Author: shivam kumar

लॉस एंजिल्स। मशहूर बेसबॉल खिलीड़ी फर्नांडो वालेंजुएला का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। डोजर्स पिचर वालेंजुएला ने 1981 के सीजन में 20 वर्षीय युवा के रूप में बेसबॉल को एक विचित्र विंडअप के साथ फेंककर प्रशंसकों को रोमांचित किया। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, लॉस एंजिल्स डोजर्स टीम के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी स्टेन कास्टेन ने मंगलवार को बयान में उनकी मृत्यु की पुष्टि की। मेक्सिको में जन्मे फर्नांडो बाएं हाथ के पिचर के रूप में विख्यात रहे हैं। बयान में उनकी मृत्यु कारण नहीं बताया गया है।

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में लगातार उतार-चढ़ाव होता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर-नीचे होती रही। शुरुआती कारोबार में फिलहाल खरीदारों का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान सीमित दायरे में कारोबार होता रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक सपाट स्तर पर मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए‌। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,851.20 अंक…

Read More

मकाऊ। मकाऊ ग्रैंड प्रिक्स के 71वें संस्करण का आयोजन 14 से 17 नवंबर तक किया जाएगा। मकाऊ ग्रैंड प्रिक्स आयोजन समिति (एमजीपीओसी) ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उक्त घोषणा की। इस साल के ग्रैंड प्रिक्स में सात इवेंट, मकाऊ ग्रैंड प्रिक्स – एफआईए एफआर वर्ल्ड कप, मकाऊ जीटी कप – एफआईए जीटी वर्ल्ड कप, मकाऊ गुआ रेस – कुम्हो एफआईए टीसीआर वर्ल्ड टूर इवेंट ऑफ मकाऊ, मकाऊ मोटरसाइकिल ग्रैंड प्रिक्स – 56वां संस्करण, ग्रेटर बे एरिया जीटी कप (जीटी4), मकाऊ रोडस्पोर्ट चैलेंज और मकाऊ रोडस्पोर्ट – मकाऊ एसएआर एस्टेब्लिशमेंट कप, शामिल हैं। एमजीपीओसी ने कहा कि मकाऊ…

Read More

– राइस एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने लिया फैसला नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उसना चावल यानी उबले चावल (परबॉयल्ड राइस) पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को खत्म कर दिया है। पिछले सप्ताह ही हाई लेवल मिनिस्टीरियल पैनल ने इस आशय का निर्णय लिया था‌‌। अब इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए पिछले महीने ही उसना चावल पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को 20 प्रतिशत से घटा कर 10 प्रतिशत किया गया था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में चावल…

Read More

कजान। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के शहर कजान पहुंच गए। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने तातारस्तान स्टेट काउंसिल की प्रेस सेवा के हवाले से कहा कि गुटेरेस रूस के वोल्गा क्षेत्र के कजान पहुंचे हैं। गुटेरेस का कजान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तातारस्तान गणराज्य की राज्य परिषद के अध्यक्ष फरीद मुखमेत्शिन ने स्वागत किया। सम्मेलन का समापन 24 अक्टूबर को होगा। ब्रिक्स समूह की स्थापना 2006 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने की थी। दक्षिण अफ्रीका 2011 में इसमें शामिल हुआ। पहली जनवरी, 2024 को मिस्र, इथियोपिया,…

Read More

कीव। रूस की सेना ने पूर्वी यूक्रेन के गढ़ चासिव यार शहर पर चढ़ाई की है। इसके बाद रूस और यूक्रेन के सैनिकों के बीच लड़ाई शुरू हो गई है। इसे संकटग्रस्त कीव के लिए झटका माना जा रहा है। चासिव यार एक पहाड़ी की चोटी पर है। युद्ध पूर्व इस शहर में लगभग 12,000 लोग रहते थे। लड़ाई के बाद यहां की इमारतें भुतहा खंडहर नजर आ रही हैं। रूस के समाचार पत्र द मॉस्को टाइम्स ने अपनी खबर में यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी। इस अधिकारी का कहना है कि रूसी सेना…

Read More

-बरहेट से हेमंत, गांडेय से कल्पना दुमका से बसंत सोरेन लड़ेंगे चुनाव रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार, झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है। इसमें बरहेट (अजजा) से हेमंत सोरेन, राजमहल से एमटी राजा, बोरियो (अजजा) से धनन्जय सोरेन, महेशपुर (अजजा) से स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा (अजजा) से आलोक सोरेन, नाला से रविंद्रनाथ महतो, दुमका (अजजा) से बसंत सोरेन, मधुपुर से हफीजुल हसन, सारठ से उदय शंकर सिंह, गांडेय से कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार, डूमरी से बेबी देवी, चंदनक्यारी (अजा) से उमाकांत रजक, टुंडी…

Read More

रांची। रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) में बुधवार को सुबह छापेमारी की गयी। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और एसडीओ उत्कर्ष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। लगभग 2 दो घंटे की छापेमारी में जेल के सभी वार्डों को खंगाल गया।इस दौरान किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। छापेमारी में पुलिस उपाधीक्षक, सदर, कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची, थाना प्रभारी सदर, खेलगांव के अतिरिक्त पुलिस बल शामिल थे।

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इस्तीफे की वजह से खाली केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए होने जा रहे उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बताया गया है कि प्रियंका वायनाड कलेक्ट्रेट तक रोड शो के बाद अपना पर्चा भरेंगी । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी अपने-अपने आवास से वायनाड के लिए रवाना हुए हैं। वह इस मौके पर मौजूद रहेंगे। प्रियंका और सोनिया गांधी वायनाड पहुंच चुकी हैं। वायनाड में 13 नवंबर को मतदान होना है।

Read More

गढ़वा। गढ़वा से रांची आ रही बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। वहीं पुलिस ने गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, लोहरदगा एसपी हारिश बिन जमा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कुडू चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक बस से 23 किलो गांजा मिला। बरामद गांजा की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह गांजा कहां…

Read More