रांची। रांची के पूर्व डीसी और जेल में बंद निलंबित आईएएस अधिकारी छवि रंजन ने रांची प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। उन्होंने अदालत से मांग की है कि उन्हें उन दस्तावेजों को देखने की अनुमति दी जाए, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने छापेमारी के दौरान जब्त किया था। छवि रंजन का कहना है कि ये दस्तावेज उनके मामले की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, छवि रंजन की ओर से दाखिल चार्जशीट में इन दस्तावेजों का उल्लेख नहीं किया गया है। इस पर कोर्ट ने छवि रंजन से स्पष्ट करने को…
Author: shivam kumar
रांची। हाइ कोर्ट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनके खिलाफ रांची एमपी-एमएलए कोर्ट की कार्रवाई को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही अदालत ने सांसद दीपक प्रकाश के खिलाफ कांके थाना में दर्ज एफआईआर को निरस्त कर दिया है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। कांके के सुकुरहुरटू इलाके में किसान आंदोलन से जुड़े मामले को लेकर दीपक प्रकाश और पूर्व विधायक समरी लाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। उक्त लोगों के खिलाफ कांके…
रांची। झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड मिलेगा। उनके साथ 31 अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी यह सम्मान मिलेगा। युवा कार्य और खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गयी है। इसके मुताबिक, गुकेश डी (सबसे युवा चेस चैंपियन) को चेस, हरमनप्रीत सिंह को हॉकी, प्रवीण कुमार को पारा एथलेटिक्स और ओलंपिक पदक विनर मनु भाकर को शूटिंग जैसे खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2024 दिया जायेगा। तीन प्रशिक्षक को द्रोणाचार्य अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सलीमा टेटे (भारतीय महिला…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षतावाली खंडपीठ में गुरुवार को सूचना आयुक्त, लोकायुक्त, महिला आयोग अध्यक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने उपस्थित होकर अदालत को जानकारी दी कि शीघ्र ही सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ है। बीच में चुनाव घोषित हो गया था इसीलिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रभावित हुई है। अब सब कुछ ठीक हो गया है। अब शीघ्र ही नियुक्ति कर दी जाएगी। इस पर अदालत ने उन्हें नियुक्ति कर कोर्ट को अवगत…
रांची। झारखंड कैडर के 2006 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी रैंक के पैनल में शामिल किया गया है। इनमें इनमें 2005 बैच के आईजी प्रोविजन पद पर पदस्थापित पंकज कंबोज, बोकारो जोनल आईजी माइकल राज एस, आईजी ट्रेनिंग ए विजया लक्ष्मी और अनूप टी मैथ्यू शामिल हैं। अनूप टी मैथ्यू वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। देशभर के 71 आईपीएस आईजी रैंक में हुए इंपैनल केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पूरे देश के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए आईजी व आईजी समानांतर पद पर इंपैनल करने का विचार किया था। इसके…
रांची। राज्य के 59 हजार पारा शिक्षकों को जनवरी से 4% बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। स्कूली शिक्षा विभाग ने अगले तीन साल यानि 2027 तक के लिए बढ़ोतरी की राशि तय कर दी थी। जनवरी 2025 से छठी से आठवीं में पढ़ाने वाले टेट पास पारा शिक्षकों को 25,200 रुपए मिलेंगे। पहली से पांचवीं में पढ़ाने वाले टेट पास पारा शिक्षकों को 23,530 रुपए मिलेंगे। जबकि सिर्फ प्रशिक्षित शिक्षकों छठी से आठवीं तक को 20,384 रुपए मिलेंगे। आकलन परीक्षा पास पारा शिक्षकों को 21,788 रुपए और सिर्फ प्रशिक्षित वर्ग कक्षा एक से पांच के पारा शिक्षक को 18,816 रुपए और…
अभिनेता वरुण धवन की साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ फिलहाल 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रिलीज हाे चुकी है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहद निराशाजनक है। फिल्म की कमाई लगातार गिरती जा रही है। फिल्म की लागत भी निकलना मुश्किल हो रहा है। अभिनेता ‘बेबी जॉन’ थलापति विजय की तमिल फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही फिल्म में वामिका गब्बी और राजपाल यादव की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म की…
रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित श्री कृष्णा ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना एक जनवरी की देर रात की है। जेवर दुकान के मालिक गोपाल सोनी ने बताया कि चोरों ने 10 से 15 लाख रुपए के गहने चोरी कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि चोर दुकान के पीछे वाली दीवार को काटकर अंदर घुसे थे और तिजोरी को तोड़कर उसमें रखा सारा गहना लेकर फरार हो गए। दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था लेकिन चोर डीवीआर और सीसीटीवी कैमरा दोनों उखाड़ कर अपने साथ लेते चले…
अभिनेता रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर बनाने वालेआदित्य धर अब ‘धुरंधर’ के निर्देशन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह इस फिल्म में किस तरह का किरदार निभाएंगे, खासकर जब उनके पिछले कुछ प्रोजेक्ट्स उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर सके। रणवीर सिंह का ‘धुरंधर’ से लीक हुआ लुक वाकई में काफी दिलचस्प और अलग नजर आ रहा है। पगड़ी, सूट, और चेहरे पर चोट के निशान उनके किरदार की गहराई और गंभीरता को बयां करते हैं। साथ ही, लंबे बाल…
केरल। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बृहस्पतिवार को यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में केरल के 23वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नितिन जामदार ने सुबह 10.30 बजे आर्लेकर को शपथ दिलाई। आर्लेकर ने आरिफ मोहम्मद खान का स्थान लिया है जिन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, उनके कैबिनेट सहयोगियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। आर्लेकर बुधवार को यहां पहुंचे थे। मुख्यमंत्री विजयन, केरल विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर और मंत्रियों के. राजन तथा रामचंद्रन कदन्नापल्ली ने…
ढाका। बांग्लादेश में आज चट्टोग्राम की एक अदालत ने हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुनवाई की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जज ने ब्रह्मचारी को जमानत देने से इनकार कर दिया। चिन्मय नवंबर से जेल में बंद हैं। द डेली स्टार के अनुसार, चट्टोग्राम मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश एमडी सैफुल इस्लाम ने लगभग 30 मिनट तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका खारिज कर दी। मेट्रोपॉलिटन लोक अभियोजक एडवोकेट मोफिजुल हक भुइयां ने इसकी पुष्टि की। चिन्मय के वकील अपूर्व कुमार भट्टाचार्जी ने…
