कोलकाता। राशन वितरण घोटाले में तृणमूल नेता अनिसुर रहमान और उनके भाई अलिफ नूर उर्फ मुकुल रहमान से पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने दो चरणों में कुल 1.64 करोड़ रुपये लिए थे। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की जांच में यह जानकारी सामने आई है। इडी की जांच के अनुसार, अनिसुर और अलिफ ने पहले चरण में 94 लाख रुपये नकद ज्योतिप्रिय को सौंपे थे, जिसे बाद में बैंक में जमा किया गया। दूसरे चरण में, ज्योतिप्रिय को 70 लाख रुपये और दिए गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह राशि नकद दी गई थी या नहीं। इडी के पास…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष पद के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के नाम को लेकर सबसे अधिक चर्चा है। घोष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पहली पसंद बताये जा रहे हैं। खबर है कि संघ ने पार्टी नेतृत्त्व को दिलीप के नाम की सिफारिश भेजी है। प्रदेश भाजपा में भी दिलीप घोष को फिर से बंगाल भाजपा का अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोरों पर है। गुरुवार को, विधानसभा में दिलीप घोष के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने उनका अभिनंदन किया। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दिलीप को गर्मजोशी से बधाई दी और सभी विधायकों…
हुगली। दक्षिण बंगाल में गुरुवार से हो रही लगातार बरसात के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हुगली जिले के विभिन्न इलाकों में भीषण जल जमाव देखने को मिला है। उत्तरपाड़ा नगरपालिका के अंतर्गत हिंदमोटर के मारवाड़ीपट्टी, देशबंधु पार्क, विधाननगर सहित कई इलाकों में भीषण जलजमाव के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं। वहीं लगातार हो रही बरसात के कारण डानकुनी नगर पालिका इलाके के विभिन्न हिस्सों में जल जमाव हुआ है। डानकुनी के सुभाष पल्ली, डानकुनी स्टेशन पल्ली, सूर्यसेन नगर सहित कई इलाकों में घुटनों भर जल भर गया है। चंदननगर नगर निगम के अंतर्गत बहुबाजार, सुभाष पल्ली…
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अहम बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय में शुरू हुई। बिहार में चार सीटों पर होने वाले उपचुनाव सहित 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यह बैठक हो रही है। बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा भाजपा के कई बड़े नेता दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं। इस बैठक में विधानसभा चुनाव और उप चुनाव को लेकर कई रणनीतियां बनाई जाएगी। इस बाबत प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह बैठक काफी अहम है। इस बैठक में बिहार…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को हरनौत के द्वारिका बिगहा में पांच करोड़ रुपए की लागत से बने पुल का उद्घाटन शनिवार काे किया। इस पुल का उद्घाटन बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा काे एक बड़ी साैगात दी है। पुल का निर्माण कार्य 7 दिसंबर 2022 से ही शुरू हुआ था और उसे 6 मार्च 2024 को ही पूरा कर लिया गया था लेकिन पुल का उद्घाटन नहीं हो सका था। ऐसे में सीएम नीतीश ने शनिवार को करोड़ों की लागत से बने पुल का उद्घाटन किया है।पांच करोड़ की लागत से बने…
पटना। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को मधेपुरा में पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा के दौरान तेज बारिश में भी हजारों लोग प्रशांत किशोर को सुनने-मिलने के लिए आ रहे हैं। इसी बीच एक आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं आपके इस प्यार का कर्ज कभी नहीं चुका पाऊंगा। आप जो आज बारिश में भीग रहे हैं, उसे विकास में बदलकर आने वाले दो बरस में आपकी गरीबी को समाप्त कर दिया जाएगा। आप प्रशांत किशोर पर भरोसा रखें। आपका आज बारिश में इस तरह से भीगना बेकार नहीं जाएगा। जन…
बिहारशरीफ। नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में भी डायरिया के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। शनिवार को 5 नए मरीज मिले हैं। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोनावां में कार्यरत एएनएम मीना कुमारी ने बताया कि मुसहरी पश्चिम क्षेत्र में पांच मरीज डायरिया से प्रभावित पाए गए हैं। इनमें बिपीन (28), शिवरानी (17), सत्यम (10), अमरजीत (07) और राधा रानी (02) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी मरीज मांझी परिवार से हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनौत के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि मेडिकल टीम ने ऑन स्पॉट जाकर प्राथमिक उपचार प्रदान किया। मरीजों की…
दो टूक कहा-राजधानी में रहना है, तो कार्यशैली सुधारें रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता स्पेशल ब्रांच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की हत्या की जानकारी मिलते ही शनिवार को रिम्स पहुंचे। डीजीपी ने अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने स्पष्ट तौर पर रांची जिला में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को हिदायत और चेतवानी देते हुए कड़े लहजे में कहा कि रांची की स्थिति पर उनकी पैनी नजर है और कोई भी चूक बर्दाश्त नहीं होगी। रांची में रहनेवाले पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली सुधारें या रांची से हटने को तैयार रहें। स्पेशल ब्रांच के दारोगा अनुपम की हत्या पर उन्होंने…
कोलकाता। इस महीने की 16 तारीख को राज्य में ‘खेला होबे दिवस’ मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार हर अनुमोदित क्लब को 15 हजार रुपये का अनुदान देगी। राज्य की 119 नगर पालिकाएं, छह नगर निगम, 345 ब्लॉक और कोलकाता नगर निगम के 144 वार्ड, जिला मुख्यालय, जीटीए, अनुमोदित क्लब, आईएफए और अन्य क्लबों को इस दिन को मनाने के लिए कहा गया है। ‘खेला होबे दिवस’ के आयोजन का उद्देश्य राज्य में खेलकूद को बढ़ावा देना है। इस आयोजन के लिए सचिवालय ने जिलाधीशों को पत्र भेजकर छात्र-युवा और आम जनता को खेलकूद के इस कार्यक्रम में शामिल करने…
विशेष पार्टी की चुनावी तैयारियों की शुरूआत का संकेत है विधानसभा का घटनाक्रम डेमोग्राफी, भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के साथ बालू पर भी करेगी दो-दो हाथ नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के राजनीतिक दल पूरी तरह तैयार हैं। इन तैयारियों का अंदाजा पांचवीं विधानसभा के अंतिम सत्र के अंतिम तीन दिन में हुई घटनाओं से मिल जाता है। इन तीन दिनों में झारखंड विधानसभा में वह सब कुछ हुआ, जो आज से पहले कभी नहीं हुआ था। विपक्ष के विधायकों ने सदन स्थगित होने के बाद…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र (एनएएससी) परिसर में कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) का उद्घाटन करते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक खाद्य एवं पोषण सुरक्षा के लिए समाधान ढूंढ रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की कि कृषि अर्थशास्त्रियों का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) 65 वर्षों के बाद भारत में हो रहा है। सम्मेलन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों का क्षरण, बढ़ती उत्पादन लागत और संघर्ष जैसी वैश्विक चुनौतियों के मद्देनजर टिकाऊ कृषि की तत्काल आवश्यकता से निपटना है। सम्मेलन में लगभग 75…