हजारीबाग। अंबेडकर चौक जिला बोर्ड के पास मंगलवार को पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व सांसद ने कहा कि अंबेडकर के खिलाफ गृह मंत्री का दिया गया बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और हम इसकी निंदा करते हैं। साथ उन्होंने अमित शाह से इस्तीफा की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मौके पर सीटू के गणेश कुमार ने कहा, “हम अंबेडकर के आर्दश और उनके जरिये स्थापित संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। अमित शाह का बयान न…
Author: shivam kumar
पलामू। जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत डंडार के मजदूर किसान कॉलेज में मंगलवार को हिमालयन उल्लू मिला। कॉलेज के शिक्षकों ने उल्लू को देखकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उल्लू का रेस्क्यू किया। उल्लू को पलामू टाइगर रिजर्व में सौंपने की जानकारी दी गई है। जिले में पहली बार हिमालयन उल्लू देखे जाने की जानकारी दी गयी है। मजदूर किसान कॉलेज में शिक्षकों ने दो उल्लू को उड़ते हुए देखा। अंजान पक्षी देखकर इसकी जानकारी वन विभाग के कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर कुंदरी के वन क्षेत्र पदाधिकारी महेन्द्र प्रसाद एवं…
रांची। रेलवे की बुनियादी सुविधाओं में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। हाल के दिनों में इन विकास कार्यों के परिणामस्वरूप विभिन्न महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिये ट्रेनों के संचालन की समीक्षा के पश्चात रांची रेल मंडल से परिचालित कुछ ट्रेनों की रांची-हटिया स्टेशन से प्रस्थान-आगमन समय में एक जनवरी 2025 से परिवर्तन किया गया है। संशोधित समय सारणी वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:- ट्रेन संख्या 18626 हटिया – पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन का हटिया प्रस्थान 05:45 बजे होगा। ट्रेन संख्या 13514 हटिया – आसनसोल एक्सप्रेस का हटिया प्रस्थान 14:55 बजे होगा। ट्रेन संख्या 18622 हटिया – पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस…
रांची। शहर की चान्हों थाना पुलिस ने हथियार और चोरी की बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक रिवाल्वर और एक बाइक बरामद की गयी है। चान्हो थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चान्हो थाना के झिबरी मोड़ के पास कुछ नवयुवक अवैध हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर छापेमारी कर एक युवक अब्बास आलम को गिरफ्तार किया गया। वह लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा का रहने वाला है। छापेमारी के दौरान अंधेरे…
पटना। बिहार के पूर्व आईपीएस अधिकारी और धार्मिक न्यास बोर्ड के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल साेमवार काे पंचतत्व में विलीन हाे गये। उनकी इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार हाजीपुर के तीर्थमोक्ष धाम कोनहारा में किया गया। आचार्य किशोर कुणाल का 29 दिसंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वह 74 साल के थे। उन्होंने बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। कोनहरा घाट पर जिला प्रशासन के द्वारा राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान हजारों की संख्या उनके चहेते और अनुयायियों ने आचार्य…
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के गिरते मूल्य को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को ‘एक्स‘ पर एक पोस्ट में लिखा है कि गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने 2014 में डॉलर के मुकाबले रुपये के अवमूल्यन के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया था, यहां तक कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर व्यक्तिगत हमले भी किए थे। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपनी पोस्ट में कहा कि 16 मई, 2014 को रुपया 58.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दस साल बाद भी रुपया 85.27 प्रति…
नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नौसेना प्रमुख से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा करते हुए बताया, “नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने आज उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।”
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य की गिरती कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि झारखंड में प्रतिदिन औसतन पांच लोगों की हत्या हो रही है। मरांडी ने राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) के आंकड़ों के हवाले से लिखा है कि इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक के बीच 1400 लोगों की हत्या की जा चुकी है। इस दौरान सिर्फ आमलोग ही नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारी, अधिवक्ता और जनप्रतिनिधि भी असमय मौत के घाट उतार दिए गए…
रांची। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य, अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार और परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान गुप्ता ने एनएच 75 (ए) पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आरोप लगाया कि एनएच विभाग की लापरवाही के कारण ये घटनाएं बढ़ रही हैं। गुप्ता ने बताया कि इस मार्ग के मुफस्सिल थाना के पास विभाग द्वारा नाली निर्माण के लिए महीनों पहले गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। साथ ही, चाईबासा…
उज्जैन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन-दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्व शांति की कामना के साथ देश की जनता की खुशहाली, तरक्की और उन्नति के लिए मंगल कामना की। रक्षा मंत्री सिंह और थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी रविवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर इंदौर स्थित महू कैंट पहुंचे हैं। यहां उन्होंने भारतीय सेना के तीनों प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद रात्रि विश्राम भी महू में ही किया। अपने प्रवास के…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ शुरू करने का ऐलान किया। इसके तहत उन्होंने वादा किया कि दिल्ली में उनकी पार्टी के दोबारा चुने जाने पर हिंदू मंदिरों के पुजारियों और सिख गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा। दिल्ली विधानसभा में आआपा के लिए लगातार चौथी बार चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे केजरीवाल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस योजना के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। मंगलवार को मैं खुद कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इसकी शुरुआत…
