Author: shivam kumar

रामगढ़। झारखंड में विधानसभा चुनाव की आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुड़ गए हैं। रामगढ़ छावनी परिषद क्षेत्र के कई युवाओं ने रविवार को आजसू पार्टी का दामन थामा। उन्होंने आजसू नेता चंद्र प्रकाश चौधरी पर भरोसा जताया और कहा कि यह पार्टी स्थानीय स्तर पर विकास का कार्य करती आ रही है। चौधरी ने सभी का स्वागत किया। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि हेमंत सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज राज्य का युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इस अव्यवस्था को बदलने और राज्य में सकारात्मक…

Read More

रांची। लोकहित अधिकार पार्टी की पलामू लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पलामू जिला संयोजक अशोक प्रसाद साहू ने अध्यक्षता और गढ़वा जिला संयोजक रामभजन गुप्ता ने संचालन किया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रधान महासचिव मो अजहर आलम उपस्थित थे। पलामू के समाजसेवी सुनील कुमार भुइयां सैकड़ों समर्थकों के साथ लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी सामाजिक न्याय आधारित पार्टी है। प्रधान महासचिव मो अजहर आलम ने कहा कि विस चुनाव लड़ने के साथ सीटों को चिह्नित भी किया जा रहा है। जहां जीत दर्ज किया जा सके। पार्टी में…

Read More

सेना भर्ती रैली का दूसरा दिन: दिखा जोश और जुनून, 645 युवाओं ने आजमायी किस्मत रांची। राज्य के सभी जिलों के अभ्यर्थी अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं और दसवीं श्रेणी के लिए खेलगांव के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। सेना भर्ती के दूसरे दिन रविवार को 645 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमायी। इसी बीच उम्मीदवारों का जोश और जुनून देखने को मिला। मौसम को ध्यान में रखते हुए दौड़ सुबह लगभग 3.30 बजे शुरू हुई। जांबाज युवाओं ने पूरे जोश और जुनून के साथ भारतीय सेना में शामिल होने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया।…

Read More

कोडरमा। ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी के आरोप में कोडरमा पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लैपटॉप, 11 मोबाईल, 2 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 2 चेकबुक, 2 वाई-फाई और व्हाट्स एप चैट का प्रिंट ऑउट जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जो ऑनलाईन गेम के माध्यम से ठगी करने का कार्य करते हैं वह तिलैया थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए थाना प्रभारी, तिलैया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन…

Read More

रांची। रांची के संत जेवियर्स कॉलेज के यूजी और पीजी सेमेस्टर दो की परीक्षाएं 22 अगस्त से शुरू होंगी। मिली जानकारी के अनुसार यूजी एनईपी, सीबीसीएस और पीजी सीबीसीएस एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। इसमें आखिरी क्लास 7 अगस्त तक होगी। छात्र 16 अगस्त से 20 अगस्त तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं, एंड सेमेस्टर परीक्षा की शुरूआत 22 अगस्त से होगी।

Read More

रांची। झारखंड के लगभग सभी जिलों में मानसून सक्रिय हो चुका है। जिस वजह से पिछले एक सप्ताह से हर दिन रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग ने 30 जुलाई को राज्य के 10 जिले और 31 जुलाई को राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश होगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है। जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा। लो प्रेशर का दिखेगा व्यापक असर  मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में इस लो प्रेशर का व्यापक असर दिखने वाला…

Read More

रांची। ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि झारखंड में ओबीसी की आबादी आबादी का लगभग 55 प्रतिशत है। इसका झारखंड के विकास में अहम भूमिका है। परंतु यह वर्ग सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा है। केंद्रीय कार्यालय हरमू में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 11 सूत्री मांग को लेकर संयुक्त बिहार में आरक्षण 27 प्रतिशत प्रतिशत था, परंतु झारखंड में यह घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया गया है। 11 जिलों में स्थानीय नियोजन में आरक्षण शून्य कर दिया गया है। झारखंड के गठन का 24 वर्षों तक जिनकी भी सरकार…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)। जिले के जराईकेला ओपी क्षेत्र पंचपहिया में शनिवार की देर रात नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की है। पोस्टरबाजी कर नक्सलियों ने लोगों से शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की है। पोस्टरबाजी की सूचना मिलने पर रविवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी पोस्टर को जब्त कर लिया। भाकपा नक्सलियों का शहीदी सप्ताह रविवार से शुरू हो गया है। इसी को लेकर नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश की है। नक्सलियों ने पंचपहिया गांव के स्कूल से लेकर डोमलाई गांव और जराईकेला के विभिन्न जगहों पर भारी संख्या में पोस्टरबाजी की है। साथ ही नक्सलियों ने बुकलेट…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश के नये डीजीपी अनुराग गुप्ता से मिलने शनिवार को इंटक के उपाध्यक्ष सह अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव वसीम अकरम पुलिस मुख्यालय पहुंचे। डीजीपी झारखंड बनने पर उन्हें बधाई दी पुलिस और जनता के बीच भय के माहौल को ख़त्म करने का आग्रह किया। डीजीपी झारखंड ने आश्वासन दिया है के पुलिस अधिकारी जनता से जुड़कर काम करेंगे और जनता और पुलिस के बीच की दूरी को खत्म करने का काम करेंगे।

Read More

रांची। झारखंड नौसेना एनसीसी इकाई के जरिये 11 अगस्त को एनसीसी कैडेटों के नामांकन के लिए परीक्षा का आयोजन संत जॉन्स प्लस टू विद्यालय रांची में किया जायेगा। इसके लिए प्रतिभागी झारखंड नौसेना एनसीसी इकाई के कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। 29 जुलाई से नौ अगस्त तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है।

Read More

रांची। झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि झारखंड में लोकतंत्र की हत्या हुई है। उनकी सदस्यता पार्टी के लोगों ने ही स्पीकर के माध्यम से जानबूझकर खत्म करायी है। इससे वे विचलित होनेवाले नहीं हैं। स्पीकर के आदेश को उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संताल परगना में घुसपैठ हुई है। राज्य सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है। वे शनिवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मॉनसून सत्र शुरू होने से सिर्फ आधा दिन पहले खत्म की गयी सदस्यता झामुमो के पूर्व…

Read More