रांची। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को देवघर के प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम का प्रसाद दिया।
Author: shivam kumar
रांची। राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम में शुक्रवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम आवास के पास खड़े थे। इसी दौरान एक अपराधी ने उनपर चाकू 40से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में काफी आक्रोश है। डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। हत्या के कारणों का…
खूंटी। जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही जोरदार और लगातार बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। तीन दिनों में लगभग दो सौ मिलीमीटर बारिश हुई है। तीन दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। लगातार हो रही बारिश से लोगों को घरों से निकलना दुभर हो गया है। बारिश के कारण बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने में भारी दिक्कत हो रही है। सबसे बड़ी आफत रोज कमाने खाने वालों पर है। दिहाड़ी मजदूरों का कामकाज ठप हो गया है। छोटे-बड़े व्यवसाय करने वालों के साथ ही सड़कों पर ठेला-खोमचा, चाय-पान और सब्जी की दुकान…
गिरिडीह। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के परसिया पंचायत के कुम्हार टोला में तालाब नुमा गड्डे में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे। जानकारी के अनुसार छोटी पंडित के आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और मुकेश कुमार पंडित के छह वर्षीय पुत्र साजन कुमार गुरुवार देर शाम में घर से कुछ ही दुरी में खेल रहे था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे तालाब नुमा गड्ढे में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में परिवार वाले दोनों बच्चों को गड्डे से निकालकर बगोदर के सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इस समय चर्चा में है। पौराणिक महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म दो भागों में बंटी हुई है। पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म के दूसरे शेड्यूल की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म के पहले भाग में भगवान राम और सीता के बचपन और उनकी शादी तक का सफर दिखाया जाएगा, जबकि दूसरे पार्ट में 14 साल का वनवास और रावण के खिलाफ युद्ध दिखाया जाएगा। दूसरे भाग की शूटिंग दिसंबर तक पूरी होने की उम्मीद है। नितेश तिवारी ने पटकथा की मांग को…
खूंटी। जिला के तोरपा प्रखंड में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के प्रखंड प्रभारी सयूम अंसारी मुख्य रूप से शामिल हुए। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आयोजित बैठक में प्रखंड प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को सशक्त बनाने में उसके कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है। चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत की राह कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आसान होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को…
सरायकेला। जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ईच्छापुर बस्ती में विगत दिनों नदी में नहाने के क्रम में डूबे दो नाबालिगों की मौत के सदमे से बस्ती के लोग अभी उबरे नहीं थे कि एक अन्य नाबालिग ने खुदकुशी कर बस्तीवासियों का दिल दहला दिया है। बताया जाता है कि उसने दोनों दोस्तों की मौत के वियोग में बीते गुरुवार की रात गले में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि अनिकेत महतो (15) आदित्यपुर स्थित विक्टोरिया स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र था। वह डूबकर मरे नाबालिग आदित्य महतो का जिगरी दोस्त था। मित्र की मौत के…
रांची। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को केमिस्ट्री-डे मनाया गया। यह आयोजन पीजी केमिस्ट्री आरयू तथा आइक्यूएसी रांची विश्वविद्यालय जरिये किया गया। भारत के प्रसिद्ध रसायनज्ञ आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे की याद में केमिस्ट्री डे 2 अगस्त को मनाया जाता है। आचार्य पीसी रे ने ही आधुनिक भारत में शिक्षा के क्षेत्र में रसायन विज्ञान को स्थापित किया। उन्होंने अध्यापन के साथ ही पहली स्वदेशी दवा और कास्मेटिक्स उद्योग भी स्थापित किया। नेशनल केमिस्ट्री डे आयोजन में सबसे पहले कुलपति प्रो डा अजीत कुमार सिन्हा, प्रो डॉ जीडी मिश्र (वरिष्ठ प्राध्यापक केमिस्ट्री) प्रो डॉ एके डेल्टा (पीजी केमिस्ट्री…
रांची। बुधवार को विधानसभा में रात्रि गुजारने के बाद भाजपा विधायकों का धरना प्रदर्शन चलता रहा। भाजपा अपनी मांगों को लेकर अड़ी रही। राजमहल विधायक अनंत ओझा के कार्यस्थगन प्रस्ताव पर सदन के अंदर लगातार चर्चा कराने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से करते रहे। इसी पर विधानसभा अध्यक्ष ने राजमहल विधायक अनंत ओझा सहित 18 विधायकों को निलंबित कर दिया। इसी पर भाजपा विधायक ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सरकार के इशारे पर कार्य कर रहे हैं, उनको ये समझना चाहिए कि अध्यक्ष का पद एक संवैधानिक पद है। अनंत ओझा ने कहा कि राज्य के…
नई दिल्ली। सीगल इंडिया लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) गुरुवार को निवेशकों के लिए खुल गया है। निवेशक इस आईपीओ के लिए 5 अगस्त 2024 तक बोली लगा सकते हैं। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 1252.66 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। ढांचागत क्षेत्र की सीगल इंडिया लिमिटेड ने अपने आईपीओ का मूल्य दायरा (प्राइस बैंड) 380-401 रुपये प्रति शेयर तय किया है। सीगल इंडिया का आईपीओ बोली लगाने के पहले दिन 12:40 बजे तक 0.24 गुना बुक हो चुका है। इस आईपीओ का खुदरा हिस्सा अब तक 0.40 गुना भर चुका है। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशन इंवेस्टरर्स का…
पेरिस। चल रहे पेरिस ओलंपिक में भारत को तीसरा पदक दिलाने के बाद भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह भारत के कांस्य जीत सके। कांस्य पदक पर निशाना साधने के बाद कुसाले ने कहा, “यह तनावपूर्ण था, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं भारत के लिए कांस्य पदक जीत सका। मैंने वही किया जो मैं इतने सालों से करता आ रहा हूँ।” उन्होंने आगे कहा, “मेरे दिमाग में कुछ ‘कीवर्ड’ थे। मैंने बस अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित किया। मैं पदक जीतकर उत्साहित हूँ। शायद यह अभी भी मेरे दिमाग में नहीं आया है,…