राजमहल विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव के घर पर इडी ने रेड की है। सुनील यादव आज निर्दलीय पर्चा भरने वाले है। छापेमारी के दौरान इडी की 3 सदस्यीय टीम उनके भाई दाहू यादव की तलाश में करीब आधा घण्टे तक घर पर रुकी। फिलहाल यह रेड जारी है।
Author: shivam kumar
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार रविन्द्र नाथ महतो ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने नाला विधानसभा क्षेत्र के जिला परिषद कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दिया। इस मौके पर उनके तमाम समर्थक रविन्द्र नाथ महतो जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। बता दें, रविन्द्र नाथ महतो झारखंड विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनेगी और नाला क्षेत्र का त्वरित विकास होगा।
श्रीनगर। श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर 20 अक्टूबर को हुए आतंकी हमले में छह गैर-स्थानीय श्रमिकों और एक कश्मीरी डॉक्टर मौत में शामिल दो आतंकवादियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। दोनों एम4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल और एक एके 47 राइफल पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि फुटेज से पता चलता है कि हमलावर क्षेत्र की भौगौलिक स्थिति से अवगत थे। यह हमला शाम करीब 7.25 बजे कैंप में हुआ, जब कुछ कर्मचारी डाइनिंग एरिया में बैठे थे और अन्य डिनर के लिए जा रहे थे। यह कैंप सुरंग तक पहुंचने वाली सड़क के ठीक नीचे…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा उपचुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा मुख्यालय प्रभारी और महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी सूची में राजस्थान से एक और उत्तर प्रदेश से सात उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। जिसमें कुंदरकी विधानसभा सीट से रामवीर सिंह ठाकुर, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेन्द्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निशाद, मझवां…
मुंबई। मुंबई के बहुचर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस ने चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस केस में 14 आरोपित दबोचे जा चुके हैं। तीन आरोपित फरार हैं। तीनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार देरशाम पुणे में दबिश देकर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में वांछित रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) को गिरफ्तार किया। तीनों पुणे के रहने वाले हैं। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने 29 वर्षीय अमित कुमार को हरियाणा से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार,…
मुंबई। पुणे जिले के भोसरी में स्थित सद्गुरु नगर में गुरुवार सुबह पानी की टंकी अचानक गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार भोसरी के सदगुरु नगर में मजदूर एक श्रमिक शिविर में रह रहे थे। यहां मजदूरों के लिए पेयजल की व्यवस्था के रूप में पानी की टंकी बिठाई गई थी। यह टंकी आज सुबह अचानक गिर गई और टंकी से दबकर पांच मजदूरों की मौत हो गई।…
सिराेही। ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (एनएच-62) पर गुरुवार सुबह टायर फटने से एक कार के हाईवे से नाले में गिरने के कारण उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। कार सवार सभी एक ही परिवार के सदस्य थे और पिंडवाड़ा से जोधपुर की तरफ जा रहे थे। डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा एनएच-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास कार का टायर फट गया। कार डिवाइडर तोड़ती हुई हाईवे से नीचे नाले में गिर गई। इससे उसमें सवार एक बच्चा सहित पांच लोगों की मौत हो गई। कोतवाली सीआई…
रांची। मीरा मुंडा, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ने 46- पोटका के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गयी।
पलामू। पलामू जिले के मनातू प्रखंड के उरुर जंगल में बुधवार की रात बारात जा रही एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे औऱ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है। बारात बिहार के गया जिला के छकरबंधा गांव से लेस्लीगंज जा रही थी। मृत व्यक्तियों में दूल्हे के रिश्तेदार जावेद अंसारी, आसिन अंसारी एवं दो अन्य शामिल हैं। इसके अलावा मुस्तकिम अंसारी की भी मौत हुई है। इस हादसे में तीन लोग…
बेरमो। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी रविन्द्र पांडेय ने बेरमो विधानसभा से नामांकन किया। उन्होंने गुरुवार को बेरमो के निर्वाची पदाधिकारी मुकेश मछुआ के सामने नामांकन पत्र दाखिल किया।
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अवैध रेलवे ई-टिकट का व्यवसाय करने के मामले में छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पवन कुमार के रूप में की गई है। निरीक्षक डीके सिंह ने गुरुवार को बताया कि आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रेल टिकटों के कालाबाजारी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रांची आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में नामकुम पुलिस की सहायता से अवैध रेलवे ई-टिकट व्यापार के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान, “साइबर…
