Author: shivam kumar

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में ऐतिहासिक पुस्तक ‘जम्मू कश्मीर और लद्दाख: थ्रू द एजेस’ का विमोचन करेंगे। यह पुस्तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर केंद्रित है। हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित यह किताब नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया और भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के साझा प्रयास का परिणाम है। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की बुधवार को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे। कार्यक्रम में प्रख्यात लेखक, शिक्षाविद, शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने कहा है कि वह हार नहीं मानेंगे और देश की रक्षा के लिए अंत तक लड़ेंगे। उन्होंने यह प्रतिज्ञा गिरफ्तारी की तैयारियों के बीच की है। येओल की मार्शल लॉ लागू करने की अल्पकालिक घोषणा के बाद के ‘अप्रत्याशित घटनाक्रम’ पर नेशनल असेंबली में महाभियोग प्रस्ताव पारित हो चुका है। अब संवैधानिक अदालत को तय करना है कि उन्हें महाभियोग प्रस्ताव का सामना करना होगा या नहीं। उनपर विद्रोह के साथ अपने कुछ सहयोगियों और राजनीतिक विरोधियों की गिरफ्तारी की साजिश रचने का भी आरोप है। वह शक्तिशाली जांच एजेंसी (भ्रष्टाचार…

Read More

-राष्ट्रपति बाइडेन ने दिया जांच का आदेश, कहा-यह गंभीर घटना, इसका हो सकता है न्यू ऑरलियन्स आतंकी हमले से संबंध वाशिंगटन। अमेरिका के न्यू ऑर्लिन्स में नये साल के पहले दिन हुए हमले के बाद अब लास वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल होटल के बाहर साइबरट्रक में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे गंभीर घटना बताते हुए जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना का न्यू ऑर्लिन्स में हुए आतंकी हमले से संबंध हो सकता है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, बुधवार सुबह लास वेगास में ट्रंप इंटरनेशनल होटल…

Read More

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के बजाय अध्यादेश लाने पर अधिक जोर दे रहे हैं। पिछले हफ्ते सहकारी बैंक नियमन संबंधी अध्यादेश लाने के बाद अब सरकार दल विभाजन संबंधी अध्यादेश लाने की तैयारी में है। यह खुलासा खुद प्रतिनिधि सभा के स्पीकर देवराज घिमिरे ने किया। सभी दलों के प्रमुख सचेतकों के साथ हुई बैठक में घिमिरे ने सरकार के इस रुख पर असंतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार की उदासीनता ठीक नहीं है। उन्होंने सत्ता पक्ष के प्रमुख सचेतकों को इसके लिए आगाह भी किया। घिमिरे…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया की विमानन कंपनी जेजू एयर को हालिया दुर्घटना के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। अधिकारियों का कहना है कि यह पेशेवर लापरवाही है। इसलिए गुरुवार को जेजू एयर के सभी कार्यालयों और कुछ अन्य स्थानों पर छापा मारकर तलाशी ली गई। मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित कंपनी के कार्यालय का रिकार्ड खंगाला गया। सेना ने इस दुर्घटना की अलग जांच शुरू कर दी है। द कोरिया टाइम्स समाचार पत्र की खबर में यह जानकारी दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जियोनाम प्रांतीय पुलिस ने दक्षिण पश्चिम दक्षिण कोरिया में हवाई अड्डे, जेजू एयर…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना महंगा हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आज 400 रुपये से लेकर 440 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई है। सोने के भाव में आई तेजी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,150 रुपये से लेकर 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,650 रुपये से लेकर 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई । बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव भी बना, लेकिन थोड़ी ही देर में खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.50 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में नए साल के मौके पर छुट्टी होने की वजह से कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है। नए साल की छुट्टी के कारण पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में कोई कारोबार नहीं हुआ, जिसकी वजह से डाउ जॉन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डेक में कोई बदलाव नहीं हुआ। दूसरी ओर छुट्टी के बाद डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज बढ़त के साथ…

Read More

पटना। देश के उत्तर में बर्फबारी का असर अब पूरे बिहार में भी दिखने लगा है। पटना मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पटना में ठंड की वजह से जिलाधिकारी डॉ. चंद्र शेखर सिंह ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सुबह 9 बजे के बाद संचालित करने का निर्देश दिया है। उनकी ओर से जारी लेटर के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच ही स्कूल संचालित किया जा सकेगा। पटना डीएम का यह आदेश 6 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर…

Read More

रामगढ़ डीसी ने जिलावासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं -डीसी ने कहा-जिले के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से करेंगे कार्य -नव वर्ष पर रामगढ़ डीसी की अपील, जिले के विकास में मिलकर करें योगदान रामगढ़। नव वर्ष (2025) के अवसर पर रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने सभी जिलावासियों को शुभकामनाएं दी। चंदन कुमार ने कहा कि जैसे वर्ष 2024 में विकास के लिए प्रयास किये गये, उसी तरह 2025 में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और नियुक्तियों के क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य जारी रहेगा। डीसी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे रामगढ़ के विकास…

Read More

काठमांडू। भारत और नेपाल के बीच व्यापार, पारगमन और सहयोग पर अंतर-सरकारी समिति (आईजीसी) की बैठक 9-10 जनवरी को काठमांडू में आयोजित की जा रही है। नेपाल के उद्योग, वाणिज्य तथा आपूर्ति मंत्रालय की तरफ से इस बैठक की तैयारी की जा रही है। वाणिज्य सचिव गोविंद बहादुर कार्की ने कहा कि इस अंतर सरकारी समिति की बैठक में व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। आईजीसी एक नियमित बैठक है और नेपाल के पास इस बैठक के लिए कोई विशिष्ट एजेंडा नहीं है। वाणिज्य सचिव के मुताबिक…

Read More