रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक 7 जनवरी को बुलाई गई है। बैठक अपराह्न 4 बजे से होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने यह जानकारी दी है। गुरुवार को बताया गया कि हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 7 जनवरी 2025 को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में बुलाई गई है। साल की पहली कैबिनेट में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। 24 दिसंबर को कैबिनेट ने 10 प्रस्तावों को दी थी मंजूरी हेमंत सोरेन सरकार की पिछली कैबिनेट बैठक 24 दिसंबर 2024 को हुई थी। साल…
Author: shivam kumar
पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे सीएम नीतीश कुमार के साथ एक बार फिर से जाने के लिए तैयार हैं और फिर से नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाना चाहते हैं। इस बयान के बाद बिहार के सियासी माहौल गर्म हो गया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि लालू यादव क्या कहते हैं और क्या नहीं कहते हैं, यह लालू यादव से जाकर पूछना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हम लोग एनडीए में हैं और मजबूती से हैं।…
गुवाहाटी। गुवाहाटी के खारघुली क्षेत्र में हुए पानी पाइप लाइन में विस्फोट के कारण सात घर और पांच दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। घटना में 14 ई-रिक्शा, दो बाइकें और दो ऑटो भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा, घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी काफी नुकसान हुआ है। पाइप फटने वाले स्थान के करीब 300 मीटर की गोलाई में स्थित घरों और दुकानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से बाधित हुई है। क्षेत्रीय यातायात में अवरोध उत्पन्न हुआ है, क्योंकि खारघुली से नूनमाटी को जोड़ने वाली सड़क जलमग्न हो गई है। 8-10 मीटर लंबा गड्ढा…
नई दिल्ली। युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने 2 जनवरी 2025 को नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का एलान किया। पेरिस ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश समेत हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ये अवॉर्ड सभी विजेताओं को 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में 11 बजे में देंगी। मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार को जहां खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा, तो वहीं 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मनु भाकर समेत इन 4 मिलेगा खेल रत्न अवॉर्डदरअसल, युवा मामले…
मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा में गुरुवार सुबह अज्ञात बदमाशों ने तृणमूल कांग्रेस के पार्षद दुलाल सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि मालदा से टीएमसी पार्षद सरकार को बाइक सवार हमलावरों ने झालझलिया मोड़ इलाके में नजदीक से कई बार सिर में गोली मारी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। जांच शुरू कर दी गई है और हम दोषियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।’ आईएएनएस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने तमिलनाडु में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में आठ जगहों पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इडी ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट, साल्ट लेक और बागुइहाटी इलाकों में पांच जगहों और अन्य जिलों में तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है, जो फिलहाल जारी है। अधिकारी सूत्रों ने कहा कि साल्ट लेक इलाके में छापेमारी के दौरान इडी के अधिकारियों ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने…
– बिहार के विकास के लिए जो भी संभव होगा, वह सरकार के साथ मिलकर अवश्य करेंगे : आरिफ मोहम्मद पटना। आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में पद और गोपनियता की शपथ ली। पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कृष्णन विनोद चंद्रन ने उन्हें शपथ दिलाई। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव और दोनों उप मुख्यमंत्री समेत प्रदेश सरकार के अन्य मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में आरिफ मोहम्मद…
मुंबई/नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) पर ईंधन भरने की सेवाएं प्रदान करेगा। नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन अगले वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत में होने की संभावना है। एयरपोर्ट संचालक ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि 30 साल के रियायत समझौते के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनी आईओसीएल हवाई अड्डे के परिसर में तीन स्थानों पर ईंधन स्टेशन संचालित करेगी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि आईओसीएल के साथ हमारा…
नई दिल्ली। फर्टिलाइजर और फर्टिलाइजर बैग बनाने वाली कंपनी आन्या पॉलिटेक एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के शेयरों की आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर जोरदार एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 14 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज इन शेयरों की लिस्टिंग 22.14 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 17.10 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी। इसकी वजह से थोड़ी ही देर में ये शेयर 17.95 रुपये के अपर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों को पहले दिन ही 28.21 प्रतिशत का मुनाफा…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करने वाले बिहारी योद्धाओं को पुरस्कृत किया है। मुख्यमंत्री ने 1, अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में खान एवं भूतत्व विभाग के अंतर्गत अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने वाले खनन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग करने वाले बिहारी योद्धाओं के सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्मानित होने वाले 24 बिहारी खनन योद्धाओं के खाते में माऊस क्लिक कर पुरस्कार स्वरूप मिलने वाली राशि हस्तांतरित की। अवैध खनन कर राजस्व चोरी करने वाले खनन माफियाओं की सूचना देने वाले को यह राशि प्रदान…
नवादा। नवादा में पुलिस ने गुरुवार को एक स्कूटी पर लदे भारी मात्रा में शराब के साथ स्कूटी को जप्त कर ली है ।वहीं शराब माफिया भागने में सफल रहा. शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने में पुलिस विफल साबित हो रही है. नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया टीओपी की पुलिस ने कलाली रोड मोहल्ले से एक स्कूटी पर लदे विदेशी शराब के जखीरे को बरामद किया है. इससे पहले पुलिस शराब तस्कर को दबोच पाती, कारोबारी शराब लदे स्कूटी को छोड़कर फरार हो गया।जिससे स्कूटी से तलाशी के दौरान 9.750 लीटर शराब जब्त की गई…
