Author: shivam kumar

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची ने ऑपरेशन डिग्निटी के तहत एक युवती को बचाया है। एएसआइ सुरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को बताया कि रांची के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती घर से भागकर रांची स्टेशन पहुंची है। आयुक्त ने महिला की खोजबीन के लिए आरपीएफ पोस्ट रांची को निर्देशित किया। इसके बाद स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के क्रम में लापता युवती प्रियांशु कुमारी (19) को प्लेटफॉर्म नंबर एक से सकुशल बरामद किया। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि वह अपनी मां के डांटने के बाद…

Read More

रामगढ़। झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का गजट शुक्रवार को प्रकाशित कर दिया गया है। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में नामांकन की प्रक्रिया भी इसी के साथ शुरू हो गई है। रामगढ़ अनुमंडल कार्यालय में नामांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही चार लेयर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। डीसी चंदन कुमार ने चुनावी तैयारी का जायजा लिया। साथ ही नामांकन स्थल पर बनाए गए काउंटर, सुरक्षा के इंतजाम और पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी पर भी उन्होंने चर्चा की। नामांकन स्थल के 100 मीटर के दायरे तक प्रत्याशी अपने तीन गाड़ियों के साथ आ…

Read More

लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मगध कोल परियोजना में गुरुवार को रात अपराधियों ने एक हाइवा में आग लगा दी। इस घटना में हाइवा पूरी तरह जल गयी। घटना के बाद अपराधियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी फेका है और प्रदीप गंझू और शंकर गंझु के नाम से घटना की जिम्मेवारी भी ली है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार रात लगभग चार की संख्या में अपराधी कोलियरी के कांटा घर…

Read More

रांची। रांची नगर निगम, लायंस क्लब ऑफ समर्पण और रिलेशंस की ओर से शुक्रवार को कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल में छात्रों के बीच 200 पौधाो का वितरण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सेमिनार का भी आयोजन किया गया। रांची नगर निगम के नगर आयुक्त संदीप सिंह के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएवी गांधीनगर स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अभियान हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। हम सभी को पर्यावरण एवं प्रकृति की…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना मंईयां अपमान योजना बन गयी है। पिछले 5 साल से महिलाओं को सिर्फ ठगने वाले हेमंत सोरेन ने चुनाव नजदीक आते देख दिखावे की राजनीति के चलते मंईयां सम्मान योजना चालू तो की गयी, लेकिन मंईयां सम्मान योजना, मंईयां अपमान योजना बनकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आये दिन मंईयां सम्मान योजना के नाम पर चल रही ठगी का खुलासा हो रहा है। कभी फॉर्म के नाम पर पैसा लिया जा रहा है तो कभी लिस्ट में नाम चढ़ाने के नाम…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी और उनके साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई। यह टीम सुशासन और अनुभव का एक अद्भुत संगम है, जो यहां के लोगों के सपनों को साकार करने के साथ ही राज्य के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी। मुझे विश्वास…

Read More

रांची। अब झारखंड में एनडीए फोल्डर में बीजेपी सहित तीन दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार को असम के सीएम सह बीजेपी झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा और लोजपा(आर) के प्रमुख चिराग पासवान के बीच झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। यह चर्चा विशेष विमान में हरियाणा में सीएम के शपथ ग्रहण में जाने के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, लोजपा (आर) को एक सीट देने पर सहमति बनी है। जबकि लोजपा(आर) की ओर से कम से कम तीन सीटों की डिमांड की गई है। इससे पहले रांची में हिमंता ने मीडिया से बातचीत में कहा था…

Read More

रांची। कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी घोषणा पत्र का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। कमेटी के जितने सदस्य थे, उन्हें क्षेत्र में चौपाल लगाकर जनता से सुझाव लेने की जिम्मेदारी दी गई थी। मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्षता कर रहे तिर्की ने आगे कहा कि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने से पहले तक मेनिफेस्टो रिलीज कर दिया जाएगा। बंधु ने कहा कि हमारा जो घोषणा पत्र बना है, उसमें झारखंड के अनुरूप और झारखंड की भावना को समावेश किया गया है। यहां जल, जंगल, जमीन और आदिवासी मूलवासी जो…

Read More

धनबाद। सीबीआइ ने धनबाद में कोयला घोटाले की जांच शुरू कर दी है। यह जांच विशेष रूप से उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केंद्रित है, जो जिले के विभिन्न पुलिस थानों में प्रभारी के तौर पर कार्यरत हैं। सीबीआइ ने इन पुलिसकर्मियों से अपनी व्यक्तिगत जानकारी और कामकाजी विवरण प्रदान करने का निर्देश दिया है, ताकि जांच में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके। पुलिसकर्मियों की संलिप्तता की आई थी शिकायतें इस मामले की शुरुआत तब हुई जब कोयला घोटाले के संदर्भ में कई शिकायतें सामने आईं, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ पुलिसकर्मी घोटाले में संलिप्त रहे हैं।…

Read More

किशनगंज। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय जिला शतरंज संघ एवं इसके लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स के सहयोग से विगत मंगलवार से सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में चल रहे राज्य-स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता (बालक) का समापन गुरुवार को हो गया। इसके अंडर-17 आयु वर्ग में अपने जिले के खिलाड़ी आयुष कुमार चैंपियन बनकर अपने जिले का मान बढ़ाया है। अब वे राष्ट्रीय-स्तर पर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपरोक्त जानकारी जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव, चेस क्रॉप्स के प्रमुख, टूर्नामेंट…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका पहुंचने वाले पर्यटकों में सबसे ज्यादा भारतीय होते हैं। श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण के आंकड़ों से यह स्पष्ट होता है। अक्टूबर की पहली छमाही में श्रीलंका ने दुनियाभर के 63,491 पर्यटकों का स्वागत किया। श्रीलंका के अखबार डेली मिरर के अनुसार, पर्यटन विकास प्राधिकरण की विज्ञप्ति में कहा गया है कि सात अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक औसतन प्रतिदिन 4169.4 पर्यटक श्रीलंका पहुंचे। अक्टूबर महीने की पहली छमाही में भारत से सबसे ज्यादा 18,078 पर्यटक श्रीलंका पहुंचे। चीन से 4,504 और ब्रिटेन से 4,495 पर्यटक पहुंचे। जर्मनी, रूस और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहे।…

Read More