बेरमो। बेरमो में इन दिनों चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही चोरी से एक तरफ बेरमो वासियों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की रात्रि गश्ती पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला बेरमो थाना क्षेत्र के रीजनल अस्पताल ढोरी कॉलोनी क्षेत्र का है, जहां चोरों ने चार बंद घरों को अपना निशाना बनाया। सीसीएल ढोरी के कल्याणी के माइनिंग सरदार संत विश्वकर्मा व अभिषेक शर्मा और केंद्रीय अस्पताल ढोरी के सीनियर फार्मासिस्ट अजय कुमार झा व नर्स अशोक भालोटिया के घर का ताला तोड़ चोर…
Author: shivam kumar
भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड स्थित दो बिहार गर्ल्स बटालियन एनसीसी भागलपुर का अब नया नाम 47 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर हो गया है। ऑल इंडिया एन सी सी विस्तार योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत दो बिहार गर्ल्स बटालियन को सर्वप्रथम एक मिश्रित बटालियन बनाने का गौरव प्राप्त हुआ है। जिसमें अब अधिकतम 33 प्रतिशत लड़के भी एनसीसी में प्रवेश ले सकेंगे। वस्तुतः मिश्रित बटालियन का यह नव-नामकरण युक्त एनसीसी यूनिट प्रमुखतः गर्ल्स बटालियन के तौर पर ही कार्य करती रहेगी। फिर भी एनसीसी में प्रवेश के समय लड़कियों की कमी को पूरा करने के लिए कुछ लड़कों का भी रिक्त…
गिरिडीह। जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग- अलग सडक हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना निमियाघाट थाना के ईसरी बाजार में कलाली रोड के समीप की है। बताया गया कि टीएमटी छड़ लोडेड ट्रेलर ने एक मारुति ओमनी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मारुति सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ईसरी बाजार के रहने वाले चीकू पंडित (30) के रूप में की गई है । वहीं दूसरी घटना डुमरी के असुरबांध के समीप हुई। जहां एक अज्ञात गाड़ी के टक्कर से बाइक चालक पीयूष…
रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने राज्य भर के लोगों को नये वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि नये साल में हमारा जन सरोकार बना रहेगा। राज्य हित एवं जनहित में हमारी सक्रियता बनी रहेगी। लोगों के सुख-दुख का साथी बना रहूंगा। घर-घर से हमारा जुड़ाव बना रहे, इसको लेकर हमारा निरंतर प्रयास रहेगा। गोमिया विधानसभा क्षेत्र की जनता से हमारा अपना पन बना रहेगा। क्षेत्र व क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कल्याण हो, उन्नति, तरक्की व प्रगति हो ,इसको लेकर भी हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे। नये साल…
सेवानिवृत्त अंगरक्षक पीके पंकज को किया गया सम्मानित रांची। एचइसी परिसर स्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के आवास पर बुधवार को नये वर्ष के आगमन पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्री सहाय ने सभी आगंतुकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। मौके पर श्री सहाय के अंगरक्षक रहे पीके पंकज (पुलिस अवर निरीक्षक) को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। श्री सहाय ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। विदित हो कि पीके पंकज लगभग बीस वर्ष तक श्री सहाय के अंगरक्षक के पद पर कार्यरत रहे। इस अवसर पर कांके के विधायक सुरेश बैठा, खिजरी के…
रांची। झारखंड के आइपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिलने के बाद साल के पहले ही दिन झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के द्वारा बैच लगा कर उन्हें सम्मानित किया गया है। 31 दिसंबर 2024 को झारखंड पुलिस के 9 आइपीएस अधिकारियों को प्रमोशन मिला था। साल के पहले दिन झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के द्वारा नव प्रोन्नत पुलिस महानिरीक्षक अनूप बिरथरे, पटेल मयूर कन्हैया लाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक चंदन कुमार झा और पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को मिला था प्रमोशन आपको बता दे की मंगलवार को राज्य सरकार ने 9 आइपीएस में से…
सरायकेला। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बुधवार को खरसावां शहीद स्थल पहुंचे। उन्होंने गोलीकांड के शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पवित्र शहीद स्थल आज भी शहीदों की वीर गाथाओं को बयां कर रहा है। वर्षों पूर्व जिस उद्देश्य को लेकर लोगों ने अपनी कुबार्नी यहां दी, उसकी कीमत आज के जनमानस को समझना होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस शहीद स्थल पर शीश झुकाने वाले सभी लोगों का स्वागत होना चाहिए। स्थल की पवित्रता सदा बनी रहनी चाहिए, क्योंकि इस शहीद स्थल से लोगों को जीवन जीने…
अररिया। भारत सरकार के पूर्व रक्षा राज्य मंत्री डूमर लाल बैठा की सौवीं जयंती बुधवार को बंगाली टोला स्थित उनके आवासीय परिसर में समारोहपूर्वक मनाई गई।जयंती पर पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता सहित गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर वक्ताओं ने उनके सामाजिक और राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डूमर लाल बैठा ने 1952 में पहली बार इस क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीतकर मंत्री बने थे और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया। छात्र जीवन से ही…
नई दिल्ली। डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने बुधवार को नए साल की शुभकामनाएं दीं। भारत ने पूरे देश में जश्न के साथ 2025 का स्वागत किया और विभिन्न शहरों में लोगों ने इस अवसर को खुशी और उत्साह के साथ मनाया। कई शहरों में पार्टियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लाइव संगीत प्रदर्शनों और थीम वाली सजावट के साथ नए साल का जश्न शुरू हो गया। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर मनु ने कहा, “2024 के उतार-चढ़ाव, अच्छे और बुरे के लिए चीयर्स! आइए 2025 का स्वागत नए संकल्पों के साथ करें जो हमारे जीवन को बेहतर बनाते हैं।” पेरिस ओलंपिक…
विशेष दिल्ली और बिहार में विधानसभाचुनाव के दौरान मचेगा धमाल राज्यसभा की आठ सीटों पर होनेवाले चुनाव में भिड़ेंगे गठबंधन शताब्दी वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी कुछ नया जरूर करेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सितंबर में मनायेंगे अपना 75वां जन्मदिन नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। साल 2024 विदा हो चुका है और 2025 हमसे गलबहियां कर रहा है। नये साल के स्वागत में मनाये जा रहे जश्न के बीच गुजर गये साल के दौरान घटी घटनाएं अब इतिहास के पन्नों में समा चुकी हैं। लेकिन कहा जाता है कि आगे बढ़नेवाला समाज…
मुंबई। महाराष्ट्र एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड (एटीएस) की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पिछले चार दिनों में मुंबई, नासिक, नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर में विशेष मुहिम चलाकर नौ बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इनमें आठ पुरुष और एक महिला है। एटीएस सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध पिछले एक महीने से विशेष अभियान चला रहा है। इस विशेष अभियान के तहत 19 मामलों में कुल 43 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इन सभी मामलों में छानबीन जारी है। एटीएस के अनुसार गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक जाली…
