Author: shivam kumar

-विभाग की लापरवाही से राजस्व का भारी नुकसान -पथ निर्माण में संवेदकों को 5.29 करोड़ का अधिक भुगतान रांची। विधानसभा के पटल पर शुक्रवार को एजी की रिपोर्ट पेश किया गया। इसमें करीब 2000 करोड़ का हिसाब-किताब नहीं मिला है। इस पर एजी की रिपोर्ट में आपत्ति दर्ज करायी गयी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि झारखंड ने पथ निर्माण विभाग पर आरोप है कि कार्यपालक अभियंताओं ने अनुबंधों में प्रावधान के बावजूद मूल समायोजन की गणना ठीक से नहीं की। जिसके परिणाम स्वरुप पांच प्रमंडलों में साथ सड़क कार्यों के संवेदकों को 5 करोड़ 29 लाख रुपये अधिक…

Read More

भाजपा का मुद्दा विधायक जिताना नहीं बल्कि झारखंड को बचाने का है झारखंड सरकार लिख कर दे दे कि राज्य से घुसपैठियों को भगाने की जिम्मेवारी केंद्र सरकार की है, हम विचार करेंगे भाजपा हिंदू समाज का घर है, हिंदू समाज एकत्रित होना चाहिए, सुरक्षित रहना चाहिए भाजपा अगर हिंदू-मुसलमान कर रही तो कांग्रेस तो केवल मुसलमान-मुसलमान कर रही जमशेदपुर। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा झारखंड के विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। जहा उनके पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की और कहा…

Read More

रांची। विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूछा कि क्या झारखंड में भी एक मिनी पाकिस्तान बन रहा है। यहां की सरकार काम नहीं कर रही। सवाल पूछने पर पीट रही है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने झारखंड सरकार से खूंटपानी के मेजोडिंबा मौजा में कोल्हान आवासीय विद्यालय का भवन जल्द से जल्द बनाने की मांग की। बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मीडिया से बात करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार सदन में किसी भी…

Read More

काठमांडू। नेपाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही पिछली प्रचण्ड सरकार से निकट रहे अधिकारियों पर गाज गिरना शुरू हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री के निकट रहे सरकार और पुलिस के आला अधिकारियों का या तो स्थानांतरण किया जा रहा है या फिर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। ताजा मामला केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) के प्रमुख पुलिस के अतिरिक्त महानिरीक्षक (एआईजी) श्यामलाल ज्ञवाली से जुडा है। गृह मंत्रालय ने ज्ञवाली के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, हाई प्रोफाइल मामलों को अनुचित लेन देन के जरिए केस को दबाने, राजनीतिक संरक्षण में तत्कालीन विरोधी दल के…

Read More

काठमांडू। नेपाल में चीन के राजदूत आए दिन अपने बयान और सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे रहते हैं। ताजा मामला पिछले महीने नेपाल में हुई बस दुर्घटना को लेकर उनके असंवेदनशील बयान का है, जिसकी वजह से उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। नदी में गिरी बसों को खोजने के लिए नेपाल और भारत की एनडीआरएफ की टीम ने 20 किलो का चुंबक डाला था, जो खो गया था। इस संबंध में आई खबर को ट्वीट करते हुए नेपाल में चीन के राजदूत छंग सोन ने लिखा ‘पहले चुंबक ढूंढ लो, बस बाद में ढूंढना।’…

Read More

विशेष चुनावी मुकाबले का संकेत है झारखंड विस में सियासी युद्ध पांच साल में पहली बार सत्ता पक्ष और विपक्ष एकदम आमने-सामने दोनों ही पक्ष अपने-अपने स्टैंड पर अड़ गये, तो बन गये कुछ नये कीर्तिमान अच्छी बात यह हुई कि किसी भी पक्ष ने संवैधानिक मर्यादाओं को नहीं लांघा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की पांचवीं विधानसभा के अंतिम सत्र के आखिरी दो दिनों में सदन के भीतर और बाहर जो कुछ हुआ और हो रहा है, उससे एक बात साफ हो गयी है कि अब झारखंड का सत्ता पक्ष और…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर से झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए 10 एलइडी वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इन सभी एलइडी वाहनों के माध्यम से रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। राज्य के सभी जिलों में उपायुक्तों ने प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन रवाना किये जाने के बाद रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला सहित राज्य के सभी जिलों के उपायुक्तों ने अपने-अपने…

Read More

-राजधानी रांची में कोई भी सुरक्षित नहीं, भय का माहौल रांची। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को रांची राजधानी में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुखदेवनगर निवासी गोपाल कृष्ण की हत्या की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मंत्री श्री सेठ ने कहा, आखिर रांची की पुलिस कर क्या रही है। रोज दिनदहाड़े अपराध हो रहे हैं, प्रशासन मौन है। सरकार को कोई मतलब नहीं, आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। क्या सरकार, प्रशासन, और अपराधियों का गठजोड़ चल रहा है। राजधानी रांची क्राइम सिटी का अड्डा बन चुकी है। इन अपराधियों के सामने सरकार और प्रशासन पंगु बना…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन चार विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गये। इन विधेयकों में झारखंड अग्निशमन सेवा विधेयक 2024, झारखंड कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं विधेयक 2024, झारखंड खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक 2024 और झारखंड निजी विश्वविद्यालय विधेयक 2024 शामिल हैं। सबसे पहले झारखंड अग्निशमन सेवा विधेयक 2024 को प्रभारी मंत्री बैजनाथ राम ने सदन में रखा। इस पर लंबोदर महतो ने विधेयक को प्रवर समिति में भेजने का आग्रह किया। कहा कि एक दिन पहले ही विधेयक की कॉपी मिली है। इसका अध्ययन नहीं कर पाये हैं। राज्य में अग्निशमन की भयावह स्थिति है।…

Read More

रांची। भाजपा विधायकों ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो को पद से हटाने के लिए प्रभारी सचिव को पत्र लिखा है। झारखंड विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियम 158 (1) के तहत उन पर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि झारखंड विधासभा सत्र के चौथे दिन बीजेपी विधायकों ने अनुबंधकर्मी और रोजगार के मुद्दे को उठाया और इस पर सीएम को बोलने की मांग की थी। सीएम के नहीं बोलने पर भाजपा विधायकों ने जम कर हंगामा किया था। वहीं स्पीकर द्वारा सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विधायक देर रात तक वेल में…

Read More

नई दिल्‍ली। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने एचडीएफसी लाइफ पर सख्‍त कार्रवाई की है। नियामक ने नियमों का उल्लंघन करने के लिए 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक करोड़ रुपये का जुर्माना पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के लिए और सेवाओं के आउटसोर्सिंग में अनियमितताओं के कारण नियामक ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एचडीएफसी लाइफ ने रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी है कि इरडा नियमों का उल्लंघन करने के लिए उसके ऊपर कुल 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी के मुताबिक नियामक ने सितंबर, 2020 में…

Read More