Author: shivam kumar

विशेष संथाल परगना की राजनीतिक फिजां में अटकलों की बयार सीता सोरेन के जामताड़ा से चुनाव लड़ने और लुइस मरांडी के पाला बदलने की अटकलें नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। आजाद सिपाही का ‘चुनावी रथ’ संथाल परगना में पड़ाव डाले हुए है। इस रथ में सवार टीम के सदस्य संथाल परगना की अलग-अलग विधानसभा सीटों का हालचाल जान रहे हैं। इन सीटों पर विभिन्न राजनीतिक दलों की गतिविधियां, दावेदारों की संख्या और मतदाताओं के मूड को जानने की कोशिश के दौरान एक बात साफ तौर पर नजर आ रही है कि इस बार…

Read More

रांची। जमीन दलाल कमलेश कुमार की रिमांड पर सोमवार को रांची प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान एजेंसी की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने कोर्ट से यह आग्रह किया कि कमलेश से पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड दी जाये, जिसके बाद कोर्ट ने इडी को कमलेश को पांच दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए अनुमति दी है। इससे पहले शनिवार को कोर्ट ने कमलेश को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार भेज दिया था। लैंड स्कैम से जुड़े केस में इडी ने पिछले महीने कमलेश…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ‘विकसित भारत की ओर यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 पश्चात सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा किया जा रहा है और इसका उद्देश्य विकास के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण और इस प्रयास में उद्योग की भूमिका की रूपरेखा प्रस्तुत करना है। इस सम्मेलन में उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय, थिंक टैंक आदि से 1000 से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से भाग लेंगे, जबकि कई लाेग देश भर और विदेशों में विभिन्न सीआईआई…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। साल 2012 की यह तारीख दुनियाभर में सबसे खराब ब्लैकआउट के रूप में जानी जाती है। हुआ यह था कि भारत के कई राज्यों में अचानक रात ढाई बजे बिजली चली गई। हालांकि भारत में बिजली का गुल हो जाना कोई बड़ी या नहीं बात नहीं है लेकिन अगर एक साथ पूरे उत्तर भारत के सात राज्यों की बिजली गुल हो जाए तो यह जरूर बड़ी बात है। दरअसल 30 जुलाई, 2012 को उत्तरी ग्रिड में खराबी के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़…

Read More

नई दिल्ली। ग्रामीण विकास के विविध विषयों पर सार्थक चर्चा के दाैरान एक बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हर गरीब को आवास आैर सड़कों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य के जनहितैषी कार्यों को केंद्र व राज्य सरकार मिलकर पूरा करेगी। साेमवार काे यह बैठक कृषि भवन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की माैजूदगी में हुई। यह जानकारी केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दी। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना…

Read More

नई दिल्ली। राज्यसभा ने सोमवार को उच्च सदन के पूर्व सदस्य प्रभात झा के निधन पर शोक जताया और सदस्यों ने उनके सम्मान में कुछ देर का मौन रखा। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रभात झा के निधन पर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभापति ने जनता के प्रति उनकी समर्पित सेवा के साथ-साथ पत्रकारिता में उनके अमूल्य योगदान की भी सराहना की, जिसमें आम आदमी की चिंताओं और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने वाले लेख शामिल थे। बिहार के दरभंगा जिले में 4 जून 1957 को प्रभात झा का जन्म हुआ…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन साेमवार काे सदन की कार्यवाही शुरूआत हंगामे के साथ हुई। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की तरफ से सदन के बाहर हंगामा किया गया। हंगामे के बीच प्रभारी मंत्री रामेश्वर उरांव ने 4833.39 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। 30 जुलाई को उस पर चर्चा की जाएगी, जिसके बाद बजट पास होगा। अनुपूरक बजट पेश होते ही विपक्ष के हंगामे के बाद स्पीकर ने सदन मंगलवार 11:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। मुझे शर्म आती है कांग्रेस की सोच पर : विरंची नारायण इससे पहले एक तरफ सत्ता…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन साेमवार काे विपक्ष के सदस्य विधानसभा सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। वोट बैंक की राजनीति के लिए मुस्लिम आबादी बढ़ाना बंद करो, आदिवासी बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, बांग्लादेशी घुसपैठ को संरक्षण देने वाली हेमंत सरकार शर्म करो लिखी तख्तियों के साथ उन्होंने धरना दिया और नारेबाजी की। विधानसभा सत्र शुरू होने के पूर्व सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे के बयान के विरोध में नारे लगाये। सत्ता पक्ष के प्रदर्शन समाप्त होने के बाद भाजपा विधायकों ने सरकार विरोधी नारे…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन साेमवार काे सदन के बाहर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बयान व्यक्तिगत है। व्यक्तिगत बयान की जवाबदेही उनके खुद की है। झारखंड में भी कांग्रेस ने एक बयान दिया है और उसे भी बहुत लोग नकार रहे हैं। व्यक्तिगत बयान को व्यक्तिगत रूप से ही देखना चाहिए। आज हमारी मांग है कि बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण पूरा डेमोग्राफी चेंज हो गया है। बाउरी ने कहा कि झारखंड में आदिवासी की अस्मिता खतरे में है। माटी, रोटी खतरे में है। इसके खिलाफ आवाज उठाने…

Read More

रांची। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने साेमवार काे असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा से मुलाकात की है। यह मुलाकात दिल्ली में हुई है। सुदेश कुमार महतो ने इस बाबत सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर तस्वीर साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि नई दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा से मुलाकात की। इन दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। हिमंता विस्वा सरमा झारखंड विधानसभा चुनाव…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदन की ओर से भारतीय महिला एथलीट मनु भाकर को बधाई दी। पेरिस ओलंपिक 2024 में रविवार को मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टर इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया था। 22 वर्षीय भाकर ने कांस्य पदक के साथ निशानेबाजी में भारत के 12 साल के ओलंपिक पदक के सूखे को खत्म किया और भारत के लिए इसी स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बन गईं। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष बिरला ने कहा कि 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर…

Read More