लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित एक शराब दुकान में गुरुवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की है। अपराधियों ने दो गोली चलायी। एक गोली शराब दुकान के गोदाम में लगी। वहीं दूसरी गोली दुकान के पास जन्मजय प्रसाद के मकान में लगी। इस गोलीबारी में शराब दुकानदार कृष्ण प्रसाद बाल-बाल बच गये। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मनिका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Author: shivam kumar
रांची। चैनल के मालिक अरूप चटर्जी ने धनबाद के तत्कालीन एसएसपी, डीएसपी समेत कुछ कोयला के कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर दाखिल याचिका की थी। मामले की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने राज्य सरकार के अलावा इडी और सीबीआइ से भी जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले में महाधिवक्ता राजीव रंजन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, इसमें बेबुनियाद बातें कही गयी हैं। इस मामले पर याचिकाकर्ता का कहना है कि उन्होंने अपने चैनल पर धनबाद से जुड़े…
रांची। एक मुलाकात अपनों के साथ अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में लातेहार,पलामू,गढ़वा जिले के प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं एवं उनके परिजनों के साथ मुलाकात कर संगठन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस अभियान के दौर में उनके साथ प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान भी साथ थे। इस क्रम में उन्होंने लातेहार जिले के लातेहार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभू यादव, सतबरवा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव, मेदिनीनगर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र तिवारी,…
रांची। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम का प्रसाद दिया।
रांची। राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम में शुक्रवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम आवास के पास खड़े थे। इसी दौरान एक अपराधी ने उनपर चाकू 40से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में काफी आक्रोश है। डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। हत्या के कारणों का…
खूंटी। जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही जोरदार और लगातार बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तीन दिनों में लगभग दो सौ मिलीमीटर बारिश हुई है। तीन दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। लगातार हो रही बारिश से लोगों को घरों से निकलना दुभर हो गया है। बारिश के कारण बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में भारी दिक्कत हो रही है। सबसे बड़ी आफत रोज कमाने खाने वालों पर है। दिहाड़ी मजदूरों का कामकाज ठप हो गया है। छोटे-बड़े व्यवसाय करने वालों के साथ ही सड़कों पर ठेला-खोमचा, चाय-पान और सब्जी की दुकान…
गिरिडीह। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के परसिया पंचायत के कुम्हार टोला में तालाब नुमा गड्डे में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे। जानकारी के अनुसार छोटी पंडित के आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और मुकेश कुमार पंडित के छह वर्षीय पुत्र साजन कुमार गुरुवार देर शाम में घर से कुछ ही दुरी में खेल रहे था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे तालाब नुमा गड्ढे में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में परिवार वाले दोनों बच्चों को गड्डे से निकालकर बगोदर के सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इस समय चर्चा में है। पौराणिक महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म दो भागों में बंटी हुई है। पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म के दूसरे शेड्यूल की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म के पहले भाग में भगवान राम और सीता के बचपन और उनकी शादी तक का सफर दिखाया जाएगा, जबकि दूसरे पार्ट में 14 साल का वनवास और रावण के खिलाफ युद्ध दिखाया जाएगा। दूसरे भाग की शूटिंग दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है। नितेश तिवारी ने पटकथा की मांग को…
खूंटी। जिला के तोरपा प्रखंड में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के प्रखंड प्रभारी सयूम अंसारी मुख्य रूप से शामिल हुए। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित बैठक में प्रखंड प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को सशक्त बनाने में उसके कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है। चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत की राह कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आसान होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को…
सरायकेला। जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईच्छापुर बस्ती में विगत दिनों नदी में नहाने के क्रम में डूबे दो नाबालिगों की मौत के सदमे से बस्ती के लोग अभी उबरे नहीं थे कि एक अन्य नाबालिग ने खुदकुशी कर बस्तीवासियों का दिल दहला दिया है। बताया जाता है कि उसने दोनों दोस्तों की मौत के वियोग में बीते गुरुवार की रात गले में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि अनिकेत महतो (15) आदित्यपुर स्थित विक्टोरिया स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र था। वह डूबकर मरे नाबालिग आदित्य महतो का जिगरी दोस्त था। मित्र की मौत के…
रांची। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को केमिस्ट्री-डे मनाया गया। यह आयोजन पीजी केमिस्ट्री आरयू तथा आइक्यूएसी रांची विश्वविद्यालय जरिये किया गया। भारत के प्रसिद्ध रसायनज्ञ आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की याद में केमिस्ट्री डे 2 अगस्त को मनाया जाता है। आचार्य पीसी रे ने ही आधुनिक भारत में शिक्षा के क्षेत्र में रसायन विज्ञान को स्थापित किया। उन्होंने अध्यापन के साथ ही पहली स्वदेशी दवा और कास्मेटिक्स उद्योग भी स्थापित किया। नेशनल केमिस्ट्री डे आयोजन में सबसे पहले कुलपति प्रो डा अजीत कुमार सिन्हा, प्रो डॉ जीडी मिश्र (वरिष्ठ प्राध्यापक केमिस्ट्री) प्रो डॉ एके डेल्टा (पीजी केमिस्ट्री…