-आजसू पार्टी युवाओं को जनता की सेवा के लिए सशक्त मंच देगी : सुदेश महतो रांची। रांची के बोड़ेया स्थित गोल्डन मोमेंट बैंक्वेट हॉल में रविवार काे आजसू पार्टी का मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए । इस दौरान केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आदिवासी युवा विकास समिति के संरक्षक निर्मल उरांव ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सुदेश महतो ने कहा कि ऐसे समय में जब राज्य परिवर्तन की गुहार लगा रही हो, उस वक्त हजारों की तादाद…
Author: shivam kumar
देवघर। सावन की दूसरी सोमवारी के दौरान देवघर में हादसा हो गया है। देवघर-दुमका मार्ग पर कांवरियों से भरे आॅटो को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में एक कांवरिये की मौत हो गयी, जबकि 11 लोग घायल हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मोहनपुर प्रखंड के हिरनाटांड़ गांव के पास हुई है। मृतक की पहचान यूपी के गाजीपुर जिले के निवासी राहुल निषाद के रूप में हुई है। इस सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भीड़ लग गयी। इसके बाद सभी को आनन फानन में सदर अस्पताल…
रांची। पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू की झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता रद्द करने से संबंधित मामले में झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। यहां बता दें कि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के कार्यकाल के दौरान झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग में सभी सदस्यों को बुलाये जाने के लिए नोटिस जारी नहीं करने पर अजय मारू ने आपत्ति जतायी थी। इसके बाद वर्ष 2020 में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने बिना नोटिस के उन पर…
रांची। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के संसद में झारखंड के संथाल परगना और बंगाल के कुछ जिलों को जोड़ कर केंद्र शासित राज्य बयाये जाने के बयान पर झामुमो ने सांसद को घेरा। प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने देश में विभाजनकारी राजनीति की बुनियाद रखी है। इसका नतीजा बहुत गंभीर होनेवाला है। आपको थाड़ा पीछे ले जाना चाहते हैं। कहा, बीजेपी ने जब यहां विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरूआत की, तो मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और मौजूदा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव प्रभारी बनाया गया। सह प्रभारी बनाये गये असम के सीएम…
बाेकाराे। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जनता ने सरकार को अपना बहुमूल्य मत देकर जनसेवा का मौका दिया था लेकिन सरकार ने जनता से वादा खिलाफी कर उन्हें धोखा दिया है। पिछ्ले चुनाव में बड़े-बड़े वादों की पोटली लेकर जनता के समक्ष जाने वाली सरकार पांच सालों में एक भी वादे को धरातल पर नहीं उतर पाई। जेएमएम के लिए विकास का अर्थ परिवार का विकास है राज्य के विकास से इनका कोई वास्ता नहीं। सुदेश कुमार महतो रविवार काे चंडीपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह…
रांची। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संताल में डेमोग्राफी के बदलाव का आरोप लगाया है। आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने रांची में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में राज्य के कई हिस्सों में ट्राइबल समाज से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते कहा कि घुसपैठियों के कारण संकट बढ़ रहा है। संताल परगना प्रमंडल की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। बांग्लादेशी मुसलमान वहां की आदिवासी युवतियों से शादी कर उनकी जमीन हड़प रहे हैं। स्थिति इतनी भयावह हो गयी है कि बांग्लादेशी मुसलमानों के कारण आदिवासी समुदाय के लोग उनके खिलाफ न तो कुछ बोल पा रहे हैं…
नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियाें ने तिरंगा की शान बढ़ाते हुए पदक प्राप्त करने की शुरुआत कर दी है। इन स्पर्धाओं में 10 मीटर एयर पिस्टल में भारतीय महिला खिलाड़ी मनु भाकर ने कांस्य पदक हासिल किया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और देश के अन्य नेताओं ने उन्हें इसके लिए उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर को हार्दिक बधाई। वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। भारत को…
– इंदौर में 14 जुलाई को 11 लाख से अधिक पौधे रोपकर बनाया गया था विश्व रिकॉर्ड भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले अपने नियमित रेडियो कार्यक्रम मन की बात में रविवार को इंदौर में हुए पौधारोपण की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छता को लेकर मशहूर इंदौर शहर ने अब एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में एक ही दिन में लाखों पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ मां के…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री परिषद की दो दिवसीय बैठक भाजपा मुख्यालय में रविवार को दूसरे भी जारी रही। इसमें विभिन्न विषयाें पर चर्चा और मंथन हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भाग ले रहे हैं। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री माेदी आज की बैठक को विस्तार से संबोधित करेंगे। दो दिवसीय…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष सिंह गंगवार को बनाया गया है। इसके बाद सीएम हेमंत सोरेन ने संतोष सिंह गंगवार को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त करने पर बधाई दी। हेमंत सोरेन ने अपने एक्स पर लिखा कि झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल संतोष गंगवार को हार्दिक बधाई। झारखंड की महान और वीर भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। सीएम हेमंत ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल को भी महाराष्ट्र का गवर्नर बनाये जाने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर सीपी राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई।
पेरिस। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। सिंधु ने रविवार को महिला सिंगल्स के ग्रुप एम में अपने मुकाबले में मालदीव की फथीमथ नब्बाह अब्दुल रज्जाक को आसानी से हरा दिया है। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु ने पहला गेम 21-9 से अपने नाम किया, जबकि दूसरा गेम 21-6 से जीता। करीब 29 मिनट में इस मुकाबले को सिंधू ने खत्म कर दिया। अब सिंधु अपने दूसरे ग्रुप मैच में 31 जुलाई को एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा से भिड़ेंगी। 29 वर्षीय सिंधु का यह तीसरा…