शालीमार स्वीट्स के मालिक अनिल कुमार और उनकी मां पर दर्ज हुई प्राथमिकी रामगढ़। शहर में एक मिठाई दुकान बेचने के नाम पर एक व्यापारी ने दूसरे व्यापारी को ही ठग लिया। 30 लाख रुपए की ठगी का मामला अब रामगढ़ थाने पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार शहर के मेन रोड सुभाष चौक पर स्थित शालीमार स्वीट्स दुकान बेचने का ऑफर उसके मालिक अनिल कुमार के द्वारा पंजाबी मोहल्ला निवासी दलजीत सिंह आनंद और उनकी पत्नी जसमीत कौर को दिया गया था। इस मामले में दलजीत सिंह की पत्नी जसमीत कौर के नाम पर बाकायदा एक एग्रीमेंट भी बनाया…
Author: shivam kumar
रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के यमुना नगर में रहने वाले निरंजन प्रसाद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके बेटे की जहरीला पदार्थ देकर हत्या की है। मृतक के पिता बिहारी प्रसाद ने कहा कि उनका बेटा मंगलवार की रात करीब 12 बजे घर लौटा था। सुबह चार बजे के करीब जब निरंजन का छोटा भाई उसे उठाने गया, तो देखा की निरंजन के मुंह से झाग निकल रहा है और वह अचेत पड़ा हुआ है। इसके बाद निरंजन को तुरंत रिम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन…
स्टार प्रचारकों के वाहनों के लिए जारी किये जा रहे पास रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल विधानसभा निर्वाचन में अपने स्टार प्रचारकों के लिए वाहनों की सूची उपलब्ध करते हुए उनके पास संग्रहित कर लें। उन्होंने कहा कि स्टार प्रचारकों द्वारा इस्तेमाल में लाये जाने वाले वाहनों की सूची भी अवश्य उपलब्ध करा दें। वह बुधवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रहे थे। के रवि कुमार ने कहा है कि राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं तक आदर्श आचार…
पलामू। जिला मुख्यालय डालटनगंज के एसपी कोठी रोड आबादगंज के शुभम अग्रवाल (40) की हत्या कर दी गई। उसका शव मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ के डीटीएस टोला में डालटनगंज-चियांकी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे से बरामद किया गया। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेजी से अनुसंधान किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे सुआ डीटीएस टोला में रेलवे ट्रैक किनारे शव देखा गया। बाद में डेड बॉडी की पहचान की गई। सूचना मिलने पर…
रांची। एनआईए के विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत ने टेरर फंडिंग की जांच के दौरान गिरफ्तार कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे शंकर यादव की जमानत याचिका सुनवाई के बाद बुधवार को खारिज कर दी है। एनआईए ने लातेहार के बालूमाथ स्थित तेतरियाखाड़ कोलियरी में गोलीबारी मामले में टेरर फंडिंग की जांच के दौरान उसे नौ फरवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची लाया गया था। तब से वह जेल में ही है। गिरफ्तारी के दौरान उसके ठिकाने से एक करोड़ 30 लाख रुपये भी बरामद किए गए थे, जिसे अमन साहू…
रांची। पुलिस ने रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के जॉब्रों गांव में बुधवार को अवैध शराब भट्टी पर छापेमारी की। छापेमारी में लगभग ढाई सौ लीटर महुआ शराब, शराब बनाने का उपकरण, गुड, आठ अलमुनियम का बड़ा तसला सहित अन्य कई सामान बरामद किया गया। साथ ही भट्टी में रखा करीब 1000 किलो महुआ गुड मिश्रित घोल को नष्ट किया गया। इस दौरान तीन शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया। थाना प्रभारी बुढ़मू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब भट्टी में छापेमारी की गई। तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। मामले में आसपास के लोगों…
रांची। भाकपा माले राज्य कमेटी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें धनवार विधानसभा क्षेत्र से राजकुमार यादव, सिंदरी से चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो और निरसा से अरूप चटर्जी के नाम शामिल हैं। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय सुनिश्चित करने और इंडिया गठबंधन की जीत के लिए तमाम लोकतांत्रिक शक्तियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाकपा माले उन्हीं सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जहां पार्टी भाजपा को शिकस्त देने की स्थिति में है लेकिन गठबंधन की अभी बातचीत…
रांची। चाईबासा जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजश्री सावैयां ने मंगलवार को अपने पति नवीन सावैयां संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश कार्यालय में दोनों को सदस्यता दिलाई। मौके पर कहा कि भाजपा केवल पार्टी नहीं एक परिवार है। यह विकसित झारखंड, समृद्ध भारत का उत्कृष्ट विचार भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति-नीति एवं भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर लोग इस परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। साथ ही बाबूलाल ने उम्मीद जताई कि राजश्री के आने से चाईबासा में पार्टी और सबल होगी।
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदान के दिन सार्वजनिक यातायात को न्यूनतम प्रभावित करते हुए वाहनों का प्रबन्धन करें। प्रयास यह होना चाहिए कि मतदान दिवास के दिन आमजनों को आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो एवं आम जन-जीवन प्रभावित नहीं हो। मंगलवार को निर्वाचन सदन, रांची से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों एवं वाहन प्रबंधन कोषांग के पदाधिकारियों के साथ आॅनलाइन माध्यम से समीक्षा बैठक करते कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन के कार्यों में इस्तेमाल के लिए स्कूली वाहनों को भी अधिग्रहित करने के प्रावधान है। स्कूली बच्चों…
रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि भ्रम पालना अगर आपकी आदत बन चुकी है, तो खुशी-खुशी इस भ्रम को पालिए, लेकिन झारखंड की जनता के दिलों में भगवान बनने का भ्रम न पालिए। क्योंकि आदिवासी समाज के नाम पर राजनीति करने वालों ने आदिवासी जमीन पर ही कब्जा किया है, उसपर बैंक्वेट हॉल बनाने का सपना देखा है, वो भी हम झारखंडवासियों से अछूता नहीं है। इसके बाद भी जेएमएम- कांग्रेस गठबंधन सरकार को भ्रम पालना है, तो अच्छे से पालिए। बस इतना याद…
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र स्थित डाला सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत एक असिस्टेंट अफसर की पत्नी को एक अनजाने मोबाइल से आयी काल पर उन्हें 48 घंटे डिजिटल अरेस्ट करते हुए उनसे 2,94,262 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने मंगलवार को बताया कि डाला सीमेंट फैक्टरी निवासी सृष्टि मिश्रा ने चोपन थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 09 अक्टूबर की शाम उनके मोबाइल पर एक काल आयी। काल उठाने के बाद उन्हें नौ नम्बर दबाने के लिए कहा गया। नम्बर दबाते ही काल इनडायरेक्ट हो गई। उसके बाद मोबाइल पर उन्हें बताया गया…
