Author: shivam kumar

वायनाड। केरल के वायनाड जिले में मूसलाधार बारिश के बीच आज सुबह हुए भूस्लखन से जानमाल की बड़ी क्षति हुई है। वायनाड जिले के ऊंचाई वाले गांवों में सैकड़ों घर जमींदोज हो गए हैं। भूस्खलन में अब तक कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वायनाड में हुए भूस्खलन में मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने इस आपदा पर दुख जताया है। इस बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा…

Read More

जम्मू। अमरनाथ गुफा तीर्थयात्रा के लिए 1,477 तीर्थयात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अमरनाथ गुफा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 4.65 लाख को पार कर गई है, जो पिछले साल प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या से अधिक है। पिछले साल यह संख्या 4.59 लाख थी। तीर्थयात्रियों का 33वां जत्था केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सुरक्षा में 52 वाहनों के काफिले में मंगलवार सुबह 3ः25 बजे जम्मू…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सलामपुरा गांव में दो संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि काले कपड़े पहने दो हथियारबंद संदिग्धों को सोमवार देर रात देहरा की गली के पास सलामपुरा गांव में घूमते देखा गया। पुलिस ने राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की मदद से सूचना मिलने के तुरंत बाद एक संयुक्त अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों को निचले पंगाई की ओर बढ़ते देखा गया। तलाशी अभियान जारी है लेकिन अभी तक संदिग्ध आतंकवादियों से कोई संपर्क नहीं…

Read More

रांची। भाजपा की सरकार ने डोमिसाइल आंदोलन के दौरान आदिवासियों पर गोली चलवायी। लैंड बैंक बनाकर भाजपा की ही सरकार ने आदिवासियों की जमीन लूटी। ये बातें सदन के अंदर कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कही। वह अनुपूरक बजट के समर्थन में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की सामाजिक जमीन, धार्मिक जमीन और वन जमीन को लैंड बैंक बना कर लूटा गया। आदिवासियों की चिंता इनका महज दिखावा है। इन्हीं लोगों ने 1985 को कट आॅफ बना कर बाहरियों को घुसाया। झारखंडी मुसलमान को बांग्लादेशी बताना शर्मनाक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि असम और मध्यप्रदेश के…

Read More

रांची। हिंदपीढ़ी में मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने देर रात थाने का घेराव कर दिया। यह मामला रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ शराबियों ने एक युवक की इतनी पिटाई कर दी कि उसका हाथ टूट गया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गश्त नहीं करने का आरोप लगाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आधी रात को हिंदपीढ़ी थाने पहुंच गये और हंगामा किया। भीड़ ने काफी देर तक हिंदपीढ़ी थाना का घेराव किया। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भीड़ ने घेराव खत्म किया। उधर राजधानी में…

Read More

रांची। राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात दो स्थानीय युवकों के साथ रिम्स के छात्रों ने जमकर मारपीट की। स्थानीय युवकों का आरोप है कि रिम्स के छात्र उनको खींचकर कैंपस ले गये और उनकी जमकर पिटाई की। इस संबंध में बरियातू निवासी अनमोल और पुरानी रांची निवासी कुणाल ने रिम्स के 40-50 अज्ञात छात्रों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि पीने-खाने के विवाद में यह मारपीट हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर कोतवाली और सिटी डीएसपी पहुंचे थे। इसके बाद मारपीट में घायल दोनों…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने सदन के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शन करना गुनाह है क्या, सहायक अध्यापकों का अपराध क्या है जैसे विभिन्न पोस्टर लेकर प्रदर्शन किये। साथ ही सहायक पुलिसकर्मी और होमगार्ड के परमानेंट का क्या हुआ, आंगनबाड़ी सहायिका एवं रसोईया संघ का क्या हुआ, 5 लाख नौकरी का क्या हुआ जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर हेमंत सरकार को घेरा। धरना देने वालों में भानू प्रताप शाही, अमर कुमार बाउरी, बिरंची नारायण, अपर्णा सेन गुप्ता,  पुष्पा देवी,  समरी लाल, कुशवाहा शशिभूषण…

Read More

रांची। नामकुम-रांची रेलवे स्टेशन-केतारीबगान रेल ओवर ब्रिज निर्माण के लिए निविदा जारी कर दी गयी है। पथ निर्माण विभाग ने इसके काम के लिए टेंडर जारी कर बिडरों से आवेदन मांगे हैं। 7 अगस्त तक बिड भरे जा सकेंगे। सितंबर माह तक इसे फाइनल करने की योजना है। यह प्रयास हो रहा है कि दुर्गा पूजा के बाद इस पर काम प्रारंभ करा दिया जाये। बता दें कि इसके निर्माण में करीब 44.80 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। सरकार से इसकी प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही मिल गयी है। विभाग ने डीपीआर तैयार कराने के बाद इसके लिए निविदा…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टाटीसिलवे स्टेशन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। एएसआई रवि शेखर ने मंगलवार को बताया कि ऑपरेशन सतर्क के तहत 47 (शराब की बोतल और केन बियर जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि रांची रेल मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश के बाद आरपीएफ टीम लगातार अवैध रूप से शराब और मादक पदार्थों के तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आरपीएफ रांची की ओर से गाडी संख्या 18624 एक्सप्रेस के आने पर टाटी सिलवे स्टेशन पर जांच की गयी। ट्रेन की जांच…

Read More

रांची। डॉ श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय के अखड़ा में आगामी 9 अगस्त के विश्व आदिवासी दिवस को लेकर एक बैठक की गयी। बैठक आदिवासी छात्र संघ की ओर से की गयी। इसकी अध्यक्षता मोनू लकड़ा ने और संचालन दया राम, विवेक तिर्की, दिपा कच्छप, अमित टोप्पो और प्रतिमा उरांव ने किया। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन के लिए विचार-विमर्श किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण विचार दिये। बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिये गये- 1. कार्यक्रम की शुरूआत विश्वविद्यालय के चारों ओर पैदल मार्च से होगी। इसके बाद सभी लोग कार्यक्रम स्थल तक जायेंगे। 2. विश्वविद्यालय प्रांगण…

Read More

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को हाइकोर्ट द्वारा मिली बेल के खिलाफ इडी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इडी द्वारा दाखिल याचिका को खारिज कर दिया। वहीं कोर्ट ने हाइकोर्ट के इस फैसले में दखल देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत के बाद सीएम हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आयी है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार पर बहुत तरीके के लांछन लगे और मेरा कीमती समय भी इन लोगों ने जाया किया। न्यायालय…

Read More