Author: shivam kumar

लोहरदगा। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पंचायत स्तर तक प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वाहन के जरिये योजना की सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही वाहन में प्रदर्शित क्यूआर कोड के माध्यम से योजना का फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। इस मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक प्रमोद दास, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक समेत अन्य उपस्थित थे।

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से नदियों में बाढ़ आ गई है। दामोदर और भैरवी नदी का जलस्तर अचानक से बढ़ गया है। भैरवी नदी में बाढ़ आने की वजह से रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में भी पानी घुस गया है। वहां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया है। दूसरे द्वारा से श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया जा रहा है। भैरवी नदी का पानी बली स्थल तक पहुंच गया है। साथ ही अन्य रास्तों में भी पानी घुस गया है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी…

Read More

रांची। अपराधियों की गोली से घायल इलाजरत रांची के धुर्वा के पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह की मौत दिल्ली के एम्स में हो गयी। धुर्वा में बीते 7 जुलाई को को अपराधियों ने उन्हें गोली मारी थी। इस हत्याकांड का मुख्य आरोपित सत्यम पाठक और धीरज मिश्रा अभी भी फरार है। हालांकि रांची पुलिस ने हत्याकांड में शामिल उत्तरप्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वेद प्रकाश सिंह पर अपराधियों ने उस वक्त हमला किया था, जब वे 7 जुलाई की शाम धुर्वा बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय दुकान में बैठे…

Read More

रांची। झारखंड में दो दिन से हो रही घनघोर बारिश की वजह से कई पुल-पुलिया ध्वस्त हो गए। शुक्रवार देररात रांची के रातू रोड में गरगा नदी पर बना डायवर्सन बह गया, तो शनिवार सुबह बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में करोड़ों की लागत से बना बोकारो नदी पर बना पुल बह गया। इस दौरान एक ग्रामीण के भी बह जाने की सूचना है। मुखिया ने बताया कि गोमिया प्रखंड में लगातार 24 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। बोकारो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी की तेज धार में पुल का एक हिस्सा टूटकर बह गया। बोकारो…

Read More

रांची। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अपने सहकर्मी गोपी कृष्णा की हत्या के विरोध में न्यायिक कार्य से अपने आप को शनिवार को दूर रखेंगे। इससे रांची सिविल कोर्ट में शनिवार को भी न्यायिक कार्य ठप्प रहेगा। रांची जिला बार एसोसिएशन के नए बार भवन के प्रथम तल पर शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस दौरान दिवंगत अधिवक्ता गोपी कृष्णा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। आयोजित शोक सभा में काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित हुए और घटना की घोर निंदा की। साथ ही आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार…

Read More

-शहीद अग्निवीरों के परिजनों को अनुकंपा पर नौकरी और अनुग्रह राशि देने का एलान -भाजपा ने जमीन लूट कर राज्य भर में अपना कार्यालय बनवाया -ये लोग जमीन लुटेरे और झारखंड को बांटने की साजिश करनेवाले हैं -भाषण के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित आजाद सिपाही संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विस सत्र के अंतिम दिन विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए जम कर हमला बोला। कहा कि उनकी सरकार ने राज्य में एक लाख लोगों को गैर-सरकारी नौकरी दी है। 83 प्रतिशत से अधिक स्थानीय मूलवासियों की नियुक्ति की गयी है। पांचवीं विधानसभा के…

Read More

रांची। रांची में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। बारिश के कारण शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के न्यू बांध गाड़ी दीपाटोली रोड नंबर पांच स्थित मुहल्ले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जानकारी के अनुसार 50 से अधिक घरों में पानी घुस गया है। इसमें 100 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। पानी में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया। एनडीआरएफ की टीम घरों और सड़क पर फंसे लोगों को रेस्क्यू की। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि लगभग 15…

Read More

रांची। भारी बारिश को देखते हुए रांची के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मिली खबर के मुताबिक संत थॉमस स्कूल धुर्वा ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। कई और स्कूलों के प्रबंधन स्कूल बंद रखने पर विचार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  इधऱ, मौसम विभाग ने कहा कि आगामी दिनों में तेज वर्षा की संभावना है, जिससे जलभराव और यातायात में बाधा उत्पन्न हो सकती है। रांची नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा का ध्यान रखें, घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न होने  पर…

Read More

पेरिस। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को यवेस-डु-मनोइर स्टेडियम में चल रहे पेरिस ओलंपिक में पूल बी मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से शिकस्त दी। म्यूनिख में 1972 ओलंपिक के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह उनकी पहली जीत है। भारत ने अपने पिछले गेम में गत चैंपियन बेल्जियम से 1-2 से हार के बाद वापसी की। भारत ने मैच में तेज शुरुआत की और पहले क्वार्टर में अभिषेक (12′) और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (13′) ने दो मिनट के भीतर स्कोर कर भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। हालाँकि, थॉमस क्रेग (25′) ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में…

Read More

पेरिस। भारत के बलराज पंवार शुक्रवार को फाइनल डी में पांचवें स्थान पर रहने के बाद पेरिस 2024 ओलंपिक रोइंग प्रतियोगिता में पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में 23वें स्थान पर रहे। पेरिस 2024 में एकमात्र भारतीय नाविक बलराज ने 7:02.37 का समय निकाला, जो पेरिस 2024 में उनका सर्वश्रेष्ठ समय था। मोनेगास्क रोवर क्वेंटिन एंटोगनेली ने 6:54.93 के साथ फाइनल डी जीता। हालाँकि पुरुष एकल स्कल्स स्पर्धा में बलराज की अंतिम स्थिति, जिसमें 33 नाविकों ने प्रतिस्पर्धा की थी, कागज पर बहुत प्रभावशाली नहीं दिखती, लेकिन हरियाणा के भारतीय सेना के जवान ने अपने पूरे अभियान में लगातार प्रगति दिखाई।…

Read More

सिंधु खेल से लेंगी कुछ समय का ब्रेक नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने शुक्रवार को पेरिस ओलंपिक के राउंड ऑफ 16 में महिला एकल की हार पर बात करते हुए इसे “अपने करियर की सबसे कठिन हार” करार दिया और खुलासा किया कि वह खेल से कुछ समय का ब्रेक भी लेंगी। पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन पदक जीतने की भारत की उम्मीदों को उस समय बड़ा झटका लगा जब शीर्ष शटलर सिंधु महिला एकल प्री-क्वार्टर में छठी वरीयता प्राप्त चीनी शटलर ही बिंग जियाओ से सीधे सेटों में 21-19, 21-14 से हार गईं। रियो…

Read More