Author: shivam kumar

रांची। राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को बीआईटी मेसरा के कुलपति डॉ० इंद्रनील मन्ना ने राज भवन में भेंट की । इस दौरान कुलपति ने राज्यपाल को बीआईटी मेसरा की ओर से आयोजित आगामी दीक्षांत सामारोह में आमंत्रित किया गया।

Read More

रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंच गये हैं। हाल ही में वह जम्मू कश्मीर के दूरू सीट से जीते हैं। जीत के बाद पहली बार वह बुधवार को दिल्ली आये और गुरुवार को रांची पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है। इस दौरान गुलाम अहमद मीर ने बहुत ही अहम बात कही है। उन्होंने कहा है कि 19 तारीख के बाद कांग्रेस की पहली सूची जारी की जायेगी। 19 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी रांची आ रहे हैं। जिसके बाद सेंट्रल इलेक्शन कमिटी की बैठक होगी। बैठक के बाद संभवत 21…

Read More

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने झारखंड विधानसभा के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी ने सिल्ली से देवेंद्र नाथ महतो को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया है। तीसरी सूची में सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जेएलकेएम के केंद्रीय कोषाध्यक्ष विकास महतो, प्रवक्ता सुशील मंडल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी की तीसरी सूची जारी की। इसमें सात सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। इसके साथ ही अब तक पार्टी की ओर से 28 प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सिल्ली में पार्टी ने देवेंद्र नाथ महतो को उतारने…

Read More

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पावर-हिटर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शीर्ष रिटेंशन खिलाड़ी बनने के लिए तैयार हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, क्लासेन को पहले रिटेन किए गए खिलाड़ी के रूप में 23 करोड़ रुपये मिलेंगे। फ्रैंचाइज़ी ने दो अन्य रिटेंशन डील को भी अंतिम रूप दिया है, जो ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पैट कमिंस (18 करोड़ रुपये), जो 2024 में सनराइजर्स के कप्तान थे, और भारत के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा (14 करोड़ रुपये) हैं। समझा जाता है कि सनराइजर्स के जल्द ही ट्रैविस हेड और नितीश कुमार रेड्डी को भी रिटेन करने…

Read More

कोलकाता। दुर्गा पूजा से पहले ही आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से 29 सिविक वॉलंटियर्स को ड्यूटी से हटा लिया गया है। कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार सूत्रों के अनुसार, इन वॉलंटियर्स को अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है। उनकी जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अस्पतालों और स्कूलों जैसी संवेदनशील जगहों पर सिविक वॉलंटियर्स तैनात नहीं किए जा सकते। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के बंजरिया अंचल स्थित उत्क्रमित उच्च विधालय सिसवा ऊर्दू के एक बीपीएससी शिक्षिका के साथ किये गये मारपीट व अभद्र व्यवहार के आरोप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार को निलंबित किया गया है। इस मामले में महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी के मुख्य आरोपी नियोजित सहायक शिक्षक आसिफ रजा को निलंबित करने को लेकर प्रखंड नियोजन इकाई को पत्र भेजा गया है।इस आशय की जानकारी डीपीओ स्थापना साहेब आलम ने दी है।उन्होने बताया कि डीइओ के मोबाइल पर प्राप्त वीडियो में विद्यालय की शिक्षिका के साथ मारपीट व अभद्रता की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही डीपीओ…

Read More

नवादा। नवादा जिले के रजौली थानाक्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जाँच चौकी पर गुरुवार को झारखंड से आनेवाली हर छोटी और बड़ी वाहनों की जाँच की जा रही थी। इसी दौरान यात्री बस में विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में उत्पाद अवर निरीक्षक संगम कुमार ने बताया कि वाहन जाँच के दौरान यात्री बस से ब्लेंडर स्प्राइट कंपनी के 21 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार कारोबारी की पहचान वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी पप्पू कुमार के रूप में की गई है।गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम…

Read More

पूर्णिया। पूर्णिया नेशनल हाईवे 31 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर में हाई स्पीड के कारण एक युवक की मौत हो गई। घटना देर रात की है। एक बाईक से दो युवक 80 से 90 की स्पीड में जा रहे थे। एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था और जब तक बाईक सवार कुछ समझ पाता तब तक उस व्यक्ति को ठोकर लग गई और बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 400 फीट तक घसीटता चला गया। जिस व्यक्ति को ठोकर लगी वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। बाइक इतनी तेजी से डिवाइडर से टकराती चली गई की बाइक के कई टुकड़े…

Read More

रांची। राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर और दूसरे चरण का 20 नवंबर को होगा। वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे आयेंगे। झारखंड में चुनावी प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू हो जायेगी। पहले चरण के लिए शुक्रवार से झारखंड की 43 विधासभा सीटों पर नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। 25 अक्टूबर को पहले चरण के नॉमिनेशन करने की अंतिम तारीख होगी। 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन की स्कूटनी की जायेगी। 30 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नॉमिनेशन वापस लेने का अंतिम दिन होगा। 13 नवंबर को पहले चरण का…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की और विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन समर्पित किया। राज्यपाल को शिष्टमंडल ने राज्य में नए उद्योगों की स्थापना के लिए भूमि की सहज उपलब्धता और रुग्ण उद्योगों के पुनरुद्धार के लिए पहल करने, औद्योगीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए मजबूत कानून-व्यवस्था के लिए कार्रवाई करने, एचईसी के पुनरुद्धार के लिए व्यापक प्रयास करने, ड्रग्स तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने, मतगणना कार्यों के लिए बाजार समिति की दुकानों,गोदामों के अधिग्रहण से हो रही परेशानी का समाधान करने को कहा।…

Read More

नुआकशोत (मॉरिटानिया)। तीन अफ्रीकी देशों अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी की राजकीय यात्रा का पहला चरण पूरा कर दूसरे चरण में कल मॉरिटानिया पहुंचीं भारतीय राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद गजौनी की मौजूदगी में भारत और मॉरिटानिया के बीच समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया। उन्होंने इस्लामिक गणराज्य मॉरिटानिया के राष्ट्रपति से मुलाकात कर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की। मॉरिटानिया के विदेशमंत्री मोहम्मद सलेम औल्ड मेरजौग ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। भारत की राष्ट्रपति मुर्मू आज अपनी यात्रा के तीसरे और आखिरी चरण में मलावी पहुंचेंगी। मलावी के राष्ट्रपति डॉ. लाजरस मैकार्थी…

Read More