नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप मंगलवार को एक बार फिर डाउन हो गई। इस माह यह तीसरी बार है जब टिकट बुकिंग करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक करने में समस्या आने पर कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत दर्ज की। उन्होंने लिखा कि वह टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक उपयोगकर्ता ने लिखा, “#आईआरसीटीसी ऐप और वेब दोनों क्रैश हो गए। कैप्चा सर्वर क्रैश हो गया। उन्हें कैप्चा 2.0 का उपयोग…
Author: shivam kumar
मुंबई। भिवंडी शहर के कामताघर हनुमान नगर में पुलिस ने साेमवार की रात इलाके में छिप कर रह रहे बांग्लादेश के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी हैं। इन चारों के विरुद्ध भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह राष्ट्रविराेधी गतिविधियाें में शामिल हैं या नहीं। भिवंडी शहर के पुलिस उपायुक्त दहिकर ने बताया कि हनुमान नगर इलाके में बांग्लादेश के नागरिकाें के छिपकर रहने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर पुलिस ने हनुमान में बीती रात छापा मारकर बांग्लादेश के चार नागरिकों को…
-पुलिस के 17 जवान अपने कर्तव्यों को निर्वाहन करते हुए बलिदानी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों पर ठोस कार्रवाई की है। 20 मार्च 2017 से लेकर 28 दिसंबर 2024 तक पुलिस मुठभेड़ में 217 अपराधी मारे गये हैं जबकि पुलिस के 17 जवान अपने कर्तव्यों को निर्वाहन करते बलिदानी हुए हैं। मुठभेड़ों और गिरफ्तारियों ने यह साबित कर दिया है कि राज्य सरकार अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्ती अपना रही है। यह जानकारी मंगलवार काे राज्य पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार की ओर सेजारी विज्ञप्ति में दी गई। आंग्ल नए साल…
कोलकाता। केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और पश्चिम बंगाल औषध नियंत्रण निदेशालय की संयुक्त जांच में कोलकाता में एक थोक विक्रेता के ठिकाने से 6.6 करोड़ रुपये की नकली दवाइयां जब्त की हैं। जांच के दौरान थोक विक्रेता फर्म ‘केयर एंड क्योर फॉर यू’ की मालिक एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सीडीएससीओ के पूर्वी क्षेत्र के औषध निरीक्षक द्वारा की गई, जिसकी पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में कैंसर, मधुमेह और अन्य बीमारियों की दवाइयां मिलीं, जिन पर विभिन्न देशों जैसे आयरलैंड, तुर्की, अमेरिका और बांग्लादेश में निर्मित…
भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘देवा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का निर्देशन रोशन एंड्रयूज ने किया है, और इसकी पहली झलक का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है। अब खबर है कि इस फिल्म का पहला पाेस्टर 1 जनवरी को रिलीज होगा। अमिताभ बच्चन से होगा खास कनेक्शन एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘देवा’ का पहला पोस्टर नए साल के पहले दिन उनके प्रशंसकों के लिए एक खास तोहफा होगा।उसमें फिल्म में शाहिद कपूर का धांसू और दमदार अवतार देखने को मिलेगा। खबरें हैं कि इस फिल्म का खास कनेक्शन…
सुरभि ज्योति और गश्मीर महाजनी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘गुनाह’ के दूसरे सीजन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस सीरीज का दूसरा सीजन 3 जनवरी, 2025 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। बेव सीरीज ‘गुनाह-2’ के निर्माताओं ने हाल ही में इसका नया टीजर रिलीज किया है, जिसे प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। टीजर में प्यार और बदले की कहानी दिखी है। यह कहानी प्यार से शुरू होती है, लेकिन इसका अंजाम बदले की आग में लिखा जाता है। कहानी में रोमांच, इमोशन और ट्विस्ट से भरपूर सफर दिखाया जाएगा। निर्माताओं ने टीजर साझा…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि झारखंड में बेरोजगारी आसमान छू रही है। बेरोजगारी कम करने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की शुरूआत की गई थी लेकिन यह योजना केवल कागजों पर ही सीमित रह गई है। मरांडी ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में गिरिडीह जिले के 416 लोगों ने रोजगार के लिए आवेदन किया लेकिन एक भी व्यक्ति को ऋण स्वीकृत नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा…
रांची। नए वर्ष में रांची शहर का पुनर्विकास एवं री-डेवलेपमेंट प्लान तैयार करने का विचार रांची नगर निगम का है। इसे लेकर मंगलवार को अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में निगम के पदाधिकारियों, इंजीनियर्स व कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इसमें शहर के सभी वार्डों के सड़क-नाली की स्थिति, साफ-सफाई व मार्गों को जाम मुक्त एवं अतिक्रमण मुक्त करने की दृष्टिकोण से विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। बैठक में नगर निवेशक राम बदन सिंह, निगम के सभी अभियंतागण, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर एवं वार्ड सुपरवाइजर…
रांची। झारखंड कैडर के दो आइएएस साल के अंतिम दिन रिटायर हो गए। उत्पाद आयुक्त अमित प्रकाश के अलावा फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के विशेष सचिव राजू रंजन राय भी रिटायर हो गए। दोनों को आइएएस संवर्ग में प्रोन्नति मिली थी।
रांची। झारखंड कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी मुरारी लाल मीणा मंगलवार को सेवानिवृत हो गये। मुरारी लाल मीणा रेल डीजी के पद से रिटायर हुए हैं। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2024 में मुरारी लाल मीणा को डीजी रैंक में प्रोन्नति मिली थी। इससे पहले वे सीआईडी, स्पेशल ब्रांच और पुलिस मुख्यालय में कई पदों पर पदस्थापित रह चुके हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से तीन जनवरी, 2025 को मुरारी लाल मीणा को विदाई दी जाएगी।
रांची। नए साल के मौके पर बासुकीनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। सुरक्षा और व्यवस्थापन को ध्यान में रखते हुए, मंदिर परिसर और उसके आसपास के इलाकों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को कुछ खास निर्देश दिए हैं, ताकि भीड़ को सही तरीके से नियंत्रित किया जा सके और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।मंदिर के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही, श्रद्धालुओं की भीड़ को शांतिपूर्वक नियंत्रित करने के लिए…
