काठमांडू। नेपाल में चीन के राजदूत आए दिन अपने बयान और सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। ताजा मामला पिछले महीने नेपाल में हुई बस दुर्घटना को लेकर उनके असंवेदनशील बयान का है, जिसकी वजह से उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। नदी में गिरी बसों को खोजने के लिए नेपाल और भारत की एनडीआरएफ की टीम ने 20 किलो का चुंबक डाला था, जो खो गया था। इस संबंध में आई खबर को ट्वीट करते हुए नेपाल में चीन के राजदूत छंग सोन ने लिखा ‘पहले चुंबक ढूंढ लो, बस बाद में ढूंढना।’…
Author: shivam kumar
विशेष चुनावी मुकाबले का संकेत है झारखंड विस में सियासी युद्ध पांच साल में पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष एकदम आमने-सामने दोनों ही पक्ष अपने-अपने स्टैंड पर अड़ गये, तो बन गये कुछ नये कीर्तिमान अच्छी बात यह हुई कि किसी भी पक्ष ने संवैधानिक मर्यादाओं को नहीं लांघा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की पांचवीं विधानसभा के अंतिम सत्र के आखिरी दो दिनों में सदन के भीतर और बाहर जो कुछ हुआ और हो रहा है, उससे एक बात साफ हो गयी है कि अब झारखंड का सत्ता पक्ष और…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर से झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 10 एलइडी वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इन सभी एलइडी वाहनों के माध्यम से रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। राज्य के सभी जिलों में उपायुक्तों ने प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन रवाना किये जाने के बाद रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला सहित राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों ने अपने-अपने…
-राजधानी रांची में कोई भी सुरक्षित नहीं, भय का माहौल रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को रांची राजधानी में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुखदेवनगर निवासी गोपाल कृष्ण की हत्या की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंत्री श्री सेठ ने कहा, आखिर रांची की पुलिस कर क्या रही है। रोज दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं, प्रशासन मौन है। सरकार को कोई मतलब नहीं, आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। क्या सरकार, प्रशासन, और अपराधियों का गठजोड़ चल रहा है। राजधानी रांची क्राइम सिटी का अड्डा बन चुकी है। इन अपराधियों के सामने सरकार और प्रशासन पंगु बना…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन चार विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गये। इन विधेयकों में झारखंड अग्निशमन सेवा विधेयक 2024, झारखंड कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक 2024, झारखंड खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक 2024 और झारखंड निजी विश्वविद्यालय विधेयक 2024 शामिल हैं। सबसे पहले झारखंड अग्निशमन सेवा विधेयक 2024 को प्रभारी मंत्री बैजनाथ राम ने सदन में रखा। इस पर लंबोदर महतो ने विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का आग्रह किया। कहा कि एक दिन पहले ही विधेयक की कॉपी मिली है। इसका अध्ययन नहीं कर पाये हैं। राज्य में अग्निशमन की भयावह स्थिति है।…
रांची। भाजपा विधायकों ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो को पद से हटाने के लिए प्रभारी सचिव को पत्र लिखा है। झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम 158 (1) के तहत उन पर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि झारखंड विधासभा सत्र के चौथे दिन बीजेपी विधायकों ने अनुबंधकर्मी और रोजगार के मुद्दे को उठाया और इस पर सीएम को बोलने की मांग की थी। सीएम के नहीं बोलने पर भाजपा विधायकों ने जम कर हंगामा किया था। वहीं स्पीकर द्वारा सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विधायक देर रात तक वेल में…
नई दिल्ली। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने एचडीएफसी लाइफ पर सख्त कार्रवाई की है। नियामक ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक करोड़ रुपये का जुर्माना पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के लिए और सेवाओं के आउटसोर्सिंग में अनियमितताओं के कारण नियामक ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एचडीएफसी लाइफ ने रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी है कि इरडा नियमों का उल्लंघन करने के लिए उसके ऊपर कुल 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी के मुताबिक नियामक ने सितंबर, 2020 में…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज की तेजी के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 70 हजार कैरेट के ऊपर 70,520 रुपये से लेकर 70,370 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 64,660 रुपये से लेकर 64,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी की कीमत में भी आज तेजी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 87,200 रुपये प्रति किलोग्राम के…
नई दिल्ली। हिजबुल्ला द्वारा इजराइल पर किए गए हमले का दुनिया भर के स्टॉक मार्केट पर असर हुआ है। भारतीय बाजार भी इस जियो-पॉलिटिकल टेंशन की वजह से आज औंधे मुंह गिरकर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। ये स्थिति तब है, जब 1 दिन पहले गुरुवार को ही घरेलू शेयर बाजार ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने में सफलता हासिल की थी। लेकिन जियो-पॉलिटिकल टेंशन के कारण आज के कारोबार की शुरुआत ही बड़ी गिरावट के साथ हुई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.89 प्रतिशत और निफ्टी 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। एशियाई बाजार भी आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के कमजोर प्रदर्शन और जॉब डेटा की गिरावट की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ लाल…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल के मूल्य में कुछ इजाफा हुआ है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 81 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 77 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। इस समय ब्रेंड क्रूड 0.65 डॉलर यानी 0.82 फीसदी की उछाल के साथ 80.17 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.66 डॉलर यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 76.97 यूएस डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल…